टेस्ट कप्तान बनते ही शुभमन गिल की किरकिरी, इंडिया A के बॉलर ने 3 गेंद में किया क्लीन बोल्ड

टेस्ट कप्तान बनते ही शुभमन गिल की किरकिरी, इंडिया A के बॉलर ने 3 गेंद में किया क्लीन बोल्ड

By : Rashmi Dubey
टेस्ट कप्तान बनते ही शुभमन गिल की किरकिरी, इंडिया A के बॉलर ने 3 गेंद में किया क्लीन बोल्ड

Anshul Kamboj takes the wicket of Shubman Gill: आईपीएल 2025 के 67वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुभमन गिल की बल्लेबाजी पूरी तरह नाकाम रही। भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाए जाने के बाद यह उनकी पहली आईपीएल पारी थी, लेकिन वह खुद को साबित करने में नाकाम रहे। गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए गिल को सीएसके के युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने सिर्फ तीन गेंदों में ही पवेलियन लौटा दिया। खास बात यह है कि कंबोज को हाल ही में इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम में चुना गया है।

कप्तानी के दबाव में नहीं चला गिल का बल्ला!

भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभालने के बाद शुभमन गिल से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन आईपीएल 2025 के इस अहम मुकाबले में वह अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके। गिल ने अपनी पारी की शुरुआत आक्रामक अंदाज में जरूर की। 9 गेंदों में 13 रन बनाते हुए एक चौका और एक छक्का भी लगाया, लेकिन वे लय बरकरार नहीं रख सके। अंशुल कंबोज की बाहर जाती गेंद पर गिल ने स्लिप में कैच थमा दिया और उनके विकेट से गुजरात की शुरुआत को बड़ा झटका लगा।

इंडिया A के बॉलर ने 3 गेंद में किया बोल्ड

गुजरात टाइटंस की पारी के तीसरे ओवर में अंशुल कंबोज ने गेंदबाजी की कमाल दिखाया। इस ओवर की पहली गेंद डॉट रही। वहीं दूसरी गेंद पर शुभमन गिल ने लंबा छक्का लगाया। कंबोज ने अगली गेंद पर शानदार वापसी करते हुए गिल को क्लीन बोल्ड कर दिया। सिर्फ तीन गेंदों में उन्होंने गिल की पारी को समाप्त कर दिया। अपनी तेज रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ के लिए पहचाने जाने वाले अंशुल ने इस पारी में भी बेहतरीन गेंदबाजी की और अपनी टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।

शुभमन गिल का आईपीएल प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में शुभमन गिल का बल्ला जमकर चल रहा है। इस सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 54.08 की औसत से कुल 649 रन बनाए हैं, जिसमें छह अर्धशतक शामिल हैं। गिल ने कप्तानी में भी अपनी टीम का दमदार नेतृत्व किया है और गुजरात टाइटंस को पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करा चुके हैं। अब उनका ध्यान टीम को टॉप-2 में ले जाने पर है, ताकि गुजरात को दो बार फाइनल में पहुंचने का मौका मिल सके।

संबंधित सामग्री

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम घोषित, गिल और अय्यर कप्तान, शमी फिर बाहर

न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम घोषित, गिल और अय्यर कप्तान, शमी फिर बाहर

पांच वनडे और दो टेस्ट के लिए चयन हो गया है। जानिए किसे कप्तानी मिली, कौन बाहर रहा, बुमराह वनडे से क्यों दूर हैं और फिटनेस जांच किन खिलाड़ियों की होगी।<br/>

Oct 16, 2026
ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

आईसीसी ने सितंबर के लिए शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। यह उनका पांचवां खिताब है। किसी भी भारतीय पुरुष क्रिकेटर का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महिला में शेफाली वर्मा को चुना गया है।

Oct 13, 2026
Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के पहले दिन यशस्वी और राहुल फ्लॉप, 13 गेंद बाद जीरो पर आउट, अरुणाचल मैच रद्द

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के पहले दिन यशस्वी और राहुल फ्लॉप, 13 गेंद बाद जीरो पर आउट, अरुणाचल मैच रद्द

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दिन यशस्वी जायसवाल 13 गेंद खेलकर शून्य पर आउट हुए और केएल राहुल सिर्फ 4 रन बना सके। अरुणाचल प्रदेश का मैच कानूनी विवाद के चलते रद्द हुआ।

Oct 11, 2026