रेल यात्रा से पहले जान लेंः भोपाल मंडल की ट्रेनों में 12 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट

रेल यात्रा से पहले जान लेंः भोपाल मंडल की ट्रेनों में 12 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट

भोपाल रेल मंडल की ट्रेनों में अब 12 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट। रेलवे ने पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की।

By : Swadesh Bhopal
रेल यात्रा से पहले जान लेंः भोपाल मंडल की ट्रेनों में 12 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट

भोपाल। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर है. अब आखिरी वक्त तक सीट कन्फर्म होने की टेंशन झेलनी नहीं पड़ेगी। रेलवे बोर्ड ने आरक्षण व्यवस्था में अहम बदलाव करते हुए ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट प्रस्थान से 12 घंटे पहले तैयार करने का फैसला लिया है  इस नई व्यवस्था की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल से की गई है।

पहले 8 घंटे, अब सीधे 12 घंटे पहले

अब तक ट्रेनों का आरक्षण चार्ट ट्रेन छूटने से करीब 8 घंटे पहले बनता था। कई बार यात्रियों को आखिरी वक्त तक यह पता नहीं चल पाता था कि सीट कन्फर्म होगी या नहीं । नई व्यवस्था में चार्ट बनने का समय बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया गया है, ताकि यात्रियों को पहले से स्थिति साफ पता चल सके। रेलवे बोर्ड ने इस बदलाव को पहले भोपाल रेल मंडल में लागू कर इसकी उपयोगिता और असर का आकलन शुरू किया है  पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) जोन के तहत चल रहे इस प्रयोग पर रेलवे बोर्ड की नजर बनी हुई है।

आगे और मंडलों में लागू हो सकती है व्यवस्था

यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो आने वाले समय में इसे जबलपुर रेल मंडल, कोटा रेल मंडल में भी लागू किया जा सकता है। पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर जोन के CPRO हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल यह पायलट प्रोजेक्ट दो ट्रेनों में लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले रिजर्वेशन चार्ट 4 घंटे पहले बनता था, फिर इसे 8 घंटे किया गया और अब यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 12 घंटे का फैसला लिया गया है।

शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस में सबसे पहले लागू

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, 12 दिसंबर से शान-ए-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यह नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।  अब इस ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट प्रस्थान से 12 घंटे पहले बन रहा है। इमरजेंसी कोटा में भी बदलाव किया है नई व्यवस्था के तहत आपातकालीन कोटा (Emergency Quota) के आवेदन अब एक कार्य दिवस पहले स्वीकार किए जा रहे हैं. इससे प्रशासन और यात्रियों को बेहतर प्लानिंग में मदद मिलेगी।

यात्रियों को क्या फायदा होगा?

रेलवे का कहना है कि इस बदलाव से यात्रियों को कई तरह की सहूलियत मिलेगी . वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को समय रहते स्थिति पता चलेगी. वैकल्पिक यात्रा या बस-फ्लाइट की योजना बनाना आसान होगा. आखिरी समय की भागदौड़ और मानसिक तनाव कम होगा और परिवार और बुजुर्ग यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ेगी।  

संबंधित सामग्री

Body Camera To TC: ट्रेन में टीसी से बहस पड़ेगी भारी! भोपाल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक लगाएंगे बॉडी कैमरे

Body Camera To TC: ट्रेन में टीसी से बहस पड़ेगी भारी! भोपाल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक लगाएंगे बॉडी कैमरे

भोपाल रेल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक अब वर्दी पर बॉडी कैमरे लगाकर चेकिंग करेंगे। यात्री से विवाद होने पर पूरी बातचीत ऑडियो और वीडियो में रिकॉर्ड होगी।

Oct 15, 2026
Railway Changes: त्योहार से पहले बड़ी खबर: वलसाड दानापुर स्पेशल के फेरे बढ़े, मथुरा यार्ड के काम से ट्रेनों का रूट बदला

Railway Changes: त्योहार से पहले बड़ी खबर: वलसाड दानापुर स्पेशल के फेरे बढ़े, मथुरा यार्ड के काम से ट्रेनों का रूट बदला

वलसाड दानापुर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े हैं और चलथान बारडोली में नया ठहराव मिला है। वहीं मथुरा यार्ड के काम से भोपाल मंडल की कई ट्रेनों का रूट बदला और 17 गाड़ियां धीमी चलेंगी।

Oct 03, 2026
भोपाल स्टेशन नहीं आएगी मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस, निशातपुरा से होंगी डायवर्ट

भोपाल स्टेशन नहीं आएगी मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस, निशातपुरा से होंगी डायवर्ट

मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस अब भोपाल स्टेशन नहीं आएंगी। दोनों ट्रेनों का हाल्ट निशातपुरा कर दिया गया है और यहां से हिरदाराम नगर की ओर जाएंगी।

Sep 26, 2026
Train ka badla Route: झांसी नहीं जाएगी हैदराबाद-गोरखपुर ट्रेन, इटारसी-जबलपुर होकर बदले रूट से चलेगी

Train ka badla Route: झांसी नहीं जाएगी हैदराबाद-गोरखपुर ट्रेन, इटारसी-जबलपुर होकर बदले रूट से चलेगी

झांसी स्टेशन पर ट्रैक निर्माण के चलते 22075/22076 हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस का रूट बदलेगा। ट्रेन इटारसी-जबलपुर होकर चलेगी और सेवा निरस्त नहीं होगी।

Sep 08, 2026
Pitru paksha Special Train: पितृपक्ष पर यात्रियों को बड़ी राहत, रानी कमलापति-गया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Pitru paksha Special Train: पितृपक्ष पर यात्रियों को बड़ी राहत, रानी कमलापति-गया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे ने पितृपक्ष में यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति और गया के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी और आरक्षण शुरू हो गया है।

Sep 07, 2026