Akwan Cyclone Paddy Damage Survey Begins in CG

Akwan Cyclone: अकवान चक्रवात से धान को नुकसान, मु्ख्यमंत्री साय के निर्देशों के बाद खेतों में पहुंचीं सर्वे टीमें

अकवान चक्रवात से धान की फसल को हुए नुकसान का आकलन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सर्वे टीमें खेतों में पहुंचीं, पात्र किसानों को आरबीसी 6-4 और बीमा से राहत मिलेगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Akwan Cyclone: अकवान चक्रवात से धान को नुकसान, मु्ख्यमंत्री साय के निर्देशों के बाद खेतों में पहुंचीं सर्वे टीमें

Officers team Survey to evaluate damage

रायपुर। अकवान चक्रवात से फसलों को हुए नुकसान के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश के जिलों में प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए जिला कलेक्टरों ने राजस्व और कृषि विभाग के अमले को नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। खेतों में पहुंचकर फसलों की स्थिति, प्रभावित रकबे और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पात्र किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, फसल बीमा कराने वाले किसानों को योजना के प्रावधानों के अनुसार बीमा दावा राशि दिलाने की कार्रवाई भी होगी।

सर्वे में लापरवाही नहीं पात्र किसानों को मिलेगी सहायता

बेमेतरा कलेक्टर ने अधिकारियों को सर्वे में पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने के निर्देश दिए हैं। वास्तविक नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने और कोई भी पात्र किसान छूटने नहीं पाए, यह सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिन गांवों में अभी सर्वे नहीं हुआ है, वहां भी चरणबद्ध तरीके से टीमें पहुंचेंगी।

बेमेतरा में खेतों तक पहुंची राजस्व-कृषि विभाग की टीमें

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बेमेतरा जिले में फसल क्षति के आकलन की कार्रवाई शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन में राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें प्रभावित गांवों में पहुंचकर खेतों का निरीक्षण कर रही हैं। शनिवार को टीम ने दाढ़ी तहसील के ग्राम मजगांव तथा थानखमरिया क्षेत्र के ग्राम ठेलका और बनोरा में धान की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों ने किसानों से सीधे बातचीत कर फसल की स्थिति और नुकसान की जानकारी ली। खेतों में गिरी धान की फसल, जलभराव से प्रभावित रकबे और अन्य क्षति का आकलन किया गया। सर्वे के दौरान प्रभावित भूमि, फसल के प्रकार और नुकसान के प्रतिशत का विवरण तैयार करने के साथ तस्वीरें और वीडियो भी लिए जा रहे हैं।

कटाई के लिए तैयार धान को सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका

चक्रवात के प्रभाव से हुई बारिश और तेज हवाओं ने धान उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई क्षेत्रों में कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई है, जबकि बारिश से खेतों में जलभराव की स्थिति बनी है। इससे फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने और उत्पादन में कमी आने की आशंका है। कटाई के ठीक पहले मौसम की मार पड़ने से किसानों के सामने फसल को सुरक्षित रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।

आरबीसी 6-4 और फसल बीमा से मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि सर्वेक्षण के आधार पर प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्रतानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिन किसानों ने फसल का बीमा कराया है, उन्हें संबंधित बीमा योजना के नियमों के अनुसार दावा राशि दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में अब जिलों में सर्वे की गति और नुकसान के सही आकलन पर किसानों को मिलने वाली राहत निर्भर करेगी।

संबंधित सामग्री

Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा केस में 15 करोड़ की रिश्वत का आरोप; दुबई भागने की तैयारी कर रहा वकील गिरफ्तार

Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा केस में 15 करोड़ की रिश्वत का आरोप; दुबई भागने की तैयारी कर रहा वकील गिरफ्तार

महादेव ऑनलाइनल सट्टा एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। उसे मुंबई एयरपोर्ट से विदेश भागने की तैयारी में था।

Nov 23, 2026
MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के छात्र ध्यान दें! 2 नंबर वाले सवालों में खत्म हुआ विकल्प, छात्रों की बढ़ी चुनौती

MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के छात्र ध्यान दें! 2 नंबर वाले सवालों में खत्म हुआ विकल्प, छात्रों की बढ़ी चुनौती

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में इस साल प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव किया गया है। नए नियम के तहत दो अंक वाले प्रश्नों में मिलने वाला इंटरनल ऑप्शन खत्म कर दिया।

Nov 23, 2026
CM Saini News: गुरुग्राम में पंचायती राज सम्मेलन: सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय खुद बनाएं आय के नए स्रोत

CM Saini News: गुरुग्राम में पंचायती राज सम्मेलन: सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय खुद बनाएं आय के नए स्रोत

गुरुग्राम में राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ कर सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय आय के नए स्रोत बनाएं। पानी के बिल पर मिलेगी मैचिंग ग्रांट।

Nov 23, 2026
समरसता संकल्प यात्रा: 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, 8 जिलों से गुजरेगी यात्रा

समरसता संकल्प यात्रा: 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, 8 जिलों से गुजरेगी यात्रा

रविदास जयंती वर्ष की समरसता संकल्प यात्रा हरियाणा में 25, 26, 28 नवंबर को निकलेगी। 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, मंत्री गंगवा ने बताया।

Nov 23, 2026
Tribal Leader Injured: फिसलकर घायल हुए पूर्व सांसद नंदकुमार साय, हेलीकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर पहुंचे CM साय

Tribal Leader Injured: फिसलकर घायल हुए पूर्व सांसद नंदकुमार साय, हेलीकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर पहुंचे CM साय

मशहूर आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय फिसलकर घायल हो गए। सीएम विष्णुदेव साय उन्हें अपने साथ जशपुर से हेलीकॉप्टर में रायपुर लाए।

Nov 23, 2026