भारत भवन में बीएलएफ पर सवाल: कांग्रेस नेता ने सरकारी खर्च और चंदे की ED जांच की मांग की

भारत भवन में बीएलएफ पर सवाल: कांग्रेस नेता ने सरकारी खर्च और चंदे की ED जांच की मांग की

भारत भवन में निजी आयोजन पर कांग्रेस नेता संगीता शर्मा ने चंदा, सरकारी खर्च और ED जांच की मांग की, भोपाल लिटरेचर फेस्टिवल पर सवाल।

By : Swadesh Bhopal
भारत भवन में बीएलएफ पर सवाल: कांग्रेस नेता ने सरकारी खर्च और चंदे की ED जांच की मांग की

भोपाल। भोपाल लिटरेचर फेस्टिवल को लेकर उठा विवाद अब सिर्फ साहित्यिक बहस तक सीमित नहीं रहा. कांग्रेस नेता संगीता शर्मा ने इस आयोजन को लेकर सरकार पर सीधे सवाल खड़े करते हुए वित्तीय पारदर्शिता और जांच की मांग कर दी है ।संगीता शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि भारत भवन जैसे सरकारी परिसर में निजी आयोजन के नाम पर भारी-भरकम चंदा वसूला गया लेकिन यह साफ नहीं है कि यह पैसा कहां से आया और कैसे खर्च किया गया ।



44 जगहों से भारी-भरकम चंदा वसूला गया– संगीता शर्मा

अपने ट्वीट में संगीता शर्मा ने लिखा कि भारत भवन में निजी आयोजन, 44 जगहों से भारी-भरकम चंदा! सवाल साफ है उन्होंने सीधे तौर पर पूछा कि

  • यह पैसा कहां से आया?
  • कुल राशि कितनी थी?
  • किन-किन से चंदा लिया गया?

उनका कहना है कि जब आयोजन निजी है, तो सरकारी भवन और सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल किस आधार पर किया गया ।

ये कैसा खेल?

कांग्रेस नेता ने ट्वीट में सवाल उठाया कि सरकारी भवन, सरकारी खर्च और निजी आयोजन… ये कैसा खेल है? उनका आरोप है कि सरकार एक तरफ पारदर्शिता की बात करती है, वहीं दूसरी ओर सरकारी संपत्तियों का इस्तेमाल निजी आयोजनों के लिए किया जा रहा है, जिसकी जवाबदेही तय नहीं की जा रही।

ED से जांच की मांग

संगीता शर्मा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) से इस पूरे मामले की गहन जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि

  • जनता के पैसे का दुरुपयोग हुआ है या नहीं
  • चंदे और खर्च का पूरा हिसाब
  • सत्ता का संरक्षण मिला या नहीं

इन सभी सवालों का जवाब सामने आना चाहिए उनके अनुसार जनता के पैसे और सत्ता के संरक्षण का सच सामने आना चाहिए।

संबंधित सामग्री

बी एल एफ: लोग इसे अपनाएं यह संस्कृति को नुकसान नहीं पहुंचाता है

बी एल एफ: लोग इसे अपनाएं यह संस्कृति को नुकसान नहीं पहुंचाता है

भोपाल लिटरेचर फेस्टिवल पर उठे आरोपों के बीच जानिए क्यों संवाद, बहस और विचार-विमर्श भारतीय संस्कृति की असली ताकत हैं।

Jan 18, 2026
विवादों से घिरे बीएलएफ के लिए भारत भवन के दरवाजे बंद करें

विवादों से घिरे बीएलएफ के लिए भारत भवन के दरवाजे बंद करें

बीएलएफ विवाद पर भारत भवन के न्यासी का पत्र, संस्कृति विभाग में खलबली, भारत भवन के दरवाजे बंद करने की मांग।

Jan 13, 2026
भारत भवन विवाद: पूर्व न्यासी सचिव रामेश्वर मिश्र ने भी प्रबन्धन पर उठाए सवाल

भारत भवन विवाद: पूर्व न्यासी सचिव रामेश्वर मिश्र ने भी प्रबन्धन पर उठाए सवाल

भारत भवन विवाद में नया मोड़, पूर्व न्यासी सचिव रामेश्वर मिश्र ने प्रबंधन और भोपाल लिट फेस्ट पर उठाए सवाल।

Jan 13, 2026