परीक्षा पे चर्चा 2026 में रोल मॉडल बना स्टेट, पालक सहभागिता में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम

परीक्षा पे चर्चा 2026 में रोल मॉडल बना स्टेट, पालक सहभागिता में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम

छत्तीसगढ़ में परीक्षा पे चर्चा के लिए 81,533 पालकों ने पंजीयन कराया। देश में पहले स्थान पर आने के साथ रोल मॉडल बना है। सीएम ने प्रतिक्रिया दी।

By : स्वदेश डेस्क
परीक्षा पे चर्चा 2026 में रोल मॉडल बना स्टेट, पालक सहभागिता में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम

रायपुरः प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा को टेंशन फ्री फेस्टिवल के रूप में मनाने की पहल के चलते ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ आयोजित किया। इसमें छत्तीसगढ़ ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इतना ही नहीं पालकों की भागीदारी में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे देश में उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इस अभियान में अब तक छत्तीसगढ़ से 25.16 लाख प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है। इसमें 22.75 लाख स्टूडेंट, 1.55 लाख टीचर और 81,533 पैरेंट्स शामिल हैं। पालकों के इतने रजिस्ट्रेशन होते ही राज्य देश में अव्वल बन गया है।

अभियान का उद्देश्य

यह उपलब्धि राज्य में एग्जाम मैनेजमेंट,टाइम मैनेजमेंट, पालकों को अपने बच्चों को परीक्षा में अधिक अंक लाने हेतु अनावश्यक दबाव देने से बचाने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए किए जा रहे सुनियोजित प्रयासों को दर्शाती है।

पैरेंट्स में पहले तो कुल रजिस्ट्रेशन में चौथा स्थान

'परीक्षा पे चर्चा' में पालकों की भागीदारी के मामले में छत्तीसगढ़ पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। वहीं, कुल पंजीयन के मामले में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर चौथे स्थान पर है। बलोदाबाजार जिले में 14,658 तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 9,952 पालकों द्वारा पंजीयन किया गया है, जो इस अभियान के प्रति अभिभावकों की बढ़ती जागरूकता, सहभागिता और विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है।

इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे राज्य में अपनाई गई नवाचारपूर्ण रणनीतियां महत्वपूर्ण रही हैं। जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों के माध्यम से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की गई, शिक्षक प्रशिक्षण केंद्रों पर ऑन-साइट पंजीयन की व्यवस्था की गई तथा युवा क्लब और “अंगना म शिक्षा कार्यक्रम” के माध्यम से समुदाय को बड़े पैमाने पर जोड़ा गया।

क्या बोले सीएम साय

कार्यक्रम के सफल पंजीयन पर सीएम साए ने गौरव की बात कहा। उन्होंने कहा, ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ में छत्तीसगढ़ प्राप्त की गई यह उपलब्धि पूरे राज्य के विद्यार्थियों, शिक्षकों और पालकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के परीक्षा को तनाव नहीं बल्कि उत्सव के रूप में मनाने का जो संदेश दिया गया है, उसे छत्तीसगढ़ ने दिल से अपनाया है। कुल पंजीयन में देश में चौथा स्थान और पालक सहभागिता में प्रथम स्थान प्राप्त करना इस बात का प्रमाण है कि हमारे यहां अभिभावकों में भी जागरूकता बढ़ी है। वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव डालने के बजाय उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आगे आ रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इसी उत्साह के साथ हम 30 लाख से अधिक पंजीयन के लक्ष्य को भी प्राप्त करेंगे और परीक्षा को तनावमुक्त बनाने के इस अभियान को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाते रहेंगे।’

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

महादेव सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। सीबीआई उसे आज रायपुर लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जानिए जूस दुकान से 5000 करोड़ तक साम्राज्य बनाने की कहानी।

Nov 03, 2026
Saurabh Chandrakar Hideout: फर्जी पासपोर्ट पर छिपा था महादेव ऐप का किंगपिंग; इन देश के नाम से बना था डॉक्यूमेंट

Saurabh Chandrakar Hideout: फर्जी पासपोर्ट पर छिपा था महादेव ऐप का किंगपिंग; इन देश के नाम से बना था डॉक्यूमेंट

महादेव ऐप के सौरभ चंद्राकर के पास से इंडोनेशिया में बना फ्रजी पासपोर्ट मिला है। इसी पासपोर्ट की वजह से जुलाई में वह ओमान में हिरासत में लिया गया था। सीबीआई जांच में और खुलासे होना बाकी है।

Nov 02, 2026
Chhattisgarh Foundation Story: &quotमैं छत्तीसगढ़ हूँ...&quot, सदियों के राजवंश और 1 नवंबर 2000 की नई पहचान की कहानी

Chhattisgarh Foundation Story: &quotमैं छत्तीसगढ़ हूँ...&quot, सदियों के राजवंश और 1 नवंबर 2000 की नई पहचान की कहानी

1 नवंबर 2000 को बना छत्तीसगढ़ सिर्फ धान का कटोरा नहीं है। दक्षिण कोसल से राज्य बनने तक राजवंशों,संघर्ष, मंदिरों और खनिज संपदा की पूरी कहानी पढ़िए।<br/>

Nov 01, 2026