भोपाल में ईरानी डेरे में कार्रवाई करने गई पुलिस पर हमला, 10 महिलाओं सहित 34 गिरफ्तार

भोपाल में ईरानी डेरे में कार्रवाई करने गई पुलिस पर हमला, 10 महिलाओं सहित 34 गिरफ्तार

भोपाल के ईरानी डेरे में हिस्ट्रीशीटर की तलाश में पहुंची पुलिस से झूमाझटकी व पत्थरबाजी हुई। 34 आरोपी गिरफ्तार।

By : स्वदेश डेस्क
भोपाल में ईरानी डेरे में कार्रवाई करने गई पुलिस पर हमला, 10 महिलाओं सहित 34 गिरफ्तार

भोपालः मध्य प्रदेश में भोपाल शहर के ईरानी डेरे में रविवार सुबह तनाव फैलनै का मामला सामने आया। इलाके में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए झूमाझटकी और पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ना पड़ा। इस मामले में 10 महिलाएं और 24 पुरुष समेत कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एहतियात के तौर पर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस के अनुसार, निशातपुरा थाना क्षेत्र के ईरानी डेरे में रहने वाले कुछ युवकों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। युवकों के खिलाफ शहर और आसपास के जिलों में लगातार आपराधिक वारदात करने की शिकायत मिल रही थी। इसी बीच पुलिस हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पहुंची थी तो धक्का-मुक्की हुई।

सर्चिंग के दौरान पुलिस पर पथराव

रविवार को पुलिस की टीम जब हिस्ट्रीशीटर राजू को पकड़ने उसके ठिकाने पर पहुंची थी। इस दौरान जब पुलिसकर्मियों ने घरों की तलाशी शुरू की, तो पहले महिलाओं ने विरोध करते हुए रास्ता रोक लिया। कुछ ही देर में पुरुष भी मौके पर पहुंच गए और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने लगे।

पुलिस ने हल्के बल का किया उपयोग

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। बलवा और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में 24 पुरुष और 10 महिलाओं को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के ठिकानों से एक नकली पिस्तौल, 21 दोपहिया वाहन और 51 मोबाइल फोन बरामद किए गए।


पुलिस के सीनियर अधिकारी के अनुसार, ईरानी डेरे के कुछ बदमाश नकली पुलिस बनकर ठगी, मोबाइल और चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। कार्रवाई के दौरान काला ईरानी के घर से एक नकली पिस्तौल बरामद हुई, जिसका इस्तेमाल वह लोगों को डराने-धमकाने में करता था। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Nov 03, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

भोपाल के पश्चिमी बायपास रोड के निर्माण में रोज 4500 किलोलीटर पानी लगेगा। पर्यावरणविद् डॉ सुभाष पांडेय ने 29 गांवों में गंभीर पेयजल संकट की आशंका जताई है।<br/>

Oct 30, 2026