भोपाल का अजब चोरः महिलाओं की पैंटी चोरी कर पहनता था शख्स, कमरा चेक करते ही पुलिस हैरान

भोपाल का अजब चोरः महिलाओं की पैंटी चोरी कर पहनता था शख्स, कमरा चेक करते ही पुलिस हैरान

Police Caught Lady Undergarment Thief: भोपाल जिले की कोलार पुलिस ने चोर को पकड़ा है। रात में लोगों के घर से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स की चोरी करता था।

By : स्वदेश डेस्क
भोपाल का अजब चोरः महिलाओं की पैंटी चोरी कर पहनता था शख्स, कमरा चेक करते ही पुलिस हैरान

भोपालः मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के कोलार थाना पुलिस ने एक अजीबोगरीब चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी हरकतें सुनकर लोग हैरान हो गए। चोर महिलाओं के अंडर गार्मेंट्स चोरी करता था। फिर पहनकर घूमता था।

दरअसल, मंगलवार देर रात आरोपी अमरनाथ कॉलोनी में रहने वाले एक डेरी संचालक के घर में घुसा। आरोपी ने बालकनी में टंगे महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी किए। डेरी संचालक के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे बालकनी में परछाई देखी। जब उन्होंने गेट खोलकर शोर मचाया तो आरोपी अंडरगारमेंट्स लेकर फरार हो गया। हालांकि इसी दौरान उसका श्रमिक कार्ड मौके पर गिर गया। जिस पर दीपेश नाम लिखा था।

कार्ड ने खोल दी अंडरगार्मेंट्स की पोल

मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने बुधवार दोपहर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी सो रहा था और चोरी किए गए अंडरगारमेंट्स उसने पहन रखे थे। पूरी कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है।

आरोपी ने दूसरे घरों को भी बनाया था निशाना

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी इससे पहले मंदाकिनी कॉलोनी के एक अन्य घर में भी इसी तरह की चोरी कर चुका है। वहां से चुराए गए अंडरगारमेंट्स भागते समय पीड़ित के घर में छूट गए थे, जिन्हें भोपाल पुलिस को सौंप दिया गया है। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें आरोपी चोरी किए पहने कपड़े नजर आ रहा है।

जानें एक्सपर्ट की राय

इस मामले में साइकोलॉजिस्ट एक्सपर्ट ने अपनी राय दी है। एक्सपर्ट के अनुसार ऐसे लक्षण फेटिशिज्म और वैंडलिज्म जैसी मेंटल डिसऑर्डर के लक्षण हो सकते हैं। संभावना है कि ऐसे व्यक्ति के मन में महिलाओं के प्रति गहरा आक्रोश या फिर निगेटिव फीलिंग हो सकती है। उनको इस तरह की हरकतें करने पर मजबूर कर सकती हो।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Nov 03, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

भोपाल के पश्चिमी बायपास रोड के निर्माण में रोज 4500 किलोलीटर पानी लगेगा। पर्यावरणविद् डॉ सुभाष पांडेय ने 29 गांवों में गंभीर पेयजल संकट की आशंका जताई है।<br/>

Oct 30, 2026