Hapur Crime News

Hapur Crime: कुचेसर फ्लाईओवर के पास कार में मिला अधेड़ का शव, शराब बनी मौत की वजह!

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब कुचेसर फ्लाईओवर के पास खड़ी एक कार के अंदर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ।

By : विकास जैन
Hapur Crime: कुचेसर फ्लाईओवर के पास कार में मिला अधेड़ का शव, शराब बनी मौत की वजह!

Hapur Crime: कुचेसर फ्लाईओवर के पास कार में मिला अधेड़ का शव, शराब बनी मौत की वजह!

प्रमोद शर्मा, हापुड़: थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब कुचेसर फ्लाईओवर के पास खड़ी एक कार के अंदर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जिसकी पहचान अरुण निवासी सकरपुर थाना बाबूगढ़ के रूप में हुई है। कार में शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

शराब बनी मौत की वजह!

पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर प्रथम दृष्टया किसी प्रकार की जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। शुरुआती जांच में अत्यधिक शराब के सेवन के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया है कि मृतक शराब का अत्यधिक आदी था और परिजनों ने भी पुलिस को उसके शराब सेवन की जानकारी दी है।

कार के अंदर मिला शव

कार के भीतर शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि पुलिस ने मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालने से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पोस्टमार्टम के बाद होगी कार्रवाई 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मृतक कार लेकर वहां कब पहुंचा और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं। क्षेत्राधिकारी नगर के आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार, मृतक के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट नहीं मिली है और प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब पीने के कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव से पहले यूपीएसटीडीसी ने अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल शुरू किया है। 1 नवंबर से रोज दो बैच चलेंगे, छह घंटे में स्थलों के दर्शन होंगे।

Oct 30, 2026
UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के चुनाव ने बीजेपी और सपा दोनों को संदेश दिया है। बीजेपी एमएलसी की बगावति और सपा का प्रत्यासी बदलना भारी पड़ा। निर्दलीय राजी यादव ने पैठ बनाई।

Oct 29, 2026
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

गजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बावरिया गैंग के बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी की मौत हो गई। एनकाउंटर में पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए हैं।

Oct 28, 2026
CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ में जनता दर्शन किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को जमीन कब्जे के मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Oct 26, 2026
Bithoor News: लखनऊ में जीसीसी समिट का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी; बिल्हौर और बिठूर को 411 करोड़ की देंगे सौगात

Bithoor News: लखनऊ में जीसीसी समिट का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी; बिल्हौर और बिठूर को 411 करोड़ की देंगे सौगात

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिठूर में 411 करोड़ की 48 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद लखनऊ में जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 का शुभारंभ करेंगे। इसमें कई एमओयू होंगे।

Oct 26, 2026