देशभर के डिजिटल अरेस्ट' धोखाधड़ी के मामले सीबीआई को सौंपने की तैयारी

देशभर के डिजिटल अरेस्ट' धोखाधड़ी के मामले सीबीआई को सौंपने की तैयारी

सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी के सभी केस की FIR रिपोर्ट मांगी है।

By : Swadesh Bhopal
देशभर के डिजिटल अरेस्ट' धोखाधड़ी के मामले सीबीआई को सौंपने की तैयारी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह देशभर में बढ़ते 'डिजिटल अरेस्ट' धोखाधड़ी मामलों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने पर विचार कर रहा है, क्योंकि इन अपराधों का दायरा व्यापक और राष्ट्रीय स्तर पर फैला हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी किया

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी कर ऐसे मामलों में दर्ज एफआईआर का ब्योरा मांगा है। अदालत ने यह आदेश उस स्वप्रेरित मामले में पारित किया जो एक बुजुर्ग महिला से की गई ठगी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। मामला अब 3 नवंबर को फिर से सुना जाएगा। पीठ ने कहा कि यह कोई सामान्य अपराध नहीं है, बल्कि ऐसा संगठित साइबर नेटवर्क है जो कई राज्यों और विदेशी ठिकानों से संचालित हो रहा है।

डिजिटल अरेस्ट क्राइम देश के बाहर से संचालित

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, जो सीबीआई की ओर से पेश हुए, ने अदालत को बताया कि कई डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी के मामले म्यांमार और थाईलैंड जैसे विदेशी स्थानों से संचालित हो रहे हैं। इसके बाद अदालत ने पूछा कि क्या उसे इन मामलों की सीबीआई को निर्देश दिया कि वह इन मामलों की जांच के लिए एक समग्र कार्ययोजना तैयार करे। अदालत ने सीबीआई से यह भी गहराई से जांच के लिए अतिरिक्त संसाधनों या बाहरी साइबर विशेषज्ञों की आवश्यकता है। पीठ ने कहा कि यह केवल ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला नहीं है, बल्कि इसमें अदालतों और जांच एजेंसियों की फर्जी पहचान बनाकर लोगों को ठगने का गंभीर प्रयास शामिल है, है, जो जनता के न्याय तंत्र पर भरोसे की नींव को हिला देता है।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
डिजिटल अरेस्ट ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI ने कहा- पढ़े-लिखे लोग भी क्यों गंवा रहे करोड़ों रुपये?

डिजिटल अरेस्ट ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI ने कहा- पढ़े-लिखे लोग भी क्यों गंवा रहे करोड़ों रुपये?

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई। सुनवाई में 2.5 करोड़ रुपये गंवाने वाली महिला का मामला भी सामने आया।

Oct 29, 2026
अमित शाह ने पंजाब में 3 पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, गुलजार के परिजनों को 2-3 महीने में इंसाफ का भरोसा

अमित शाह ने पंजाब में 3 पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, गुलजार के परिजनों को 2-3 महीने में इंसाफ का भरोसा

अमित शाह ने पंजाब दौरे पर गुलजार, बिक्रमजीत और परविंदर झोटा के परिवारों से मुलाकात की। गुलजार के परिजनों को 2-3 महीने में इंसाफ का भरोसा दिया।

Oct 20, 2026
WhatsApp Hack: छत्तीसगढ़ मंत्रालय के कर्मचारियों का व्हाट्सएक ग्रुप हैक; नाम बदलकर रखा RTO E-Challan

WhatsApp Hack: छत्तीसगढ़ मंत्रालय के कर्मचारियों का व्हाट्सएक ग्रुप हैक; नाम बदलकर रखा RTO E-Challan

नवा रायपुर में मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों का व्हाट्सएप ग्रुप हैक हो गया। मंत्रालय जागृत ग्रुप का नाम बदलकर आरटीओ ई-चालान कर दिया गया। एडमिन ने सदस्यों को सतर्क किया है।

Oct 11, 2026
44 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रहा कारोबारी, CBI-IPS बनकर ठगों ने ऐंठे 8.50 लाख

44 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रहा कारोबारी, CBI-IPS बनकर ठगों ने ऐंठे 8.50 लाख

रायपुर में साइबर ठगों ने एक बिजनेसमैन को 44 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और उनसे 8.50 लाख रुपए ठग लिए।

Oct 05, 2026