CM नीतीश ने की वैभव की तारीफ, 14 साल के बल्लेबाज़ को मिलेगा लाखों का इनाम

CM नीतीश ने की वैभव की तारीफ, 14 साल के बल्लेबाज़ को मिलेगा लाखों का इनाम

By : Rashmi Dubey
CM नीतीश ने की वैभव की तारीफ, 14 साल के बल्लेबाज़ को मिलेगा लाखों का इनाम

Nitish Kumar on Vaibhhav Suryavanshi: बिहार में एक बार फिर उम्मीद की नई किरण जगी है, लेकिन इस बार वजह राजनीति नहीं बल्कि क्रिकेट है। 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में शतक जड़कर ऐसा इतिहास रच दिया कि इसकी गूंज सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक पहुंची। उन्हें जैसे ही पता चला कि वैभव आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए हैं, उन्होंने न सिर्फ फोन पर उन्हें बधाई दी बल्कि इस होनहार खिलाड़ी को लाखों रुपये के इनाम से सम्मानित करने का भी ऐलान किया।

CM नीतीश का खास तोहफा

गुजरात टाइटंस के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ने वाले 14 वर्षीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी की गूंज अब राजनीति गलियारों तक भी पहुंच गई है। उनकी इस ऐतिहासिक पारी से प्रभावित होकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी। साथ ही 10 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा भी की।

वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार प्रदर्शन

14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ सभी का दिल जीता बल्कि एक साथ कई पुरस्कार भी अपने नाम किए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जड़ने के बाद उन्हें पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में 4 लाख रुपये का इनाम मिला। इसमें एक लाख रुपये प्लेयर ऑफ द मैच, एक लाख रुपये सबसे ज्यादा छक्के और एक लाख रुपये स्ट्राइकर ऑफ द मैच के तौर पर शामिल थे। अब उनका नाम पूरे क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन चुका है।

शतक के बाद झोली में आए 30 लाख रुपये

आईपीएल 2025 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बनकर 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ रिकॉर्ड ही नहीं, बल्कि अपनी झोली में करीब 30 लाख रुपये भी डाल लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक पूरा कर वैभव ने 38 गेंदों पर 101 रन बनाए, जिसमें 11 छक्के शामिल थे। इस शानदार पारी के बाद उन्हें 14 लाख रुपये के इनाम मिले। वहीं बाकी 15.35 लाख रुपये मैच फीस के तौर पर उन्हें मिलेंगे। वैभव की यह उपलब्धि बिहार के लिए गर्व का कारण बन चुकी है।

संबंधित सामग्री

आईपीएल 2026: प्लेऑफ की रेस में आज भिड़ेंगे गुजरात और हैदराबाद

आईपीएल 2026: प्लेऑफ की रेस में आज भिड़ेंगे गुजरात और हैदराबाद

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद आज अहमदाबाद में भिड़ेंगे। प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए मुकाबला बेहद अहम है।

May 12, 2026
7 छक्के, 9 चौके, 192 का स्ट्राइक रेट: वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 WC से पहले दिया बड़ा मैसेज

7 छक्के, 9 चौके, 192 का स्ट्राइक रेट: वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 WC से पहले दिया बड़ा मैसेज

वैभव सूर्यवंशी ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 27 गेंदों में अर्धशतक ठोककर अंडर-19 विश्व कप से पहले विरोधियों को कड़ा संदेश दिया।

Jan 10, 2026