इंदौर के एमवाय अस्पताल को बड़ी सौगात: 1450 बिस्तरीय नए भवन का भूमिपूजन

इंदौर के एमवाय अस्पताल को बड़ी सौगात: 1450 बिस्तरीय नए भवन का भूमिपूजन

By : Swadesh Bhopal
इंदौर के एमवाय अस्पताल को बड़ी सौगात: 1450 बिस्तरीय नए भवन का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में देश और प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में पिछले 11 वर्षों से लगातार वृद्धि हो रही है। मध्यप्रदेश में नए-नए मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं। प्रदेश सरकार नागरिकों की सुविधाओं में वृद्धि के लिए दिन-रात प्रयास कर रही है।

स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर विस्तार: मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। डॉ. मोहन यादव रविवार को इंदौर के महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय परिसर में कुल 773.07 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 1450 बिस्तरीय अस्पताल के नवीन भवन निर्माण कार्य के भूमिपूजन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।कार्यक्रम में प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भी मौजूद थे।

नए अस्पताल भवन में कुल 1450 बिस्तरीय वार्डों के निर्माण पर 528 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इसके अतिरिक्त 550 बिस्तरीय नर्सिंग हॉस्टल के निर्माण पर 21.37 करोड़ रुपये, 250 सीटों वाले मिनी ऑडिटोरियम के निर्माण पर 1.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सार्वजनिक पार्किंग के निर्माण पर 31.50 करोड़ रुपये तथा विद्युतीकरण, बाउंड्री वॉल एवं सोलर पैनल स्थापना पर 25.53 करोड़ रुपये की लागत आएगी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में महाराजा यशवंतराव अस्पताल के नवीन भवन का भूमिपूजन किया।

विकास पर ‘मोहन का महामंथन’

लोकमाता देवी अहिल्याबाई की नगरी इंदौर के विकास को नई गति देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में विकास पर महामंथन किया। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आयोजित बैठक में इंदौर के बंगाली चौराहे से खजराना के बीच 3.5 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड मेट्रो (भूमिगत) परियोजना को लेकर निर्णय लिया गया। इस हिस्से को भूमिगत करने पर प्रदेश सरकार 800 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

14 हजार वर्ग किलोमीटर तक विस्तारित होगा इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र

बैठक में इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र को भविष्य की दृष्टि से विस्तारित करने का निर्णय लिया गया। उज्जैन, देवास, धार, रतलाम, नागदा, बदनावर और शाजापुर-मक्सी क्षेत्रों को जोड़कर लगभग 14 हजार वर्ग किलोमीटर का मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकसित किया जाएगा। पहले यह क्षेत्र 9,989 वर्ग किलोमीटर था।

विजयवर्गीय बोले-अधिकारी हमें चमकाते थे

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कहा कि अच्छा हुआ आपने हमें बता दिया कि आप इंदौर के प्रभारी मंत्री नहीं हैं। अधिकारी हमें यह कहकर चमकाते थे कि हम बैठक नहीं कर सकते। अब हम इंदौर के विकास के लिए बैठक कर सकेंगे। अब यह पक्का हो गया कि आप प्रभारी मंत्री नहीं हैं।इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बांटना था, वह बांट दिया और जो नहीं बंटा, उसे अपने पास रख लिया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026