india vsafghanistan 2nd t20 Vaibhav replace sanju

INDvs AFG: संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी? अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20 में किसे मौका?

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे T20 में टीम इंडिया की Playing-11 पर सबकी नजर है। संजू सैमसन को फिर मौका मिलेगा या वैभव सूर्यवंशी की एंट्री होगी? जानिए संभावित टीम और बदलाव।

By : संजय चतुर्वेदी
INDvs AFG: संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी? अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20 में किसे मौका?

Will Vaibhav Suryavanshi Replace Sanju

क्रिकेट। भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी मंगलवार के दिन खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। इसलिए उसकी नजर अब सीरीज पर कब्जा करने पर होगी। हालांकि मुकाबले से पहले चर्चा मैच से ज्यादा एक खिलाड़ी के नाम को लेकर है। सवाल है कि क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अब इंटरनेशनल क्रिकेट का मौका मिलेगा।

दरअसल, पहले मुकाबले में संजू सैमसन को ओपनिंग के लिए उतारा गया था। लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। संजू ने 8 गेंदों में 10 रन ही बनाए। इसके बाद सोशल मीडिाय से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट के बीच इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि क्या दूसरे टी20 मुकाबले में टीम मैनेजमेंट वैभव को मौका दे सकता है।

वैभव की एंट्री हुई तो बदल सकता है बैटिंग ऑर्डर

वैभव सूर्यवंशी को पहले मुकाबले में प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी। लेकिन पिछले कुछ समय में उनके प्रदर्शन ने उन्हें लगातार चर्चा में बनाए रखा है। खास तौर पर जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने तीन पारियों में 151 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी की क्षमता दिखाई थी और सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए थे। अगर टीम मैनेजमेंट दूसरे मुकाबले में वैभव को उतारने का फैसला करता है तो अभिषेक शर्मा के साथ उनकी ओपनिंग कराई जा सकती है। हालांकि इसे लिए टीम को मौजूदा कॉम्बिनेशन में बदलाव करना होगा।

हालांकि यहां एक पेच भी है। सिर्फ एक मैच में कम स्कोर के आधार पर संजू सैमसन को बाहर करना टीम के लिए आसान फैसला नहीं होगा। ऐसे में ज्यादा संभावना यही है कि टीम मैनेजमेंट अनुभव को प्राथमिकता देते हुए संजू को एक और अवसर दे।

मिडिल ऑर्डर में भी हो सकता है बदलाव

भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में सिर्फ ओपनिंग ही चर्चा का विषय नहीं है। गेंद और बल्ले दोनों से टीम को संतुलन देने के लिए वांशिगटन सुंदर को भी मौक मिल सकता है। पहले मुकाबले में नीतिश कुमार रेड्डी ने दो ओवर गेंदबाजी की थी और 30 रन दिए थे। ऐसे में दूसरे मैच में उनकी जगह सुंदर को शामिल करने पर विचार किया जा सकता है। गेंदबाजी में भी बदलाव की संभावना है। चोट के कारण वरुण चक्रवर्ती उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में उनकी जगह रवि विश्नोई को टीम में शामिल किया जा सकता है। 

पहले मैच में भारत ने आसानी से हासिल किया था टारगेट

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टी20 में भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य को 13.4 ओवर में तीन विकेट खेल हासिल कर लिया था। जबकि अफगानिस्तान ने 157 रन का टारगेट दिया था। अभिषेक शर्मा भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने महज 32 गेंदों पर 82 रन की आक्रामक पारी खेली। ईशान किशन ने भी 42 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। अब भारत के पास दूसरा मैच जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम करने का मौका है। वहीं, इस मुकाबले में सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि टीम इंडिया संजू सैमसन पर दोबारा भरोसा करती है या फिर वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और बड़ा मौका मिलता है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026