BJP MLA Remark On Muslim In Garba Sparks Row

गरबा में मुस्लिम युवाओं की एंट्री पर BJP विधायक का विवादित बयान, कांग्रेस नेता बोले- 'सुधर जाओ'

भोपाल में गरबा में मुस्लिम युवाओं की भागीदारी पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान से बवाल, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बयान को गंदा और घटिया बताया।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
गरबा में मुस्लिम युवाओं की एंट्री पर BJP विधायक का विवादित बयान, कांग्रेस नेता बोले- 'सुधर जाओ'

bjp MLA statement on Muslim youth in garba pandal

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति भोपाल में नवरात्र शुरू होने से पहले ही गरबा आयोजनों में मुस्लिम युवाओं की मौजूदगी को लेकर राजनीति गरमा गई है।  हुजूर विधानसभा से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान ने इस पूरे मुद्दे को चर्चा का विषय बना दिया है। उनका कहना है कि गरबा में शामिल होने वाले मुस्लिम युवक अकेले न आएं, अपने परिवार की महिलाओं को भी साथ लाएं। इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस की तरफ से तीखा पलटवार हुआ ङै।

करोंद के कार्यक्रम में दिया बयान

दरअसल, यह पूरा मामला करोंद इलाके में जन्माष्टमी के मौके पर हुए मटकी फोड़ आयोजन हुआ है। यहां विधायक रामेश्वर शर्मा ने यह टिप्पणी की थी। उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इसके बाद यह बहस राजनीतिक हलकों में पहुंच गई है।

क्या बोले रामेश्वर शर्मा

विधायक ने अपने बयान में कहा कि गरबा सिर्फ मनोरंजना का जरिया नहीं बल्कि यह देवी आराधना से जुड़ा पर्व है। इसलिए इसमें भक्ति भाव के साथ ही शामिल होना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि मुस्लिम समुदाय के लड़के अकेले क्यों पहुंचना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी बहन बेटियों को भी साथ लेकर आएं। शर्मा ने यह भी जोड़ा कि हमारे समाज के युवक भी इसके लिए तैयार बैठे हैं। शर्मा ने स्पष्ट किया किया कि अगर कोई मुस्लिम व्यक्ति स्थायी तौर पर गरबा से जुड़ना चाहता है तो उन्हें कोई ऐतराज नहीं, बशर्ते वह तिलक लगाए और परंपरा का सम्मान करे। उन्होंने गोरक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि किसी को दिक्कत हो तो सामने आकर बताए।

सनातन और महापुरुषों का हवाला

भाजपा नेता ने अपने बयान में यह भी कहा कि जिन लोगों को सनतान परंपरा से जुड़ाव महसूस होता है। वे रहीम और रसखान की तरह राम कृष्ण को भी अपने भीतर जगह दे सकते हैं। उन्होंने राम,कृष्ण महावीर और गौतम बुद्ध को भारतीय संस्कृति की धरोहर बताया और कहा कि मुस्लिम समुदाय की जडे़ भी इसी मिट्टी से जुड़़ी हैं।

लव जिहाद का आरोप, नौजवानों को दी चेतावनी

रामेश्वर शर्मा ने गरबा आयोजनों में कथित लव जिहाद की आशंका जताते हुए कहा कि अगर इस परंपरा को बिगाड़ने की कोशिश हुई तो युवा चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने अपीलव की कि नौजवान अपने माता-पिता का ख्याल रखें। बहनों की रक्षा करें और जगदंबा का आशीर्वाद लेकर किसी भी गलत मंसूबे का मुकाबला करने के लिए तैयार रहें।

कांग्रेस विधायक का फूटा गुस्सा

बीजेपी नेता के इस बयान पर भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे बेहद आपत्तिजनक और निम्नस्तरीय करार दिया। मसूद ने सीधे शब्दों में कहा कि रामेश्वर शर्मा को सुधर जाना चाहिए और इस तरह की बदतमीजी भरी बातें करने से बचना चाहिए।

पहले भी उठते रहे हैं ऐसे सवाल

मध्य प्रदेश सहति देश के कई शहरों में गरबा पंडालों में प्रवेश के लेकर पहचान पत्र जांचने की मांग पहले भी उठती रही है। कुछ हिंदू संगठन इस तरह की जांच का समर्थन करते आए हैं। वहीं, विपक्षी दल और कई सामाजिक संगठन इसे भेदभावपूर्ण बताकर विरोध जताते रहे हैं। रामेश्वर शर्मा का यह ताजा बयान इसी पुरानी बहस को फिर हवा दे गया है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026