तानसेन समाधि पर फिर दिखावटी सफाई अभियान

तानसेन समाधि पर फिर दिखावटी सफाई अभियान

By : Swadesh Bhopal
तानसेन समाधि पर फिर दिखावटी सफाई अभियान

सालभर जर्जर समाधि, समारोह से पहले चमकाने की तैयारी

सुरों के सम्राट तानसेन की समाधि पर फिर वही पुरानी कहानी दोहराई जा रही है। जैसे ही तानसेन समारोह का समय आता है, प्रशासन सक्रिय होता है। सालभर झाड़ियों में घिरी, टूटी पगडंडियों और गंदगी से जूझती समाधि अब चमकाई जा रही है। उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत कला अकादमी और संस्कृति विभाग ने बेहट स्थित समाधि परिसर में सफाई और सौंदर्यकरण का काम शुरू कर दिया है।

स्थानीय लोगों का विरोध

शहर के कलाकारों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब दिखावा है। तानसेन के नाम पर हर साल करोड़ों रुपए खर्च होते हैं, लेकिन सालभर समाधि की देखभाल नहीं होती। स्थानीय निवासी लवी परमार ने कहा कि समाधि तक जाने वाली सड़कों पर हर साल करोड़ों खर्च होते हैं, फिर भी हालत जस की तस रहती है।

हर साल करोड़ों खर्च फिर भी हालत जस की तस

सूत्रों के अनुसार, तानसेन समारोह पर हर साल करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपए का बजट खर्च होता है। इसमें मंच, लाइटिंग, प्रचार और अतिथि कलाकारों के इंतजाम शामिल हैं। प्रशासन का दावा है कि इस बार सफाई, रोशनी और ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी। लेकिन स्थायी देखरेख या संरक्षा के लिए कोई प्रावधान नहीं है।

समारोह के बाद क्या

संध्या प्रमोद बापट, सितारवादिका ने बताया कि समारोह के बाद पवित्र स्थल उजड़ा-उजड़ा रह जाता है। बैठकें कुछ चुनिंदा लोगों को खबर देकर कर दी जाती हैं, जिससे आम नागरिक सुझाव नहीं दे पाते।

पहल की जरूरत

उमेश कंपू वाले, शास्त्रीय गायक ने कहा कि समाधि स्थल अब भी साधारण स्थिति में है। उन्होंने सुझाव दिया कि परिसर में गेट लगाने चाहिए और साल में एक-दो बार संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इस दिशा में पहल करनी होगी।

संबंधित सामग्री

Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर के मदरसे में छापा, 22 बच्चों का रेस्क्यू; मान्यता के दस्तावेज नहीं मिले

Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर के मदरसे में छापा, 22 बच्चों का रेस्क्यू; मान्यता के दस्तावेज नहीं मिले

ग्वालियर के दारूल कुरआन मदरसे में बाल आयोग की जांच के दौरान बच्चों को रेस्क्यू किया गया। मान्यता, दस्तावेज और देखरेख की व्यवस्था पर सवाल उठे।

Oct 24, 2026
Gwalior Sheetla mata Accident: शीतला माता मंदिर हादसा: जांच शुरू, 26 से 28 अक्टूबर तक दर्ज होंगे बयान

Gwalior Sheetla mata Accident: शीतला माता मंदिर हादसा: जांच शुरू, 26 से 28 अक्टूबर तक दर्ज होंगे बयान

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई। एडीएम सीबी प्रसाद ने मौके का मुआयना किया। आम लोग 26, 27 और 28 अक्टूबर को अपने साक्ष्य दे सकते हैं।

Oct 23, 2026
भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने पश्चिमी दृष्टिकोण से बाहर निकलना जरूरी

भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने पश्चिमी दृष्टिकोण से बाहर निकलना जरूरी

जीवाजी विश्वविद्यालय में व्याख्यान श्रृंखला का पहला व्याख्यान हुआ। प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को पश्चिमी दृष्टिकोण से समझने के कारण स्वदेशी परंपराओं को महत्व नहीं मिला।

Oct 18, 2026
Gwalior Accident: ग्वालियर हादसे में 15 मौतें; पोस्टमार्टम हाउस पर फूटा परिजनों का गुस्सा

Gwalior Accident: ग्वालियर हादसे में 15 मौतें; पोस्टमार्टम हाउस पर फूटा परिजनों का गुस्सा

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे में मृतकों की संख्या 15 हो गई है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों ने इलाज और सूचना में देरी का आरोप लगाकर प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया।

Oct 18, 2026
Gwalior Truck hit Pilgrim: ग्वालियर में नवरात्रि की रात बेकाबू ट्रक का कहर! शीतला माता पंडाल में श्रद्धालुओं को कुचला

Gwalior Truck hit Pilgrim: ग्वालियर में नवरात्रि की रात बेकाबू ट्रक का कहर! शीतला माता पंडाल में श्रद्धालुओं को कुचला

ग्वालियर में नवरात्रि की रात शीतला माता मंदिर के पास धान से लदा ट्रक बैरिकेड तोड़कर बेकाबू हो गया। 12 श्रद्धालुओं की मौत हुई, 39 अस्पताल पहुंचे। जिला कलेक्टर एसपी के साथ अस्पताल पहुंचे।

Oct 18, 2026