लखनऊ में तड़पकर 170 भेड़ों की मौत, 200 गंभीर, रो रहे पशुपालकों का चौंकाने वाला आरोप

लखनऊ में तड़पकर 170 भेड़ों की मौत, 200 गंभीर, रो रहे पशुपालकों का चौंकाने वाला आरोप

उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में 170 भेड़ों की मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं, 200 से ज्यादा भेड़ों की हालत नाजुक है। पशुपालकों ने जो बताया हैरान कर देगा।

By : स्वदेश डेस्क
लखनऊ में तड़पकर 170 भेड़ों की मौत, 200 गंभीर, रो रहे पशुपालकों का चौंकाने वाला आरोप

लखनऊः उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में 170 भेड़ों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई है। वहीं, 200 से अधिक भेड़ों की हालत नाजुक है। उनकी हालत इतनी दयनीय है कि वह उठ भी नहीं पा रही है। अपने मवेशियों की ऐसी हालत देखकर पशुपालक मायूस और बैचेन हो उठे हैं।

दरअसल, पीएम मोदी ने 25 दिसंबर के दिन राष्ट्र प्ररेणा स्थल का उद्घाटन किया था। इस दौरान भोजन भी हुआ था। समारोह के बाद बचा हुआ खाना वहीं फेंक दिया गया था। इस बासी और सड़े हुए खाने को भेड़ों ने खा लिया था। इसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ गई। खराब खाना खाने के बाद वे चिल्लाने लगी और होश खोकर गिरने लगी।

170 भेड़ों की गई जान

भेड़ों की हालत इतनी खराब हो गई कि सोमवार तक करीब 170 की मौत हो गई। वहीं, 200 से अधिक गंभीर हालत में हैं। जब भेड़ों के मरने का शोर मचा तो गांव में हड़कंप मच गया। बीमार भेड़ों को बचाने के लिए सरकारी मेडिकल टीम को बुलाया गया। यहां करीब 30 डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।

बता दें कि जिनकी भेड़ मरी है वह चार चरवाहे थे। इन लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। यह सभी फतेहपुर से कुछ दिन पहले यहां भेड़ चराने आए थे। चरवाहे प्रदीप कुमार, विजय पाल, अजय पाल, शिवरतन की भेड़ों की मौत हुई है। उन्होंने बताया- हमारी भेड़ों की रात में तबीयत खराब होनी शुरू हो गई थी। हमने देसी दवाई खिलाकर बचाने का प्रयास किया।

भेड़ों की मौत से पशुपालक के निकले आंसू

भेड़ों की मौत के बाद से पशु पालक प्रदीप कुमार के आंसू थम नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी जिंदगी भर की जमा पूंजी चली गई। अब जिंदगी सिर्फ जहर खाने लायक बची है और कुछ नहीं। उनका कहना है कि सीएम योगी जी इसका निरीक्षण करें और जो भी मुआवजा हो, हमें दें।

क्या बोले मुख्य पशु चिकित्सक

चीफ वेटनरी ऑफिसर डॉ सुरेश कुमार ने बताया- मरी भेड़ों का पोस्टमॉर्टम कराकर सैंपल कलेक्ट कर लिया गया है। मौत का कारण बता पाना अभी पॉसिबल नहीं है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा स्पष्ट रिपोर्ट आने पर मौत की वजह साफ होगी। फिलहाल, मेडिकल टीम ने 70 भेड़ों को रिकवर किया है। कुल 71 भेड़ों की मौत हुई है।

संबंधित सामग्री

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव से पहले यूपीएसटीडीसी ने अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल शुरू किया है। 1 नवंबर से रोज दो बैच चलेंगे, छह घंटे में स्थलों के दर्शन होंगे।

Oct 30, 2026
UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के चुनाव ने बीजेपी और सपा दोनों को संदेश दिया है। बीजेपी एमएलसी की बगावति और सपा का प्रत्यासी बदलना भारी पड़ा। निर्दलीय राजी यादव ने पैठ बनाई।

Oct 29, 2026
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

गजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बावरिया गैंग के बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी की मौत हो गई। एनकाउंटर में पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए हैं।

Oct 28, 2026
CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ में जनता दर्शन किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को जमीन कब्जे के मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Oct 26, 2026
Bithoor News: लखनऊ में जीसीसी समिट का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी; बिल्हौर और बिठूर को 411 करोड़ की देंगे सौगात

Bithoor News: लखनऊ में जीसीसी समिट का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी; बिल्हौर और बिठूर को 411 करोड़ की देंगे सौगात

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिठूर में 411 करोड़ की 48 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद लखनऊ में जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 का शुभारंभ करेंगे। इसमें कई एमओयू होंगे।

Oct 26, 2026