ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी हिस्से में तूफान से तबाही, अब तक नौ की मौत, हजारों घरों की बिजली गुल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी हिस्से में तूफान से तबाही, अब तक नौ की मौत, हजारों घरों की बिजली गुल

आयुक्त कैटरीना कैरोल के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि मोरेटन बे में ग्रीन आइलैंड के पास एक नौका के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। उसमें 11 लोग सवार थे।

By : News Desk Bhopal
ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी हिस्से में तूफान से तबाही, अब तक नौ की मौत, हजारों घरों की बिजली गुल

सिडनी । ऑस्ट्रेलिया में क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान देश के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली तूफान से अब तक नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को कहा, हजारों घरों में अब भी बिजली गुल है। बिजली आपूर्ति बहाल करने में अधिक समय लग सकता है।द डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार 25 और 26 दिसंबर को विक्टोरिया, न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड राज्यों में मौसम की कड़ी मार पड़ी। जमकर ओले गिरे और मूसलाधार बारिश हुई। सबसे अधिक प्रभावित कुछ इलाकों में तेज हवाओं के कारण घरों की छतें उड़ गईं और हजारों पेड़ गिर गए। क्वींसलैंड राज्य पुलिस आयुक्त कैटरीना कैरोल के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि मोरेटन बे में ग्रीन आइलैंड के पास एक नौका के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। उसमें 11 लोग सवार थे।

क्वींसलैंड में अलग-अलग घटनाओं में नौ साल की एक लड़की और एक महिला नाले में बह गईं। दोनों के शव बरामद हो गए। इसके अलावा पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। एक महिला विक्टोरिया के एक कैंप ग्राउंड में भरे पानी में मृत पाई गई है। क्वींसलैंड के स्वामित्व वाली बिजली कंपनी एनर्जेक्स ने कहा कि तूफान के बाद 90,000 से अधिक घरों में अभी भी बिजली नहीं है। तूफान से सैकड़ों लाइनों को नुकसान हुआ है। बिजली आपूर्ति बहाल करने में अभी कई दिन लगेंगे। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने बारिश की भविष्यवाणी की है।

संबंधित सामग्री

एक ड्रॉ ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, WTC फाइनल का टिकट पाने के लिए अब करना होगा चमत्कार

एक ड्रॉ ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, WTC फाइनल का टिकट पाने के लिए अब करना होगा चमत्कार

वेलिंगटन टेस्ट के ड्रॉ होने से भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है

Nov 23, 2026
Outsource Employee Big News: बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की बड़ी जीत, 34 मांगों पर बनी सहमति, आरक्षण पर क्या?

Outsource Employee Big News: बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की बड़ी जीत, 34 मांगों पर बनी सहमति, आरक्षण पर क्या?

मध्य प्रदेश के बिजली आउटसोर्स कर्मियों की 34 मांगों पर ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव ने सहमति जताई। ग्रेच्युटी, जोखिम भत्ता और 10 प्रतिशत इंसेंटिव मिलेगा। साथ ही 50 प्रतिशत आरक्षण पर विचार होगा।

Nov 20, 2026
Electricity Employee Leave Cancel: भोपाल में दीवाली नहीं मना सकेंगे बिजली कर्मचारी, 21 हजार  की छुट्टियां रद्द

Electricity Employee Leave Cancel: भोपाल में दीवाली नहीं मना सकेंगे बिजली कर्मचारी, 21 हजार की छुट्टियां रद्द

भोपाल में दिवाली पर बिजली सप्लाई बनाए रखने के लिए करीब 21 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गईं। धनतेरस से गोवर्धन पूजा तक कंट्रोल रूम और सब स्टेशनों पर ड्यूटी रहेगी।

Nov 05, 2026
CG Paddy Procurmement : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी; 3100 रुपये क्विंटल एमएसपी, 360 नए केंद्र की मंजूरी

CG Paddy Procurmement : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी; 3100 रुपये क्विंटल एमएसपी, 360 नए केंद्र की मंजूरी

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। साय कैबिनेट ने 3100 रुपये क्विंटल की दर और 360 नए केंद्रों को मंजूरी दी गई। कर्मचारियों को कैशलेश इलाज भी मिलेगा।

Oct 27, 2026
Outsourced Workers Age: आउटसोर्स कर्मचारियों पर बड़ा फैसला, अब 60 साल तक कर सकेंगे नौकरी

Outsourced Workers Age: आउटसोर्स कर्मचारियों पर बड़ा फैसला, अब 60 साल तक कर सकेंगे नौकरी

उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग में काम करने वाले करीब 50 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है।

Oct 12, 2026