Chhattisgarh cyclone Arnab railway Advisory

Arnab Cyclone alert in Chhattisgarh: प्रदेश में 'अर्नब' का अलर्ट; ट्रेन से सफर से पहले पढ़ लें रेलवे एडवाइजरी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अर्नब तूफान के चलते छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, 23 जिलों में यलो और पांच में ऑरेंज अलर्ट है।

By : संजय चतुर्वेदी
Arnab Cyclone alert in Chhattisgarh: प्रदेश में 'अर्नब' का अलर्ट; ट्रेन से सफर से पहले पढ़ लें रेलवे एडवाइजरी

Chhattisgarh Train Advisory

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर हाई अलर्ट जारी हुआ है। बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य और उससे सटे पश्चिम मध्य हिस्से में बने इस तूफान का असर 28 और 29 अक्टूबर के राज्य के कई इलाकों में दिख सकता है। कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इसी को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

प्रदेश के कितने जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के 23 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। यानी इन जिलों में बारिश का जोर बाकी इलाकों में ज्यादा रह सकता है। अगर आपको इन दो दिनों में ट्रेन पकड़नी है, तो घर से निकलने से पहले हालात जरूर जांच लें।

रेलवे ने क्या इंतजाम किए

एसईआर प्रशासन यात्रियों तक जानकारी पहुंचाने के लिए कई माध्यम इस्तेमाल कर रहा है। स्टेशनों पर घोषणा हो रही है और सूचना बोर्ड तथा डिजिटल स्क्रीन पर भी अपडेट दिख रहे हैं। इसके अलावा रेलवे के सोशल मीडिया हैंडल और दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी जानकारी साझा की जा रही है।

रेलवे ने मौसम की निगरानी भी बढ़ा दी है। बदलते हालात पर नजर रखने और रेल ढांचे को संभावित खतरे से बचाने के लिए हर घंटे हवा की रफ्तार और जल स्तर की जांच की जा रही है।

यात्री इन बातों का ध्यान रखें

यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर देख लें। बारिश और सड़कों पर जाम की आशंका को देखते हुए स्टेशन के लिए जल्दी निकलें, ताकि आखिरी वक्त की भागदौड़ न हो। साथ ही स्टेशन पर होने वाली घोषणाओं और रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों को गंभीरता से मानें। ट्रेनों के नियम, रूट बदलाव या रद्द होने की सही जानकारी के लिए सिर्फ रेलवे के ऑफिशियल माध्यमों पर भरोसा करें। इतना ही नहीं अफवाहों से बचें। बारिश में प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और सीढ़ियां फिसलन भरी हो सकती हैं, इसलिए संभलकर चलें। मोबाइल पूरा चार्ज रखें। जरूरी दवाइयां, पीने का पानी और इमरजेंसी नंबर भी साथ रखें।

रेलवे की अपील

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि खराब मौसम में सतर्क रहें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। थोड़ी सावधानी से सफर सुरक्षित और आसान रह सकता है।

संबंधित सामग्री

Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा केस में 15 करोड़ की रिश्वत का आरोप; दुबई भागने की तैयारी कर रहा वकील गिरफ्तार

Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा केस में 15 करोड़ की रिश्वत का आरोप; दुबई भागने की तैयारी कर रहा वकील गिरफ्तार

महादेव ऑनलाइनल सट्टा एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। उसे मुंबई एयरपोर्ट से विदेश भागने की तैयारी में था।

Nov 23, 2026
CM Saini News: गुरुग्राम में पंचायती राज सम्मेलन: सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय खुद बनाएं आय के नए स्रोत

CM Saini News: गुरुग्राम में पंचायती राज सम्मेलन: सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय खुद बनाएं आय के नए स्रोत

गुरुग्राम में राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ कर सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय आय के नए स्रोत बनाएं। पानी के बिल पर मिलेगी मैचिंग ग्रांट।

Nov 23, 2026
समरसता संकल्प यात्रा: 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, 8 जिलों से गुजरेगी यात्रा

समरसता संकल्प यात्रा: 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, 8 जिलों से गुजरेगी यात्रा

रविदास जयंती वर्ष की समरसता संकल्प यात्रा हरियाणा में 25, 26, 28 नवंबर को निकलेगी। 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, मंत्री गंगवा ने बताया।

Nov 23, 2026
Tribal Leader Injured: फिसलकर घायल हुए पूर्व सांसद नंदकुमार साय, हेलीकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर पहुंचे CM साय

Tribal Leader Injured: फिसलकर घायल हुए पूर्व सांसद नंदकुमार साय, हेलीकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर पहुंचे CM साय

मशहूर आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय फिसलकर घायल हो गए। सीएम विष्णुदेव साय उन्हें अपने साथ जशपुर से हेलीकॉप्टर में रायपुर लाए।

Nov 23, 2026
हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम सैनी बोले, 2.91 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, अप्रैल में गुरुग्राम में होगा समिट

हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम सैनी बोले, 2.91 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, अप्रैल में गुरुग्राम में होगा समिट

भारत मंडपम में हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम नायब सैनी ने कहा, निवेश सर्वोच्च प्राथमिकता। 2.91 लाख करोड़ के 205 प्रस्ताव मिले, अप्रैल 2027 में समिट।

Nov 23, 2026