छत्तीसगढ़ में कई जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ में कई जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप

सरगुजा, जगदलपुर, धमतरी और राजनांदगांव कोर्ट को बम धमकी, पुलिस व बम स्क्वायड की सघन जांच जारी।

By : स्वदेश डेस्क
छत्तीसगढ़ में कई जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप

रायपुरः छत्तीसगढ़ में एक साथ कई जिला न्यायालयों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद प्रशासनिक महकमें हड़कंप मच गया। सरगुजा, जगदलपुर, धमतरी और राजनांदगांव जिला कोर्ट को ई-मेल के माध्यम से धमकी भेजी गई। राजनांदगांव के एक न्यायाधीश को भी इसी तरह का ई-मेल मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।

धमकी की सूचना मिलते ही संबंधित जिलों की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें कोर्ट परिसरों में पहुंचीं। कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। मेटल डिटेक्टर, हैंड-हेल्ड स्कैनर और अन्य आधुनिक उपकरणों से सघन जांच की गई। हालांकि जांच के दौरान किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

पुलिस ने कोर्ट को खाली कराया

एहतियातन कुछ समय के लिए कोर्ट परिसरों में आम लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया। वकीलों, कर्मचारियों और न्यायालय में मौजूद लोगों को सुरक्षा निर्देशों के तहत बाहर निकाला गया। हालांकि शुरुआती जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, सरगुजा जिला कोर्ट के जज को ई-मेल के माध्यम से धमकी दी गई। इसमें कहा गया कि आज यानी बुधवार के दिन कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। मेल देखते ही उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी संबंधित थाने में दी। जानकारी मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी और बम और डॉग स्क्वायड के साथ टीम कोर्ट परिसर में पहुंची।

पुलिस के अनुसार, धमकी ई-मेल के सोर्स और भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। ई-मेल किस सर्वर से भेजा गया, आईपी एड्रेस क्या है और इसके पीछे कोई संगठित साजिश है या सिर्फ अफवाह फैलाने की कोशिश—इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट परिसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही धमकी की सच्चाई और इसके पीछे के मकसद का खुलासा हो सकेगा।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Maharajganj Smuggling: नौतनवा में सवारियों की आड़ में चल रहा तस्करी का खेल!

Maharajganj Smuggling: नौतनवा में सवारियों की आड़ में चल रहा तस्करी का खेल!

भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा क्षेत्र में नौतनवां से दिल्ली तक संचालित कुछ निजी बसों की गतिविधियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Nov 03, 2026
Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

महादेव सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। सीबीआई उसे आज रायपुर लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जानिए जूस दुकान से 5000 करोड़ तक साम्राज्य बनाने की कहानी।

Nov 03, 2026
Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Nov 03, 2026