ब्रेकअप के बाद युवती ने प्रेमी से मिलना किया बंद, सिरफिरे आशिक ने मारी गोली

ब्रेकअप के बाद युवती ने प्रेमी से मिलना किया बंद, सिरफिरे आशिक ने मारी गोली

भोपाल में एक सिरफिरे आशिक ने युवती को गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया। फायरिंग की जो वजह सामने आई है। वह चौंकाने वाली है।

By : स्वदेश डेस्क
ब्रेकअप के बाद युवती ने प्रेमी से मिलना किया बंद, सिरफिरे आशिक ने मारी गोली

भोपालः आजकल लव अफेयर में छोटी-छोटी बातों पर ब्रेकअप हो जाता है। इसमें बात बंद कर देना, एक दूसरे से मिलना बंद कर देना और दूरी बना लेना शामिल है। इसी ब्रेकअप में फिर एक होने की सनक में या प्रेमी/प्रेमिका को अपना एकाधिकार समझने के चलते गंभीर क्राइम कर देते हैं। ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला मामला एमपी की राजधानी भोपाल से सामने आया। ब्रेकअप कर चुकी से बात करने की जिद के बाद सनकी आशिकी का खौफनाक चेहरा सामने आया है।

दरअसल, छोला थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के ओपन एरिया में प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को बंधक बनाकर गोली मार दी। यह सनसनीखेज वारदात उस वक्त हुई जब युवती अपने दोस्तों के साथ होटल में मौजूद थी।होटल के ओपन एरिया में बना बंधक पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक जय दुबे काफी समय से युवती पर दबाव बना रहा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने होटल के खुले परिसर में युवती को जबरन रोक लिया।

पुलिस को देखते ही युवती को गोली मारी

दोस्तों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी के उग्र रवैये को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी और ज्यादा बेकाबू हो गया। उसने पुलिस को देखकर पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली युवती के कंधे में जा लगी। फायरिंग होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवती को आरोपी के कब्जे से छुड़ाया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, आरोपी युवक को कब्जे में लिया गया। इलाज के लिए भर्ती युवती की फिलहाल हालत स्थिर है और खतरे के बाहर बताई जा रही है।

युवक के पास से अवैध हथियार जब्त

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से अवैध पिस्टल भी जब्त की गई है। प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम, शक और संबंधों में तनाव से जुड़ा सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस नए एंगल से जांच कर रही है।

इसके साथ ही पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया? क्या आरोपी पहले भी युवती को धमका चुका था? होटल की सुरक्षा व्यवस्था में क्या चूक रही। दोस्तों के सामने इस तरह की वारदात के पीछे आरोपी की मंशा क्या थी।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Nov 03, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

भोपाल के पश्चिमी बायपास रोड के निर्माण में रोज 4500 किलोलीटर पानी लगेगा। पर्यावरणविद् डॉ सुभाष पांडेय ने 29 गांवों में गंभीर पेयजल संकट की आशंका जताई है।<br/>

Oct 30, 2026