Raipur Station 300 Kg Suspect Paneer Seized

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Siezed In Raipur

रायपुर। दीपावली बीत जाने के बाद भी मिलावटखोरों पर लगाम नहीं लगी है। रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने भोपाल से ट्रेन के जरिए आई करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर की खेप पकड़ी है। विभाग ने नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं और इस खेप के असली मालिक का पता लगाने में जुटा है।

150 किलो ब्रांडेड और 150 किलो बिना ब्रांड का पनीर

अभिहित अधिकारी विनोद गुप्ता ने बताया कि जब्त माल में से 150 किलो पनीर रायपुरा की अग्रोहा कॉलोनी स्थित श्री बालाजी इंटरप्राइजेस ने भोज मीडियम फैट पनीर के नाम से भोपाल से मंगवाया था। बाकी 150 किलो पनीर पर न कोई ब्रांड था और न कोई लोगो।

एनालॉग पनीर पर प्रदेश में पूरी रोक

छत्तीसगढ़ सरकार ने शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए एनालॉग पनीर और दूसरे डेयरी एनालॉग उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा रखी है। इसके बावजूद त्योहार के बाद भी नकली पनीर को बाजार में खपाने की कोशिशें जारी हैं। विभाग का कहना है कि उसकी इन पर पैनी नजर है।

इस साल रायपुर में लगातार पकड़ा गया पनीर

रायपुर में मिलावटी पनीर का कारोबार थम नहीं रहा। पांच अगस्त को रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल परिसर से अमरकंटक एक्सप्रेस से आया करीब 500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त हुआ था। 8 से 11 सितंबर के बीच बीरगांव और जोरा माल के पास एक फैक्ट्री की आड़ में केमिकल से नकली पनीर बनाते हुए करीब 650 किलो पनीर पकड़ा गया। इसे पिकअप वाहन से ओडिशा भेजने की तैयारी थी।

28 सितंबर को भाटागांव में ओडिशा के एक ब्रांड के 200 किलो से ज्यादा पनीर के पैकेट पकड़े गए, जिनकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। 25 से 27 अक्टूबर के बीच प्रयोगशाला जांच में अमानक मिलने पर उरला की एक फैक्ट्री में दो ब्रांडों का 750 किलो पनीर नष्ट कराया गया। त्योहारी सीजन में कई प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर संदिग्ध पनीर मौके पर ही नष्ट कराया गया।

एक साल में 4200 किलो से ज्यादा पर कार्रवाई

पिछले एक साल के आंकड़ों के मुताबिक रायपुर में करीब 4200 किलो से ज्यादा पनीर पर कार्रवाई हो चुकी है। जुलाई 2025 में बीरगांव की काशी एग्रो फूड्स फैक्ट्री से करीब 2500 किलो संदिग्ध एनालॉग पनीर जब्त कर फैक्ट्री सील की गई थी। इसके बाद रायपुर की एक और पनीर फैक्ट्री पर छापा मारकर करीब 1700 किलो पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

विनोद गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में एनालॉग पनीर प्रतिबंधित है। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक अग्रवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। संदेह के आधार पर सैंपल सील कर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही पनीर की गुणवत्ता और उसकी प्रकृति साफ होगी, फिर नियमों के मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी।

संबंधित सामग्री

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026
Farmer Benefit News: धरमजयगढ़ में किसानों को सौगात; 21 क्विंटल से कम धान बेचा तब भी मिलेगी पूरी राशि

Farmer Benefit News: धरमजयगढ़ में किसानों को सौगात; 21 क्विंटल से कम धान बेचा तब भी मिलेगी पूरी राशि

छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने किसानों को राहत देते हुए कहा कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वालों को भी कृषक उन्नति योजना में अंतर की राशि मिलेगी। यह व्यवस्था हर साल रहेगी।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बिरसा मुंडा जयंती पर सीएम साय का कांग्रेस का हमला; बोले- आदिवासियों को बनाया सिर्फ वोट बैंक

Birsa Munda Jayanti: बिरसा मुंडा जयंती पर सीएम साय का कांग्रेस का हमला; बोले- आदिवासियों को बनाया सिर्फ वोट बैंक

बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर आदिवासियों को वोट बैंक बनाने का आरोप लगाया। मुख्य आयोजन रायगढ़ के धर्मजयगढ़ में है।

Nov 15, 2026