रिश्वत लेते दरोगा और प्राचार्य पकड़े गए

छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरी पर ACB का शिकंजा, दरोगा और प्राचार्य अरेस्ट, पकड़ाया तो छटपटाया TI

कोरिया और बलौदाबाजार में रिश्वत मांगने वाले दरोगा और प्राचार्य को जाल बिछाकर पकड़ा गया। हत्या में फंसाने और वेतन रोकने की धमकी देकर रकम मांगी गई थी।

By : संजय चतुर्वेदी
छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरी पर ACB का शिकंजा, दरोगा और प्राचार्य अरेस्ट, पकड़ाया तो छटपटाया TI

Chhattisgarh Corruption Case

रायपुरः छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कोरिया जिले में एक दरोगा को हत्या के मामले में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगते रंगे हाथ पकड़ा गया, वहीं बलौदाबाजार में एक प्राचार्य को विकलांग शिक्षक से पैसे मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में कार्रवाई का दृश्य भी सामने आया है।

हत्या में फंसाने की धमकी देकर मांगी रिश्वत

कोरिया जिले के पोड़ी चौकी में पदस्थ दरोगा अब्दुल मुनाफ पर आरोप है कि उन्होंने एक किसान से पचास हजार रुपये की मांग की। किसान सत्येंद्र प्रजापति के गांव में एक मजदूर के बेटे की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद जांच के लिए पहुंचे अधिकारियों ने किसान पर मामला दर्ज न करने के बदले पैसे मांगे।

जब किसान ने पूरी रकम देने में असमर्थता जताई तो उसे हत्या के मामले में फंसाने की धमकी दी गई। मजबूर होकर किसान ने पैसे देने की हामी भर दी है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार निरोधक दल में शिकायत भी कर दी।

जाल बिछाकर दरोगा को पकड़ा

चौबीस फरवरी को किसान तय योजना के तहत चौकी पहुंचा। उसे पहले से चिन्हित पच्चीस हजार रुपये दिए गए थे। जैसे ही रकम सौंपी गई, टीम ने भीतर पहुंचकर दरोगा को पकड़ लिया। रकम बरामद की गई और संबंधित सहायक उपनिरीक्षक को भी हिरासत में लिया गया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

प्राचार्य पर भी रिश्वत मांगने का आरोप

दूसरा मामला बलौदाबाजार जिले के भाटापारा क्षेत्र का है। यहां एक शासकीय विद्यालय के प्राचार्य पर आरोप है कि उन्होंने एक विकलांग शिक्षक से विशेष भत्ता जारी करने के बदले पैसे मांगे। शिकायत के अनुसार, पहले भी मासिक रकम ली जाती रही और हाल में छह माह की बकाया राशि निकालने के लिए पंद्रह हजार रुपये की मांग की गई।

रकम न देने पर शिक्षक का वेतन रोक दिया गया था। शिकायत मिलने के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया

दोनों मामलों में की गई कार्रवाई का दृश्य सामने आया है, जिसमें आरोपी अपने बचाव में सवाल उठाते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल दोनों प्रकरणों में जांच जारी है और संबंधित विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

महादेव सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। सीबीआई उसे आज रायपुर लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जानिए जूस दुकान से 5000 करोड़ तक साम्राज्य बनाने की कहानी।

Nov 03, 2026
Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Nov 03, 2026
Saurabh Chandrakar Hideout: फर्जी पासपोर्ट पर छिपा था महादेव ऐप का किंगपिंग; इन देश के नाम से बना था डॉक्यूमेंट

Saurabh Chandrakar Hideout: फर्जी पासपोर्ट पर छिपा था महादेव ऐप का किंगपिंग; इन देश के नाम से बना था डॉक्यूमेंट

महादेव ऐप के सौरभ चंद्राकर के पास से इंडोनेशिया में बना फ्रजी पासपोर्ट मिला है। इसी पासपोर्ट की वजह से जुलाई में वह ओमान में हिरासत में लिया गया था। सीबीआई जांच में और खुलासे होना बाकी है।

Nov 02, 2026