नई दिल्ली में गृहमंत्री से मिले सीएम साय, नक्सल ऑपरेशन के जवानों का हुआ सम्मान

नई दिल्ली में गृहमंत्री से मिले सीएम साय, नक्सल ऑपरेशन के जवानों का हुआ सम्मान

छत्तीसगढ़ में माओवाद विरोधी अभियानों की प्रगति पर चर्चा, बस्तर बाढ़ राहत कार्यों की दी जानकारी

By : Swadesh News
नई दिल्ली में गृहमंत्री से मिले सीएम साय, नक्सल ऑपरेशन के जवानों का हुआ सम्मान

नई दिल्ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में चल रहे माओवाद विरोधी अभियानों की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात में केंद्रीय गृहमंत्री ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 21 दिन तक चले ऐतिहासिक नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों का सम्मान किया और उनके साहस की सराहना की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री साय ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों ने 453 माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया, 1616 को गिरफ्तार किया और 1666 ने आत्मसमर्पण किया है। इस दौरान 65 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए और सड़क, पुल-पुलिया व मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तेजी से हुआ है।

सीएम साय ने बस्तर में हाल की बाढ़ आपदा पर भी चर्चा की, जिसमें राहत और पुनर्वास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री, स्वास्थ्य सुविधाएं और विस्थापितों के लिए आश्रय की व्यवस्था प्राथमिकता से की जा रही है। इसके लिए विशेष पैकेज और संसाधन भी जुटाए जा रहे हैं।

गृहमंत्री शाह ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर अप्रैल-मई 2025 में चले अभियान की सराहना की, जिसमें 31 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया गया। यह ऑपरेशन बीजापुर जिले की नक्सलियों के सुरक्षित गढ़ मानी जाने वाली पहाड़ियों पर सुरक्षा बलों की बड़ी जीत थी। शाह ने इसे सुरक्षा, विकास और शांति की दिशा में मील का पत्थर बताया।

मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को आश्वस्त किया कि माओवाद के पूर्ण उन्मूलन तक अभियान जारी रहेंगे। साथ ही, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी सुविधाओं को बढ़ाकर स्थायी शांति स्थापित की जाएगी।

संबंधित सामग्री

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

छत्तीसगढ़ में अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 3 नवंबर को महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे। DBT से 67.40 लाख महिलाओं को कुल ₹632.63 करोड़ मिलेंगे।

Nov 03, 2026
Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की मॉक पार्लियामेंट पर तंज कसा। एसआईआर, ईवीएम और घुसपैठियों के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा।

Nov 02, 2026
राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, पूरी जिंदगी मॉक पार्लियामेंट में रहिए: अमित शाह, पंजाब में NDA सरकार बनाएंगे

राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, पूरी जिंदगी मॉक पार्लियामेंट में रहिए: अमित शाह, पंजाब में NDA सरकार बनाएंगे

चंडीगढ़ में अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने का उनका सपना पूरा नहीं होगा। 1984 के सिख विरोधी दंगों और दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर भी सवाल उठाए।

Nov 01, 2026
पंजाब में AAP के 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, अमित शाह की रैली में BJP में शामिल होने की चर्चा

पंजाब में AAP के 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, अमित शाह की रैली में BJP में शामिल होने की चर्चा

पंजाब में चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने AAP छोड़ दी है। दोनों के अमित शाह की चंडीगढ़ रैली में BJP में शामिल होने की चर्चा है।

Nov 01, 2026
सरदार पटेल की जयंती पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, सलमान खुर्शीद बोले- उनकी छवि खराब कर रहे हैं

सरदार पटेल की जयंती पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, सलमान खुर्शीद बोले- उनकी छवि खराब कर रहे हैं

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने कांग्रेस पर उन्हें भुलाने का आरोप लगाया। सलमान खुर्शीद ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसी बातें पटेल की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं।

Oct 31, 2026