Chhattisgarh teacher recruitment big updates

Chhattisgarh Teacher Bharti: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव; दिव्यांग कैंडिडेट को मौका, शुद्धि पत्र जारी

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 के विज्ञापन में हाई कोर्ट के आदेश पर शुद्धि पत्र जारी हुआ है। 1654 पदों के लिए दिव्यांगता की श्रेणियां बढ़ीं, नए पात्र कैंडिडेट्स आवेदन कर सकेंगे।

By : संजय चतुर्वेदी
Chhattisgarh Teacher Bharti: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव; दिव्यांग कैंडिडेट को मौका, शुद्धि पत्र जारी

Chhattisgarh Teacher Vacancy Big Updates

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती 2026 को लेकर दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट आया है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने विस्तृत विज्ञापन में शुद्धि पत्र जारी किया है। अब कई विषयों के शिक्षक पदों के लिए दिव्यांगता की ज्यादा श्रेणियाँ पात्र मानी जाएंगी। इससे नए दिव्यांग अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन का एक और मौका मिलेगा। कुल 1654 पदों पर भर्ती होनी है।

हाई कोर्ट के आदेश पर सुधार हुआ

यह शुद्धि पत्र छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के 9 अक्टूबर 2026 के फैसले के पालन में जारी हुआ है। मामला याचिका क्रमांक WPS No. 6783 of 2026, मीनाक्षी मंगलेकर एवं अन्य बनाम छत्तीसगढ़ शासन से जुड़ा है। स्कूल शिक्षा विभाग ने ई और टी संवर्ग के शिक्षक पदों के लिए व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर 7 अगस्त 2026 को विज्ञापन निकाला था। उसी में अब सुधार किया गया है।

किस विषय में कौन सी दिव्यांगता शामिल

समाज कल्याण विभाग की 11 सितंबर 2026 की संशोधित अधिसूचना के मुताबिक हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान के लिए पूर्ण दृष्टिबाधिता और सेरेब्रल पाल्सी को उपयुक्त श्रेणी माना गया है। गणित में सेरेब्रल पाल्सी और कुष्ठ रोग से उपचारित दिव्यांगता जोड़ी गई है। कृषि विषय में सेरेब्रल पाल्सी को शामिल किया गया है। दिव्यांगों के आरक्षित पद चार समूहों-दृष्टिबाधिता, श्रवण बाधिता, अस्थिबाधिता और बहुदिव्यांगता में बांटे गए हैं।

ई और टी संवर्ग में  कितने पद

संसोधित विज्ञापन के अनुसार ई संवर्ग में 868 और टी संवर्ग में 786 पद हैं। ई संवर्ग में हिंदी के 109, संस्कृत के 150, अंग्रेजी के 319, गणित के 135, सामाजिक विज्ञान के 150 और कृषि के 5 पद हैं। टी संवर्ग में हिंदी के 141, संस्कृत के 150, अंग्रेजी के 185, गणित के 115, सामाजिक विज्ञान के 100 और कृषि के 95 पद शामिल हैं।

आवेदन की तारीख अभी तय नहीं

बता दें कि नए पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख व्यापमं अलग से घोषित करेगा। शुद्धि पत्र की पूरी जानकारी कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। 7 अगस्त के विज्ञापन की बाकी सभी शर्तों पहले की तरह लागू रहेंगी।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

महादेव सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। सीबीआई उसे आज रायपुर लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जानिए जूस दुकान से 5000 करोड़ तक साम्राज्य बनाने की कहानी।

Nov 03, 2026
Saurabh Chandrakar Hideout: फर्जी पासपोर्ट पर छिपा था महादेव ऐप का किंगपिंग; इन देश के नाम से बना था डॉक्यूमेंट

Saurabh Chandrakar Hideout: फर्जी पासपोर्ट पर छिपा था महादेव ऐप का किंगपिंग; इन देश के नाम से बना था डॉक्यूमेंट

महादेव ऐप के सौरभ चंद्राकर के पास से इंडोनेशिया में बना फ्रजी पासपोर्ट मिला है। इसी पासपोर्ट की वजह से जुलाई में वह ओमान में हिरासत में लिया गया था। सीबीआई जांच में और खुलासे होना बाकी है।

Nov 02, 2026
Chhattisgarh Foundation Story: &quotमैं छत्तीसगढ़ हूँ...&quot, सदियों के राजवंश और 1 नवंबर 2000 की नई पहचान की कहानी

Chhattisgarh Foundation Story: &quotमैं छत्तीसगढ़ हूँ...&quot, सदियों के राजवंश और 1 नवंबर 2000 की नई पहचान की कहानी

1 नवंबर 2000 को बना छत्तीसगढ़ सिर्फ धान का कटोरा नहीं है। दक्षिण कोसल से राज्य बनने तक राजवंशों,संघर्ष, मंदिरों और खनिज संपदा की पूरी कहानी पढ़िए।<br/>

Nov 01, 2026