CG High Court: Daughter's Property Right

Sibling Property Dispute: छत्तीसगढ़ HC का फैसला, पिता की मौत 1980 में हुई तो भी बेटी को संपत्ति में हिस्सा

बेमेतरा की जमीन के विवाद में हाईकोर्ट ने भाई की दूसरी अपील खारिज की। कोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु 1980 में होने से बेटी का सहदायिकी अधिकार खत्म नहीं होता।

By : संजय चतुर्वेदी
Sibling Property Dispute: छत्तीसगढ़ HC का फैसला, पिता की मौत 1980 में हुई तो भी बेटी को संपत्ति में हिस्सा

Property Dispute High court Decision

बेमेतरा। पिता की मृत्यु के बाद क्या बेटी का जमीन में हक खत्म हो जाता है? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बेमेतरा के एक मामले में इसका साफ जवाब दिया है। अदालत ने भाई की दूसरी अपील खारिज कर दी और बहन को आधा हिस्सा देने का निचली अदालतों का फैसला बरकरार रखा। इसमें बहन को जमीन का आधा हिस्सा और अलग कब्जा देने का आदेश दिया गया था। न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत की एकलपीठ ने कहा कि हिंदू उत्तराधिकार कानून में 2005 के संशोधन के बाद बेटी को जन्म से बेटे के बराबर अधिकार मिलता है।। निचली अदालतों का वह फैसला कायम रहा, 

बेमेतरा की 7.120 हेक्टेयर जमीन का विवाद

मामला बेमेतरा जिले के धंगांव गांव की 7.120 हेक्टेयर कृषि भूमि का है। जमीन पिता नानकू साहू के नाम दर्ज थी। उनकी मृत्यु 15 सितंबर 1980 को हुई। इसके बाद बेटे डुलार साहू ने जमीन अपने नाम करा ली। बेटी दुलारा बाई ने इस नामांतरण को चुनौती दी और वर्ष 2007 में जमीन में हिस्सा मांगा। भाई ने इनकार किया तो उसने बंटवारे और अलग कब्जे के लिए दीवानी मुकदमा दायर किया। निचली अदालतों ने बहन के पक्ष में फैसला दिया। भाई ने उसी फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

क्या गहने देने से बेटी का संपत्ति का हक खत्म हो जाता है

भाई की दलील थी कि माता-पिता की मृत्यु के बाद बहन को सोने-चांदी के गहने दिए गए थे, इसलिए उसने जमीन पर अपना हक छोड़ दिया। उसने यह भी कहा कि लंबे समय से खेती करने के कारण उसका प्रतिकूल कब्जा बन गया है और बंटवारा पहले ही हो चुका है। हाई कोर्ट ने इन दलीलों को नहीं माना। अदालत के मुताबिक गहने या दूसरी चल संपत्ति देने के दावे से यह साबित नहीं होता कि बेटी ने अचल संपत्ति पर अपना अधिकार छोड़ा। इसके लिए व्यवस्था, पक्षकारों की मंशा और अधिकार खत्म करने के कानूनी आधार का प्रमाण चाहिए। 12 साल से ज्यादा खेती करने भर से भी प्रतिकूल कब्जा साबित नहीं होता। संयुक्त पारिवारिक संपत्ति में एक सह-हिस्सेदार का कब्जा आमतौर पर सभी की ओर से माना जाता है, जब तक दूसरे का हक साफ तौर पर खत्म करने का सबूत न हो।

विनीता शर्मा बनाम राकेश शर्मा फैसले का क्या असर पड़ा

भाई ने अपील में कहा कि पिता की मृत्यु संशोधित कानून लागू होने से पहले हो चुकी थी, इसलिए बहन को 2005 के संशोधन का फायदा नहीं मिलना चाहिए। बहन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के विनीता शर्मा बनाम राकेश शर्मा फैसले का हवाला दिया गया। हाई कोर्ट ने साफ किया कि संशोधित धारा 6 में बेटी को बेटे के बराबर सहदायिकी अधिकार जन्म से मिलता है। इसके लिए पिता का 9 सितंबर 2005 को जीवित होना जरूरी नहीं है।

20 दिसंबर 2004 से पहले के बंटवारे पर कोर्ट की शर्त

हाई कोर्ट ने कहा कि 20 दिसंबर 2004 से पहले हुए बताए जा रहे बंटवारे को कानून की तय कसौटियों पर परखना होगा। सिर्फ मौखिक बंटवारे का दावा काफी नहीं है, उसके लिए ठोस प्रमाण चाहिए। अदालत ने माना कि निचली अदालतों के समवर्ती निष्कर्षों में दखल का कोई आधार नहीं बनता। इसी के साथ दूसरी अपील खारिज हो गई।

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026