भोपाल नगर निगम में लोहा घोटाला, 240 मी लंबी नाली ढंकने में लगा 16,139 किलो सरिया

भोपाल नगर निगम में लोहा घोटाला, 240 मी लंबी नाली ढंकने में लगा 16,139 किलो सरिया

भोपाल नगर निगम में बड़ा घोटाला सामने आया है। शहर में 240 मीटर लंबी नाली बनाने के लिए 16 टन सरिए का उपयोग दिखा दिया। इंजीनियर की मेजर बुक में बड़ा खुलासा।

By : स्वदेश डेस्क
भोपाल नगर निगम में लोहा घोटाला, 240 मी लंबी नाली ढंकने में लगा 16,139 किलो सरिया

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी नगर निगम का चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है। शहर में संबल योजना घोटाले के बाद सरिया घोटाला सामने आया है। यहां 240 मीटर लंबी नाली को ढंकने के लिए 16 हजार 139 किलो सरिया खपा दिया गया।

दरअसल, भोपाल के संगम इलाके में मात्र 240 मीटर की लंबी नाली को ढंकने के लिए 16, 139 किलो सरिया लगाना दिखा दिया गया। इसका खुलासा तब हुआ जब इंजीनियर ने मेजर बुक में नाली के काम में 16 टन सरिया लगना बताया।

ईई ने जारी किया जांच का खत

महज 240 मीटर के काम में 16 टन सरिया लगने की जानकारी के बाद ईई बृजेश कौशल ने निरीक्षण करने का लेटर जारी किया। मामले की विस्तृत रिपोर्ट कमिश्नर संस्कृति जैन के सामने पेश की जाएगी।

लाखों में हुआ काम

मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णा आर्केड और वैष्णव परिसर भेल संगम इलाके में नाली का आरसीसी का काम किया जाना था। इसके लिए 25 जून 2025 को 13 लाख 34 हजार 288 रुपए मंजूर किए गए थे। इसमें 240 मीटर नाली को सरिए की मदद से क्रांकीट कवर करना था।

काम पूरा होने के बाद नवंबर में प्रभारी असिस्टेंट इंजीनियर निशांत तिवार ने मेजरमेंट से जुड़े रिकॉर्ड पेश किए। इसमें 240 मीटर लंबी और 3 मीटर चौड़ी नाली के कवर करने का जिक्र किया गया।

कागजो में बिछा दिया 16 टन सरिया

काम होने के बाद इंजीनियर की मेजर बुक में छोटे से काम के लिए 16 हजार किलो से अधिक लोहे का उपयोग बताया गया। वहीं, निगम के इंजीनियर बिना साइट विजिट के ही लाखों का बिल पास करवाना चाहते थे। लेकिन संस्कृति जैन ने नाली की कोर-कटिंग के आदेश दिए थे। हालांकि 5 दिसंब को नोटिस जारी होने और 8 दिसंबर को साइट निरीक्षण के बावजूद ईई कौशल अब तक निगम कमिश्नर को कोर कटिंग की रिपोर्ट पेश नहीं किया।

नाली की कोर कटिंग

वहीं, 5 दिसंबर को नोटिस मिलने के बाद कार्यपालन यंत्री बृजेश कौशल ने इंचार्ज असिस्टेंट सिविल इंजीनियर तिवारी और सब इंजीनियर रूपांकन वर्मा को लेटर लिखकर जांच किए जाने की बात कही गई। ताकि निगम से इसका निरीक्षण करवाया जा सके। वहीं, एक जगह नाली की खुदाई की गई तो काफी कम मात्रा में सरिया लगना पाया गया है। आशंका है कि आरसीसी को कवर करने के बहाने लोहे का गबन किया गया है।

हालांकि, जिम्मेदारों ने निर्माण के दौरान साइट का निरीक्षण नहीं किया। वहीं, जब मामला सामने आया तो निगम कार्यपालन यंत्री कौशल ने दोनों इंजीनियरों को लेटर लिखे। 8 दिसंबर को साइट निरीक्षण किया। 

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

भोपाल के पश्चिमी बायपास रोड के निर्माण में रोज 4500 किलोलीटर पानी लगेगा। पर्यावरणविद् डॉ सुभाष पांडेय ने 29 गांवों में गंभीर पेयजल संकट की आशंका जताई है।<br/>

Oct 30, 2026
खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

पश्चिम मध्य रेलवे के खंडवा से बीना रेल खंड में 288 करोड़ रुपये की लागत से 530 किमी लंबी फेंसिंग लगेगी। रातापानी अभयारण्य वाले बुधनी बरखेड़ा हिस्से में सबसे पहले काम होगा।

Oct 30, 2026