Chhattisgarh cyclone alert paddy crop at risk

Arnab Cyclone Alert CG: चक्रवाती तूफान का अलर्ट! छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ धान पर संकट, किसानों कीं चिंता बढ़ी

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान के अलर्ट से करीब 1 करोड़ एकड़ में खड़ी धान की फसल पर संकट है। एक्सपर्ट ने किसानों को कटाई 2 से 4 दिन टालने और खेतों से पानी निकालने को कहा है।

By : संजय चतुर्वेदी
Arnab Cyclone Alert CG: चक्रवाती तूफान का अलर्ट! छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ धान पर संकट, किसानों कीं चिंता बढ़ी

Chhattisgarh Rain Arnab Alert

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान के अलर्ट ने किसानों की नींद उड़ा दी है। धान का कटोरा कहे जाने वाले इस राज्य में खरीफ सीजन के दौरान 36 से 40 लाख हेक्टेयर में धान की फसल खड़ी है। एकड़ के हिसाब से देखें तो यह रकबा 90 लाख से 1 करोड़ एकड़ के बीच बैठता है। मौसम का बदला मिजाज अब इसी फसल के लिए खतरा बन गया है।

बारिश से खेतो में भरे पानी ने टेंशन बढ़ाई

ज्यादातर इलाकों में धान की कटाई अभी पूरी तरह शुरू नहीं हुई है। यानी फसल खेतों में ही खड़ी है और पककर तैयार है। ऐसे में लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर रहा है। इतना ही नहीं पकी फसल को भारी नुकसान की आशंका खड़ी हो गई है। किसान आसमान की ओर देखकर बस यही मना रहे है कि बारिश थम जाए।

उन्नत और हाईब्रिड किस्मों पर सबसे ज्यादा खतरा

एग्रीकल्चर एक्सपर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा चिंता उन खेतों को लेकर है जहां उन्नत और हाइब्रिड किस्में लगी हैं। इन खेतों में किसानों को प्रति एकड़ 21 से 30 क्विंटल तक बंपर पैदावार की उम्मीद थी। लेकिन जलभराव हुआ तो पौधे गिर सकते हैं। और दाने काले पड़ने का डर भी है। यानी मेहनत से तैयार हुई अच्छी फसल हाथ से फिसल सकती है।

नुकसान को लेकर किसान विशेषज्ञ की एडवाइजरी

नुकसान से बचने के लिए एक्सपर्ट ने किसानों को कई सलाह दी हैं। पक चुकी फसल की कटाई अगले 2 से 4 दिन के लिए टाल दें।
- खेतों में जमा अतिरिक्त पानी तुरंत बाहर निकालें। 
- जो फसल और चारा कट चुका है। उसे ऊंची और सुरक्षित जगह पर रखें और तिरपाल से ढक दें।

सब्जी उगाने वाले किसान को सलाह
- सब्जी उगाने वाले किसानों से कहा गया है कि तुड़ाई कर उपज को जल्द बाजार पहुंचा दें।
- पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर बांधने की सलाह है।
- अगर फसल को किसी भी तरह का नुकसान होता है तो बिना देर किए बीमा कंपनी को इसकी सूचना दें।
- इसकी वजह यह है कि क्लेम की प्रक्रिया समय पर शुरू हो सके।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026