Bhopal Indore Traffic to Be Managed by SAF

Indore Bhopal Traffic:भोपाल इंदौर की बेपटरी ट्रैफिक संभालेंगे एसएएफ के जवान, गृह विभाग ने बनाई योजना

भोपाल और इंदौर के बिगड़े ट्रैफिक को संभालने के लिए एसएएफ के करीब पांच हजार जवानों को ट्रैफिक ड्यूटी में लगाने की योजना है। शासन की मंजूरी मिलते ही दोनों शहरों में शुरुआत होगी।

By : स्वदेश डेस्क
Indore Bhopal Traffic:भोपाल इंदौर की बेपटरी ट्रैफिक संभालेंगे एसएएफ के जवान, गृह विभाग ने बनाई योजना

Indore Bhopal Traffic Handal SAF Jawan

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य सरकार राजधानी भोपाल और आर्थिक नगरी इंदौर की बेपटरी हो चुकी ट्रैफिक व्यवस्था को अब विशेष सशस्त्र बल यानी एसएएफ के जरिए नियंत्रित करने की योजना बना रही है। इसके लिए गृह विभाग को योजना तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। राजधानी समेत चारों बड़े महानगरों में सड़कों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है और ट्रैफिक पुलिस अमले की भारी कमी है, इसी वजह से यह व्यवस्था की जा रही है।

ट्रैफिक के छह हजार पद, तैनात सिर्फ 3500 जवान

मध्य प्रदेश में यातायात सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस विभाग ने ट्रैफिक के छह हजार पद स्वीकृत किए हैं। लेकिन हकीकत में सिर्फ 3,500 पदों पर ही जवान तैनात हैं। करीब ढाई हजार पद लंबे समय से खाली पड़े हैं।

सुबह और शाम को सबसे ज्यादा परेशानी

गृह विभाग के मुताबिक बल की कमी का सीधा असर भोपाल और इंदौर जैसे महानगरों की व्यवस्था पर पड़ रहा है। यहां सुबह 9 से 11 बजे और शाम 5 से रात 10 बजे तक सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। अमला कम होने से मौजूद पुलिसकर्मी भी यातायात को संभालने में पूरी तरह बेबस नजर आते हैं। एसएएफ की प्रदेश भर में कुल 22 बटालियन हैं। इनमें 22 हजार से ज्यादा जवान सेवाएं दे रहे हैं।

प्रदेश में 2.40 करोड़ वाहन, इंदौर और भोपाल में बड़ा दबाव

परिवहन विभाग की वेबसाइट के अनुसार मध्य प्रदेश में कुल पंजीकृत वाहनों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 40 लाख तक हो चुकी है। इनमें करीब 1.36 करोड़ दोपहिया वाहन हैं। अकेले इंदौर में 3.38 लाख और भोपाल में 2.90 लाख दोपहिया और चार पहिया वाहन दौड़ रहे हैं। इसके अलावा करीब 24 लाख वाहन ऐसे हैं जो 15 साल पुराने हो चुके हैं। इनमें 16 लाख दोपहिया वाहन भी शामिल हैं। वाहनों के इस दबाव के सामने मौजूदा ट्रैफिक व्यवस्था कमजोर साबित हो रही है।

पांच हजार जवान संभालेंगे चौराहे, एडीजी ने बताई योजना

एडीजी एसएएफ भोपाल डी. श्रीनिवास वर्मा ने कहा कि एसएएफ जवानों का मूल काम कानून व्यवस्था संभालना है। लेकिन मौजूदा ट्रैफिक संकट को देखते हुए सभी बटालियनों के करीब 25 प्रतिशत यानी लगभग पांच हजार जवानों को ट्रैफिक ड्यूटी में लगाने की योजना तैयार की गई है।

उन्होंने बताया कि शासन से मंजूरी मिलते ही इसे सबसे पहले भोपाल और इंदौर में लागू किया जाएगा। शुरुआत में जवानों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसके बाद उन्हें मुख्य चौराहों पर तैनात किया जाएगा। इस बारे में जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026
Farmer Benefit News: धरमजयगढ़ में किसानों को सौगात; 21 क्विंटल से कम धान बेचा तब भी मिलेगी पूरी राशि

Farmer Benefit News: धरमजयगढ़ में किसानों को सौगात; 21 क्विंटल से कम धान बेचा तब भी मिलेगी पूरी राशि

छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने किसानों को राहत देते हुए कहा कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वालों को भी कृषक उन्नति योजना में अंतर की राशि मिलेगी। यह व्यवस्था हर साल रहेगी।

Nov 15, 2026