Rajnandgaon Bomb Threat Yeshwantpur Korba Train

Bomb Threat: राजनांदगांव में ट्रेन में बम की सूचना किसने दी? 45 मिनट रुकी रही एक्सप्रेस, एक शख्स हिरासत में

राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। ट्रेन 45 मिनट रोकी गई, डॉग स्क्वायड ने जांच की और एक व्यक्ति हिरासत में लिया गया।

By : संजय चतुर्वेदी
Bomb Threat: राजनांदगांव में ट्रेन में बम की सूचना किसने दी? 45 मिनट रुकी रही एक्सप्रेस, एक शख्स हिरासत में

Bomb Threat in Yeshwantpur Korba Express

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को बम की सूचना से हड़कंप मच गया। प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस में विस्फोट होने की खबर मिली थी। देखते ही देखते स्टेशन पर अफरा-तफरी फैल गई और यात्री घबरा गए। एहतियात के तौर पर ट्रेन को वहीं रोक दिया गया।

सूचना मिलते ही अलर्ट हुईं सुरक्षा एजेंसियाँ

खबर मिलते ही पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवान स्टेशन पहुंच गए। बड़ी संख्या में बल तैनात किया गया। जवानों ने ट्रेन और पूरे स्टेशन परिसर की जांच शुरू कर दी। एक्सप्रेस करीब 45 मिनट तक प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और आम लोगों के चेहरों की चिंता साफ दिख रही थी। कई लोग उत्सुकता से यह भी देख रहे थे कि आखिर हो क्या रहा है।

डॉग स्क्वायड ने खंगाली ट्रेन

जांच में डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। सुरक्षा बलों ने ट्रेन के अलग-अलग हिस्सों और आसपास के इलाके में संदिग्ध सामान की तलाश की गई। फिलहाल यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस में बम होने की सूचना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी

पुलिस ने मामले में शक के आधार पर एक व्यक्ति को अपने कब्जे में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रेन में बम की सूचना किस आधार पर दी गई और इसके पीछे क्या वजह है। पुलिस और रेलवे की सुरक्षा एजेंसियाँ पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा कि सूचना कितनी सही थी और पूरे घटनाक्रम की असली कहानी क्या है।

संबंधित सामग्री

INDvsPAK: भारत-पाकिस्तान फिर आमने सामने! अंडर-19 एशिया कप की खिताबी जंग में दोनों टीमों का मुकाबला, जानें तारीख

INDvsPAK: भारत-पाकिस्तान फिर आमने सामने! अंडर-19 एशिया कप की खिताबी जंग में दोनों टीमों का मुकाबला, जानें तारीख

अंडर-19 एशिया कप में भारत ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 9 विकेट से मात दी। अब 14 नवंबर को फाइनल में भारत और पाकिस्तान भिड़ेंगे।

Nov 12, 2026
BJP Booth President Role: भाजपा में बूथ अध्यक्ष की हैसियत कितनी बड़ी, फतेहाबाद में डॉ अर्चना गुप्ता ने बताया

BJP Booth President Role: भाजपा में बूथ अध्यक्ष की हैसियत कितनी बड़ी, फतेहाबाद में डॉ अर्चना गुप्ता ने बताया

फतेहाबाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने बूथ अध्यक्षों को संगठन की रीढ़ बताया और हर महीने के तीसरे सप्ताह में शक्ति केंद्रों की बैठक करने के निर्देश दिए।

Nov 12, 2026
Simhastha 2028: हरिद्वार के अर्धकुंभ का जिक्र कर उज्जैन सिंहस्थ को लेकर बड़ा बयान, उत्तराखंड में क्या बोले CM मोहन

Simhastha 2028: हरिद्वार के अर्धकुंभ का जिक्र कर उज्जैन सिंहस्थ को लेकर बड़ा बयान, उत्तराखंड में क्या बोले CM मोहन

उत्तराखंड के खटीमा के जनसंवाद में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्तराखंड के लोगों को 2028 में उज्जैन के सिंहस्थ में आने का न्योता दिया। उज्जैन, चित्रकूट और ओंकारेश्वर का भी जिक्र किया।

Nov 12, 2026
Mahadev Satta App: महादेव सट्टा केस में सौरभ चंद्राकर का कबूलनामा, हवाला मंजूर पर लाइजनिंग से इनकार

Mahadev Satta App: महादेव सट्टा केस में सौरभ चंद्राकर का कबूलनामा, हवाला मंजूर पर लाइजनिंग से इनकार

महादेव सट्टा एप केस में सीबीआई रिमांड के दौरान सौरभ चंद्राकर ने हवाला और पैनल संभालने की बात मानी, पर लाइजनिंग से इनकार किया। अब उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Nov 12, 2026
Kulgam Attack Explain: कुलगाम में 15 सेकंड में 30 राउंड फायरिंग, CCTV में कैद आतंकी हमला, तीनों जवान खतरे से बाहर

Kulgam Attack Explain: कुलगाम में 15 सेकंड में 30 राउंड फायरिंग, CCTV में कैद आतंकी हमला, तीनों जवान खतरे से बाहर

कुलगाम के मीर बाजार के पास आतंकियों ने CRPF चौकी पर फायरिंग की। CCTV में 15 सेकंड में करीब 30 राउंड की आवाज सुनाई दी। तीन घायल जवानों को खतरे से बाहर बताया गया है।

Nov 11, 2026