खंडवा में दरगाह परिसर पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, मदरसे को गुलाबी रंग से पुतवाया, 6 थानों की पु

खंडवा में दरगाह परिसर पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, मदरसे को गुलाबी रंग से पुतवाया, 6 थानों की पुलिस रही मौजूद

खंडवा जिले के सिहाड़ा गांव में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान 6 थानों का पुलिस बल तैनात रहा। दरगाह में पीला पंजा की कार्रवाई कर मदरसे को प्रशासन ने कब्जे में लिया है।

By : स्वदेश डेस्क
खंडवा में दरगाह परिसर पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, मदरसे को गुलाबी रंग से पुतवाया, 6 थानों की पुलिस रही मौजूद

खंडवाः मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई देखने को मिली। यहां के सिंहाड़ा गांव में मंगलवार के दिन दरगाह परिसर में बने मकान, दुकान और एंट्री गेट को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। प्रशासन ने दरगाह परिसर से अतिक्रमण हटाया। वहीं, विवादित दरगाह और मदरसे को पंचायत के हवाले कर दिया गया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

पंचायत को कब्जा देने के बाद सरपंच के बेटे ने मदरसे की दीवार पर पहले भगवा रंग करवाया। हालांकि आपत्ति के बाद मदरसे को गुलाबी रंग से पुताई कराई गई। मदरसा सरकारी फंड से बना हुआ है। प्रशासन के अफसरों का कहना है कि अवैध हिस्से की जांच की जाएगी।

गांव में तैनात हुई 6 थानों की पुलिस

सिंहाड़ा गांव में बुलडोजर कार्रवाई से पहले ही तनावपूर्ण माहौल था। कार्रवाई में अप्रिय घटना को रोकने के लिए 6 थानों के टीआई और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। उनकी मौजूदगी में प्रशासनिक अमले ने दरगाह परिसर में पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया की गई।

इंट्री गेट से लेकर मकान-दुकान तोड़े

जिला प्रशासन ने पहले परिसर में बनाए बैरिकेड्स को तोड़ा गया। इसके बाद सीमेंट से बने मुख्य द्वार पर जेसीबी चलाई गई। इस दौरान परिसर के बगल में मुस्लिम समुदाय द्वारा संचालित किराए की दुकान और पास स्थित सार्वजनिक शौचालय को भी जमींदोज किया गया।

मदरसे को दिया गुलाबी रंग

दरगाह परिसर में जहा अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है। वहीं, परिसर में बने मदरसे को छोड़ दिया गया है। इसे सरकारी फंड से निर्मित बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पहले जांच की जाएगी कि मदरसे का कितना हिस्सा वैध और कितना अवैध है। कार्रवाई से पहले मदरसे का ताला तोड़ा गया। फिर इस पर पंचायत ने अपना ताला लगाकर कब्जे में लिया। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मदरसे की दीवार को गुलाबी रंग से रंगा गया। वहीं, मदरसे का कब्ज पंचायत को सौंपा गया है।

संबंधित सामग्री

खंडवा में अतिक्रमण हटाने गई वन टीम पर हमला, 8 जवान घायल; अब पुलिस सुरक्षा की मांग तेज

खंडवा में अतिक्रमण हटाने गई वन टीम पर हमला, 8 जवान घायल; अब पुलिस सुरक्षा की मांग तेज

खंडवा के आमा खुजरी जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला हो गया। पत्थरबाजी और लाठीचार्ज में 8 वनकर्मी घायल हुए। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कार्रवाई को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं

Jun 28, 2026
ऑनलाइन जुए ने छीनी जवान की जिंदगी, 20 दिन पहले हुई थी सगाई

ऑनलाइन जुए ने छीनी जवान की जिंदगी, 20 दिन पहले हुई थी सगाई

मध्यप्रदेश के एक युवा कॉन्स्टेबल ने ऑनलाइन जुए और कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। 20 दिन पहले ही उसकी सगाई हुई थी।

May 09, 2026
खंडवा सांसद के भाई की मौत: खेत के कुएं में मिले, पुलिस जांच जारी

खंडवा सांसद के भाई की मौत: खेत के कुएं में मिले, पुलिस जांच जारी

खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ पाटिल की कुएं में गिरने से मौत। प्रशासन ने शव निकाला, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Apr 22, 2026
खंडवा में उमड़ी आस्था: सपने से शुरू हुई खोज, पहाड़ी से निकली देवी प्रतिमां

खंडवा में उमड़ी आस्था: सपने से शुरू हुई खोज, पहाड़ी से निकली देवी प्रतिमां

खंडवा के छैगांवमाखन में बाबा के स्वप्न के बाद खुदाई में देवी प्रतिमा मिली। कांजीबेड़ा पहाड़ी पर लोगों की भीड़ उमड़ी, ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया।

Mar 31, 2026
5वीं-8वीं Result: वेबसाइट खुलते ही उमड़ा सैलाब, हर मिनट 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा परिणाम

5वीं-8वीं Result: वेबसाइट खुलते ही उमड़ा सैलाब, हर मिनट 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा परिणाम

एमपी में 5वीं-8वीं का रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर प्रति मिनट 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा परिणाम, पहली बार पूरी प्रक्रिया पेपरलेस रही।

Mar 25, 2026