Ranji trophy Day one updates

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के पहले दिन यशस्वी और राहुल फ्लॉप, 13 गेंद बाद जीरो पर आउट, अरुणाचल मैच रद्द

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दिन यशस्वी जायसवाल 13 गेंद खेलकर शून्य पर आउट हुए और केएल राहुल सिर्फ 4 रन बना सके। अरुणाचल प्रदेश का मैच कानूनी विवाद के चलते रद्द हुआ।

By : संजय चतुर्वेदी
Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के पहले दिन यशस्वी और राहुल फ्लॉप, 13 गेंद बाद जीरो पर आउट, अरुणाचल मैच रद्द

Ranji Trophy 2026-27 Match Player Flop Show

क्रिकेट। रणजी ट्रॉफी के 2026-27 के आगाज रविवार को हुआ। लेकिन भारतीय टेस्ट टीम के दो बड़े बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सके। मुंबई की ओर से खेल रहे यशस्वी जायसवाल चंडीगढ़ के खिलाफ 13 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए। वहीं, कर्नाटक के लिए उतरे केएल राहुल आंध्र प्रदेश के खिलाफ महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

वनडे टीम में चुने गए पर नहीं मिला मौका

जायसवाल को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें किसी भी मैच की प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। इससे पहले श्रीलंका दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने 3 पारियों में कुल 77 रन बनाए थे।

मुलापाडू में राहुल जल्दी आउट, कर्नाटक की शुरुआत खराब

मुलापाडू में आंध्र प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में कर्नाटक के अनुभवी बल्लेबाज राहुल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। पिछले सीजन की उपविजेता कर्नाटक की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। आंध्र के तेज गेंदबाज कावुरी साईतेजा और केवी शशिकांत ने शुरुआती ओवरों में विकेट निकालकर टीम को दबाव में डाल दिया। कर्नाटक के 4 विकेट गिर गए। राहुल का यह प्रदर्शन इसलिए भी चौंकाने वाला रहा क्योंकि वे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में फॉर्म में थे। मुल्लांपुर में उन्होंने 82 गेंदों पर शतक जड़ा था, जो वनडे में उनका 9वां शतक था।

 कानून विवाद में फंसा अरुणाचल तो मैच रद्द

पहले दौर में अहमदाबाद में अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के बीच प्लेट ग्रुप का मैच होना था। लेकिन इसे रद्द करना पड़ा। अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दो गुटों के बीच गुवाहटी हाई कोर्ट की ईटानगर बेंच में केस चल रहा है। इसी वजह से अरुणाचल की टीम मैदान पर नहीं उतरी और एक भी गेंद नहीं फेंकी गई। भुवनेश्वर में शुरू हुई विनू मांकड़ अंडर-19 ट्रॉफी में भी अरुणाचल ने हिस्सा नहीं लिया था। बीसीसीआई पहले ही नागालैंड को बता चुका था कि कोर्ट का फैसला आने तक अरुणाचल की टीम नहीं खेल पाएगी।

इंटरनेशनल खिलाड़ियों को रणजी खेलने का निर्देश

राष्ट्रीय चयन समिति ने उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से घरेलू सीजन में कम से कम एक रणजी मैच खेलने को कहा है। इसी के तहत रविंद्र जड़ेजा सौराष्ट्र, राहुल कर्नाटक, गुरनूर बराड़ पंजाब और आकाश दीप बंगाल के लिए खेल रहे हैं। शुभमन गिल के 18 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे मैच में उतरने की संभावना है। वे इंडिया-A टीम का हिस्सा नहीं हैं। न्यूजीलैंड दौरे पर गिल से शुरुआती तीन वनडे खेलने की उम्मीद है। इसके बाद वे टेस्ट सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे। ऐसे में रणजी मैच उन्हें लय पाने का मौका दे सकता है। हालांकि दूसरे मैच में उनके खेलने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026