Chhattisgarh Rain alert cm sai orders collectors

Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; CM साय का कलेक्टरों को सतर्क रहने के निर्देश

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टरों को सतर्क रहने और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; CM साय का कलेक्टरों को सतर्क रहने के निर्देश

Chhattisgarh Rain Alert Cm sai Instruction

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरे प्रशासनिक अमले को चौकस रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों से कहा है कि बारिश और उससे बनने वाली संभावित बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखें। साथ ही जरूरत पड़ने पर बिना देरी किए राहत एवं सहायता पहुंचाई जाए। सीएम ने प्रशासन को दो टूक कहा कि आम जनता को किसी भी हालत में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील

मुख्यमंत्री ने सिर्फ प्रशासन को ही नहीं , बल्कि आम प्रदेशवासियों को भी सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लोग बारिश के इस दौर में अपनी और परिवार की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखें और प्रशासन की तरफ से जारी हर दिशा निर्देश का पालन करें। खासतौर पर नदी-नालों और उफनते जलस्त्रोतों के आसपास जाने से साफ मना किया है। मानसून के इस सीजन में इन जलस्त्रोतों पर पानी का बहाव किसी भी वक्त अचानक तेज हो सकता है। इसके अलावा जलमग्न पुल-पुलियाओं और सड़कों को पार करने की कोशिश न करने की भी हिदायत दी गई है। वहीं,बैरियर लगे स्थानों पर प्रशासन के निर्देशों का पालन जरूरी बताया गया है।

रात में यात्रा से बचने की सलाह सीएम साय ने खासतौर पर बिना जरूरी काम के यात्रा टालने और राहत के समय अतिरिक्त एहतियात बरतने पर जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें, क्योंकि आपात में यही वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में नागरिकों को डायल 112 या नजदीकी प्रशासनिक अमले से तुरंत संपर्क करने को कहा गया है।

अफवाहों से बचने की अपील

मुख्यमंत्री ने मौसम और राहत कार्यों से जुड़ी जानकारी के लिए सिर्फ अधिकृत सरकारी स्त्रोतों पर भरोसा करने की सलाह दी है, ताकि अफवाहों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह की मुश्किल घड़ी में सतर्कता, धैर्य और आपसी सहयोग ही सबसे कारगर हथियार साबित होते हैं। प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए संसाधन पहले से तैयार रखे जाएं ताकि राहत कार्य में कोई देरी न हो।

प्रदेश में भारी बारिश की वजह

बता दें कि प्रदेश में इस समय हो रही भारी बारिश की मुख्य वजह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के पास सक्रिय चक्रवात अर्नब (Cyclone Arnab) है। बंगाल की खाड़ी से उठे इस चक्रवात और इसके प्रभाव से बने डीप डिप्रेशन (गहरे कम दबाव के क्षेत्र) के चलते छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026