संतों के विरोध के बाद सनी लियोनी का कार्यक्रम कैंसिल, नए साल में होना था प्रोग्राम

संतों के विरोध के बाद सनी लियोनी का कार्यक्रम कैंसिल, नए साल में होना था प्रोग्राम

धार्मिक नगरी मथुरा में नए साल में सनी लियोनी का कार्यक्रम आयोजित था। संतों की नाराजगी और विरोध के बाद इसे कैंसिल किया गया।

By : स्वदेश डेस्क
संतों के विरोध के बाद सनी लियोनी का कार्यक्रम कैंसिल, नए साल में होना था प्रोग्राम

मथुराः पूरे देश में नए साल के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। जहां कुछ लोग पार्टी कर अपना नया साल मनाना चाह रहे हैं। वहीं, कुछ लोग मंदिर में अपने आराध्य के दर्शन कर अपना नया साल मनाना शुरू कर रहे हैं। विंटर वेकेशन के चलते कई लोग धार्मिक जगहों पर पहुंचकर नया साल मनाना चाह रहे हैं। ऐसे में बड़े-बड़े होटल और क्लब के मालिक नए साल को बेहतरीन बनाने के लिए बॉलीवुड स्टार बुलाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ लोगों ने मथुरा में सनी लियोनी का डीजे प्रोग्राम रख दिया।

हिंदू संगठनों को इस बात की जानकारी हुई तो वह विरोध में उतर आए। इतना ही नहीं साधू संतों ने भी विरोध करना शुरू कर दिया। कार्यक्रम को लेकर उन्होंने जिलाअधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। वहीं, हिंदू संगठनों ने कहा था कि ये प्रभु की ब्रज भूमि है, यहां एक्ट्रेस का क्या का क्या काम है।

रद्द हुआ कार्यक्रम

संतों की तरफ से ज्ञापन मिलने और विरोध को देखते हुए आनन-फानन में कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। कार्यक्रम रद्द होने के बाद से वृंंदावन मथुरा के साधु संतों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने भगवान कृष्ण को धन्यवाद दिया। बता दें कि इस कार्यक्रम को कैंसिल कराने के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास जैसे संगठनों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र लिखकर आयोजकों पर कार्रवाई की मांग की थी।

धार्मिक भावनाओं का रखेंगे ध्यान

सनी लियोनी के कार्यक्रम के अयोजनकर्ता ने प्रोग्राम रद्द होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृजवासियों की ब्रज की सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करते हुए भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 1 जनवरी 2026 का आयोजित कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही भरोसा दिलाया है कि भविष्य में इस तरह का कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा, जिससे बृजवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

विरोध की मेहनत रंग लाई

वहीं, कार्यक्रम कैंसिल होने के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं और साधु संतों ने कहा कि जिस तरह से कार्यक्रम का विरोध किया गया, वह मेहनत रंग लाई है। जिस तरह से कार्यक्रम रद्द हुआ है उससे भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद बृजवासियों को मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह का कार्यक्रम पूर्व में ना हो और ब्रज की मर्यादा को ध्यान में रखकर कार्यक्रम कराए जाएं।

संबंधित सामग्री

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव से पहले यूपीएसटीडीसी ने अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल शुरू किया है। 1 नवंबर से रोज दो बैच चलेंगे, छह घंटे में स्थलों के दर्शन होंगे।

Oct 30, 2026
UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के चुनाव ने बीजेपी और सपा दोनों को संदेश दिया है। बीजेपी एमएलसी की बगावति और सपा का प्रत्यासी बदलना भारी पड़ा। निर्दलीय राजी यादव ने पैठ बनाई।

Oct 29, 2026
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

गजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बावरिया गैंग के बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी की मौत हो गई। एनकाउंटर में पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए हैं।

Oct 28, 2026
CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ में जनता दर्शन किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को जमीन कब्जे के मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Oct 26, 2026
Bithoor News: लखनऊ में जीसीसी समिट का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी; बिल्हौर और बिठूर को 411 करोड़ की देंगे सौगात

Bithoor News: लखनऊ में जीसीसी समिट का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी; बिल्हौर और बिठूर को 411 करोड़ की देंगे सौगात

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिठूर में 411 करोड़ की 48 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद लखनऊ में जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 का शुभारंभ करेंगे। इसमें कई एमओयू होंगे।

Oct 26, 2026