T20 World Cup 2026: मुस्तफिजुर विवाद के बाद भारत नहीं जाएगा बांग्लादेश

T20 World Cup 2026: मुस्तफिजुर विवाद के बाद भारत नहीं जाएगा बांग्लादेश

मुस्तफिजुर विवाद और सुरक्षा चिंताओं के चलते बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत न जाने का फैसला किया।

By : स्वदेश डेस्क
T20 World Cup 2026: मुस्तफिजुर विवाद के बाद भारत नहीं जाएगा बांग्लादेश

नई दिल्लीः क्रिकेट अक्सर देशों को जोड़ने का काम करता है। हालांकि कभी-कभी मैदान के बाहर की घटनाएं खिलाड़ियों की सुरक्षा और भरोसे पर सवाल खड़े कर देती हैं। ऐसा ही कुछ बांग्लादेश क्रिकेट टीम के साथ हुआ है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ऐलान किया है कि वह टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत का दौरा नहीं करेगा और अपने सभी मुकाबले भारतीय धरती से बाहर खेलेगा।

दरअसल, इस फैसले की जड़ में बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुस्तफिजुर को अपनी टीम से बाहर कर दिया। बताया गया कि यह कदम बीसीसीआई के अनुरोध पर उठाया गया, जिससे बांग्लादेश में नाराजगी और असुरक्षा की भावना गहराई।

बांग्लादेश का भारत आने से इनकार

रविवार को बीसीबी के 17 निदेशकों की आपात बैठक हुई, जिसमें खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह तय किया गया कि बांग्लादेश टी20 विश्व कप के दौरान भारत में कोई भी मैच नहीं खेलेगा। इसके बाद बीसीबी ने आईसीसी को औपचारिक ईमेल भेजकर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत यात्रा से इनकार कर दिया।

इस मुद्दे पर बांग्लादेश के खेल मंत्रालय ने भी सख्त रुख अपनाया। सरकारी सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा कि जब एक खिलाड़ी को वैध अनुबंध के बावजूद भारत में खेलने से रोका जा सकता है, तो पूरी टीम की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। मंत्रालय ने बीसीबी को निर्देश दिया कि वह विश्व कप के मैचों को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर कराने की मांग की है। इसमें विशेषकर श्रीलंका को महत्व दिया है।

बता दें कि अब तक आईसीसी की ओर से इस अनुरोध पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, बीसीसीआई ने मैचों को दूसरे देश में स्थानांतरित करने को ‘लॉजिस्टिक रूप से असंभव’ बताते हुए खारिज कर दिया है।

बीसीबी ने मुस्तफिजुर की एनओसी की कैंसिल

इस पूरे घटनाक्रम के बीच बीसीबी ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल में खेलने के लिए दी गई नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) भी रद्द कर दी है। बोर्ड ने साफ किया कि भले ही केकेआर अपने फैसले पर दोबारा विचार करे, लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

रविवार को ही बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम का ऐलान किया, जिसमें लिटन दास को कप्तान और सैफ हसन को वाइस कैप्टन बनाया गया है। लेकिन टीम का भारत न जाना इस टूर्नामेंट से पहले क्रिकेट और कूटनीति-दोनों के लिए एक संवेदनशील मुद्दा बन चुका है।

बांग्लादेश के दौरे को रोकने का फैसला

बांग्लादेश में बढ़ते पॉलिटिकल टेंशन के बीच बीसीसीआई ने इंडियन टीम के बांग्लादेश दौरे को रोकने का फैसला लिया है। इंडिया टीम के बांग्लादेश दौरे का फाइनल डिसीजन लेने से पहले बीसीससीआई सरकार से मंजूरी मांगेगा। पड़ोसी देश के मौजूदा हालातों के चलते इंडिया और बांग्लादेश के क्रिकेट रिलेशन पाकिस्तान जैसे होते नजर आ रहे हैं।

संबंधित सामग्री

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर अपने 14 साल के शानदार सफर पर विराम लगा दिया है

Nov 03, 2026
भारत को ट्रांजिट कॉरिडोर देने पर बांग्लादेश में विरोध, नाहिद इस्लाम ने गंगा जल समझौते पर भी दी चेतावनी

भारत को ट्रांजिट कॉरिडोर देने पर बांग्लादेश में विरोध, नाहिद इस्लाम ने गंगा जल समझौते पर भी दी चेतावनी

बांग्लादेश में भारत को ट्रांजिट कॉरिडोर देने के आरोप पर विवाद बढ़ा। नाहिद इस्लाम ने गंगा जल समझौते में अपने देश का हिस्सा सुरक्षित रखने की मांग की।<br/><br/>

Oct 31, 2026
ICC Ranking: ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर T20 के नंबर-1 बल्लेबाज; यानसेन ने जडेजा ने छीना ऑलराउंडर का ताज

ICC Ranking: ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर T20 के नंबर-1 बल्लेबाज; यानसेन ने जडेजा ने छीना ऑलराउंडर का ताज

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में अभिषेक शर्मा टी20 में फिर नंबर-1 बने, जबकि मार्को यानसेन ने जडेजा को हटाकर टेस्ट ऑलराउंडर और गेंदबाज, दोनों में शीर्ष स्थान पाया।

Oct 28, 2026
Shafali Verma penalti: शेफाली वर्मा पर ICC का एक्शन, गुस्से में गेंद जमीन पर फेंकने पर फटकार और डिमेरिट पॉइंट

Shafali Verma penalti: शेफाली वर्मा पर ICC का एक्शन, गुस्से में गेंद जमीन पर फेंकने पर फटकार और डिमेरिट पॉइंट

भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा पर आईसीसी ने कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए कार्रवाई की है। उन्हें फटकार मिली और एख डिमेरिट पॉइंट जुड़ा। मंगलवार को तीसरे मुकाबले में इतिहास रच सकती हैं।

Oct 20, 2026