Chhattisgarh train Services Effect know reason

छत्तीसगढ़ के रेल यात्री ध्यान दें! 6 दिसंबर से 27 ट्रेनों पर असर, 10 कैंसिल तो 11 लेट, यात्रा से पहले देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ के चांपा में नॉन इंटरलॉकिंग और नैला में ऑटो सिग्नलिंग के काम से छह दिसंबर से 10 ट्रेनें रद और 11 देर से चलेंगी। छह ट्रेनें बीच रास्ते में ही खत्म होंगी, देखें पूरी जानकारी।

By : संजय चतुर्वेदी
छत्तीसगढ़ के रेल यात्री ध्यान दें! 6 दिसंबर से 27 ट्रेनों पर असर, 10 कैंसिल तो 11 लेट, यात्रा से पहले देखें लिस्ट

Trains Cancelled Due to Interlocking Work

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुरि से झारसुगुड़ा तक बन रही चौथी रेल लाइन का काम अब आखिरी दौर में है। इसी काम की वजह से छत्तीसगढ़
में रेल यात्रियों को अगले महीने परेशानी उठानी पड़ेगी। चांपा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होना है, इसलिए रेलवे ने 6 दिसंबर से 10 ट्रेनें रद करने का फैसला किया है। वहीं, 11 ट्रेनें देर से रवाना होंगी और 6 ट्रेनें अपने रूट के बीच में ही खत्म कर दी जाएंगी। कुल मिलाकर 27 ट्रेनों पर इसका असर पड़ेगा।

चौथी लाइन का काम क्यों जरूरी है?

चांपा और नैला के बीच चौथी लाइन की पटरियाँ बिछ चुकी हैं। अब बारी चांपा स्टेशन को इस नई लाइन से जोड़ने की है। इसके साथ नैला स्टेशन पर ऑटो सिग्निलिंग का काम भी होना है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे इस प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करना चाहता है। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच यह चौथी लाइन 206 किमी लंबी है। यह रूट उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने वाले सबसे व्यस्त कॉरिडोर में गिना जाता है। लाइन तैयार होने पर ज्यादा यात्री और मालगाड़ियाँ  चल सकेंगी और ट्रेनों की समयपालन में भी सुधार की उम्मीद है। चांपा और जांजगीर नैला के बीच ऑटो सिग्निलिंग से संचालन ज्यादा सुरक्षित और आसान होगा।

बिलासपुर पर रुकेंगी ये ट्रेनें

काम के दौरान छह ट्रेने बिलासपुर पर ही समाप्त या शुरू होंगी। सात से 18 दिसंबर तक गोंदिया झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 68861 और 62 बिलासपुर में खत्म होगी और वहीं से वापस होगी। झारसुगुड़ा और बिलासपुर के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी। कोरबा अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 18237 बिलासपुर से ही शुरू होगी और कोरबा से बिलासपुर के बीच ही चलेगी। विशाखापत्तनम कोरबा लिंक एक्सप्रेस 18518 बिलासपुरह में रुक जाएगी और बिलासपुर से कोरबा के बीच रद रहेगी। उल्टी दिशा में कोरबा विशाखापत्तनम लिंक एक्सप्रेस 18517 बिलासपुर से रवाना 
होगी।

 गोंडवाना एक्सप्रेस और हसदेव एक्सप्रेस का हाल

निजामुद्दीन रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 12410 ट्रेन 10 और 12 दिसंबर को बिलासपुर में समाप्त होगी और बिलासपुर से रायगढ़ के बीच रद रहेगी। रायगढ़ निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 12409 ट्रेन 12 और 14 दिसंबर को बिलासपुर से चलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कोरबा रायपुर हसदेव एक्सप्रेस 18250 और 18249 को 7 से 18 दिसंबर तक कोरबा और बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन की तरह चलाने का फैसला किया है।

रद होने वाली 10 ट्रेनें

68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर, 06 से 17 दिसंबर तक, पूरी तरह रद
68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर, 06 से 17 दिसंबर तक, पूरी तरह रद
58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर, 06 से 17 दिसंबर तक, पूरी तरह रद
68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, 07 से 18 दिसंबर तक, पूरी तरह रद
68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू पैसेंजर, 07 से 18 दिसंबर तक, पूरी तरह रद
58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर, 07 से 18 दिसंबर तक, पूरी तरह रद
68734 और 68733 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर, 07 से 18 दिसंबर तक, पूरी तरह रद
68732 और 68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, 07 से 18 दिसंबर तक, पूरी तरह रद
68737 और 68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर, 07 से 18 दिसंबर तक, पूरी तरह रद
58210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर, 07 से 18 दिसंबर तक, पूरी तरह रद

बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें

68861 और 68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर, 07 से 18 दिसंबर तक, बिलासपुर में समाप्त, झारसुगुड़ा-बिलासपुर के बीच रद
18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 07 से 18 दिसंबर तक, बिलासपुर से प्रारंभ, कोरबा-बिलासपुर के बीच नहीं चलेगी
18518 विशाखापत्तनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस, 07 से 18 दिसंबर तक, बिलासपुर में समाप्त, बिलासपुर-कोरबा के बीच रद
18517 कोरबा-विशाखापत्तनम लिंक एक्सप्रेस, 07 से 18 दिसंबर तक, बिलासपुर से प्रारंभ होगी
12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस, 10 और 12 दिसंबर को, बिलासपुर में समाप्त, बिलासपुर-रायगढ़ के बीच रद
12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, 12 और 14 दिसंबर को, बिलासपुर से रवाना होगी

पैसेंजर बनकर चलने वाली ट्रेन

18250 और 18249 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस, 07 से 18 दिसंबर तक, कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर बनकर चलेगी

देर से छूटने वाली 11 ट्रेनें

12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस, 10 से 14 दिसंबर तक, 03 घंटे देर
12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस, 10 से 14 दिसंबर तक, 2:30 घंटे देर
12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस, 11 से 15 दिसंबर तक, 02 घंटे देर
18249 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस, 11 से 15 दिसंबर तक, 02 घंटे देर
18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस, 10 से 12 दिसंबर तक, 09 घंटे देर
18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, 12 से 14 दिसंबर तक, 07 घंटे देर
12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस, 11 और 12 दिसंबर को, 3:15 घंटे देर
12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस, 14 दिसंबर को, 4:15 घंटे देर
22866 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस, 15 दिसंबर को, 4:30 घंटे देर
20807 हीराकुंड एक्सप्रेस, 13, 14 और 15 दिसंबर को, 01 घंटे देर
18239 शिवनाथ एक्सप्रेस, 13, 14 और 15 दिसंबर को, 01 घंटे देर

संबंधित सामग्री

Patwari Strike: CM साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित,  रुके राजस्व काम फिर शुरू होंगे, शर्तों का क्या?

Patwari Strike: CM साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, रुके राजस्व काम फिर शुरू होंगे, शर्तों का क्या?

छत्तीसगढ़ में 13 अक्टूबर से जारी पटवारियों की हड़ताल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद स्थगित हो गई। पीवी एप की दिक्कतों पर चर्चा हुई, अब राजस्व काम फिर शुरू होंगे।

Nov 22, 2026
Cat 2026 Exam Rules: कैट की परीक्षा 29 नवंबर के दिन; प्रवेश पत्र और ये नियम भूले तो छिन सकता है मौका

Cat 2026 Exam Rules: कैट की परीक्षा 29 नवंबर के दिन; प्रवेश पत्र और ये नियम भूले तो छिन सकता है मौका

कैट परीक्षा 29 नवंबर को तीन पालियों में होगी। प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र और समय पर केंद्र पहुंचना जरूरी है। जानिए नियम और प्रतिबंधित चीजों की सूची जान लीजिए।

Nov 22, 2026
UP BJP SC Morcha: यूपी में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के 6 नए जिलाध्यक्ष घोषित, देखिए पूरी लिस्ट

UP BJP SC Morcha: यूपी में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के 6 नए जिलाध्यक्ष घोषित, देखिए पूरी लिस्ट

भाजपा ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के छह नए जिलाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। मेरठ, अलीगढ़, ललितपुर, कानपुर, वाराणसी और सिद्धार्थनगर में नियुक्तियाँ हुईं। घोषित नामों की लिस्ट देखिए।

Nov 22, 2026
LPG Subsidy Scam: गैस सब्सिडी और KYC के नाम पर ठगी का जाल, बैंकों ने ग्राहकों को चेताया कैसे एक गलती पड़ेगी भारी

LPG Subsidy Scam: गैस सब्सिडी और KYC के नाम पर ठगी का जाल, बैंकों ने ग्राहकों को चेताया कैसे एक गलती पड़ेगी भारी

एलपीजी सब्सिडी बंद होने और केवाईसी (KYC)अपडेट का डर दिखाकर साइबर ठग फर्जी लिंक और एपीके (APK) फाइल भेज रहे हैं। बैंक ने ग्राहकों को अलर्ट किया है। जानिए बचाव के तरीके और शिकायत कहां करें।

Nov 22, 2026
BJP OBC Morcha: भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के चार चेहरे, वैभव पवार बने राष्ट्रीय मंत्री

BJP OBC Morcha: भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के चार चेहरे, वैभव पवार बने राष्ट्रीय मंत्री

भाजपा ने ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम घोषित की है। कुल 45 नेताओं को जिम्मेदारी मिली है, जिनमें मध्य प्रदेश के चार नाम हैं। वैभव पवार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

Nov 22, 2026