Langur Guard in Aligarh College

अलीगढ़ के कॉलेज में लंगूर ‘गोलू’ की लगी नौकरी, जाने क्या है काम और कितना है वेतनमान

अलीगढ़ के धर्म समाज कॉलेज में बंदरों से बचाव के लिए लंगूर को गार्ड रखा गया। 12 हजार सैलरी और 9 घंटे ड्यूटी से बदला कैंपस माहौल।

By : स्वदेश डेस्क
अलीगढ़ के कॉलेज में लंगूर ‘गोलू’ की लगी नौकरी, जाने क्या है काम और कितना है वेतनमान

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्थित Dharma Samaj College इन दिनों एक अनोखे प्रयोग को लेकर चर्चा में है। यहां कॉलेज प्रशासन ने बंदरों के बढ़ते आतंक से निपटने के लिए एक लंगूर को गार्ड के रूप में तैनात किया है। यह कदम न केवल प्रभावी साबित हुआ है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

बंदरों के आतंक से परेशान था कॉलेज

कॉलेज परिसर में लंबे समय से बंदरों की संख्या तेजी से बढ़ रही थी। छात्र-छात्राओं और स्टाफ को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बंदर खाना छीन लेते थे, किताबें फाड़ देते थे और कई बार हमला भी कर देते थे। इससे पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो रहा था।प्राचार्य डॉ. मुकेश भारद्वाज के अनुसार, स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि छात्रों में डर का माहौल बन गया था। ऐसे में प्रशासन ने पारंपरिक उपायों से हटकर यह नया तरीका अपनाया।

‘गोलू’ बना कैंपस का हीरो

कॉलेज ने ‘गोलू’ नाम के 12 साल के लंगूर को गार्ड की जिम्मेदारी सौंपी। गोलू सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कैंपस में तैनात रहता है। उसकी मौजूदगी से बंदर परिसर के आसपास भी नहीं भटकते.गोलू को इस काम के लिए करीब 12 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जा रहा है। उसका मुख्य काम कैंपस में निगरानी रखना और बंदरों को दूर भगाना है।

गोलू ने बंदरों की कर दी छुट्टी

लंगूर की तैनाती के बाद कॉलेज का माहौल पूरी तरह बदल गया है। जहां पहले छात्र डर के कारण खुले में खाना नहीं खा पाते थे, वहीं अब वे बिना किसी चिंता के कैंपस में समय बिता रहे हैं।छात्रों का कहना है कि गोलू की वजह से अब उन्हें सुरक्षा का एहसास होता है और पढ़ाई पर ध्यान देना आसान हो गया है।

‘दोस्त’ बन गया गोलू

गोलू अब सिर्फ सुरक्षा कर्मी नहीं, बल्कि छात्रों का पसंदीदा भी बन गया है। छात्र उसके साथ फोटो खिंचवाते हैं और उसे परिवार के सदस्य जैसा मानते हैं।उसके खाने में बैंगन, पपीता, आलू, टमाटर और रोटी जैसी चीजें शामिल हैं, जिनकी नियमित व्यवस्था की जाती है।

 

संबंधित सामग्री

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

शहडोल जिले के ब्यौहारी में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े माल वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में स्कूली बच्चे समेत करीब 30 लोग घायल हुए। वहीं, 10 की हालत गंभीर है।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026