7 छक्के, 9 चौके, 192 का स्ट्राइक रेट: वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 WC से पहले दिया बड़ा मैसेज

7 छक्के, 9 चौके, 192 का स्ट्राइक रेट: वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 WC से पहले दिया बड़ा मैसेज

वैभव सूर्यवंशी ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 27 गेंदों में अर्धशतक ठोककर अंडर-19 विश्व कप से पहले विरोधियों को कड़ा संदेश दिया।

By : Swadesh Bhopal
7 छक्के, 9 चौके, 192 का स्ट्राइक रेट: वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 WC से पहले दिया बड़ा मैसेज

जिम्बाब्वे में शुरू होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले भारत को अगर कोई बल्लेबाज़ सबसे ज़्यादा उम्मीद दिला रहा है तो वह नाम है वैभव सूर्यवंशी। उम्र अभी 15 साल भी पूरी नहीं, लेकिन बल्ले से जो तूफान वह मचा रहे हैं, उसने विरोधी टीमों की नींद उड़ा दी है.

27 गेंदों में अर्धशतक, स्कॉटलैंड के खिलाफ कहर

शनिवार को बुलावायो में खेले गए वॉर्म-अप मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर बता दिया कि वह इस टूर्नामेंट में क्यों खास हैं सलामी बल्लेबाज़ ने सिर्फ 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और कुल मिलाकर 50 गेंदों पर 96 रन ठोक दिए .

उनकी इस विस्फोटक पारी में शामिल थे 7 छक्के, 9 चौके और 192 का स्ट्राइक रेट. मैच भले ही अभ्यास का था लेकिन संदेश बिल्कुल साफ था भारत का यह किशोर बल्लेबाज़ पूरी तरह तैयार है ।

15 साल से पहले तीन शतक, रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पहले ही खुद को जूनियर क्रिकेट में खास बना चुके हैं वह 15 साल की उम्र से पहले यूथ वनडे में तीन शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में लगाया गया उनका शतक इस बात का सबूत है कि उनका फॉर्म कोई संयोग नहीं बल्कि निरंतर मेहनत का नतीजा है ।पिछले कुछ मैचों में उनके स्कोर खुद कहानी बयान करते हैं।

अश्विन भी हुए मुरीद, सोशल मीडिया पर की तारीफ

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन भी वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन से खासे प्रभावित नजर आए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक के बाद अश्विन ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा

    171(95), 50(26), 190(84), 68(24), 108*(61), 46(25), 127(74)  ये पिछले 30 दिनों में बनाए गए कुछ स्कोर हैं। भाई ये सब क्या है? क्या ये नमूना काफी है या इससे भी बेहतर आना बाकी है?

अंडर-19 वर्ल्ड कप ही नहीं, IPL पर भी नजर

अश्विन के शब्दों में- 14 साल की उम्र में यह बच्चा जो कर रहा है, उसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है, आने वाले चार महीने ‘वैभववॉच’ के लिए बेहद रोमांचक होंगे ।अश्विन का मानना है कि आने वाले कुछ महीने वैभव सूर्यवंशी के करियर के लिहाज़ से बेहद अहम होंगे उन्होंने लिखा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए बतौर ओपनर उनका पहला पूरा सीजन होगा, जहां उनसे बड़ी जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद होगी ।

भारत की उम्मीदों का नया चेहरा

जिम्बाब्वे में होने वाला अंडर-19 विश्व कप भारतीय टीम के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाला है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी टीम को बढ़त दिला सकते हैं अगर यह फॉर्म बरकरार रहा, तो कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय क्रिकेट को एक और स्पेशल ओपनर मिल चुका है ।

संबंधित सामग्री

एशिया कप के लिए इंडिया-ए का ऐलान: वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, तिलक वर्मा कप्तान, इस दिन पाकिस्तान से भिड़ंत

एशिया कप के लिए इंडिया-ए का ऐलान: वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, तिलक वर्मा कप्तान, इस दिन पाकिस्तान से भिड़ंत

बीसीसीआई ने एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया-ए की 15 सदस्यीय टीम चुनी है। तिलक वर्मा कप्तान है और वैभव सूर्यवंशी की वापसी हुई है। भारत-पाक मुकाबला 22 नवंबर को दोहा में है।

Nov 02, 2026
INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में शतक जड़ा। अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने 199 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल कर सीरीज जीत ली।

Oct 27, 2026
Cricket News: ईशान किशन तीसरे T20 से भी बाहर;  न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव को फिर मिल सकता है मौका

Cricket News: ईशान किशन तीसरे T20 से भी बाहर; न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव को फिर मिल सकता है मौका

ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड कि खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। मंगलवार को वेलिंग्टन में होने वाले मैच में वैभव सूर्यवंशी को फिर मौका मिल सकता है।

Oct 26, 2026
Vaibhav In T20 NZ: ईशान किशन चोट से बाहर, दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका!

Vaibhav In T20 NZ: ईशान किशन चोट से बाहर, दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका!

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में ईशान किशन चोटिल हो गए और टीम से बाहर हो गए। बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने के संकेत दिए हैं।

Oct 23, 2026
Vaibhav Suryavanshi Chance: श्रेयस अय्यर बोले- वैभव सूर्यवंशी को मौका जरूर मिलेगा, बस इंतजार करना होगा

Vaibhav Suryavanshi Chance: श्रेयस अय्यर बोले- वैभव सूर्यवंशी को मौका जरूर मिलेगा, बस इंतजार करना होगा

भारतीय टीम के टी-20 के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने को लेकर बड़ी बात कही है। बेंगलुरु में पांचवां टी-20 बारिश से रद्द रहा और सीरीज 2-2 से बराबर रहने के दौरान बोले।

Oct 18, 2026