Durg police seized 4 crore cash from pickup

Durg Cash Seizure: दुर्ग में पिकअप के सीक्रेट चेंबर से 40000000 कैश जब्त; नागपुर जा रहा था पैसा, हवाले की आशंका

दुर्ग में खुर्सीपार पुलिस ने पिकअप के सीक्रेट चेंबर से 4 करोड़ रुपये कैश जब्त किया। रायपुर से नागपुर जा रही गाड़ी के दो लोग हिरासत में हैं और आयकर विभाग को सूचना दी गई है।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
Durg Cash Seizure: दुर्ग में पिकअप के सीक्रेट चेंबर से 40000000 कैश जब्त; नागपुर जा रहा था पैसा, हवाले की आशंका

Chhattisgarh police Hawala money Seized in Durg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप से 4 करोड़ रुपये कैश जब्त किया है। रकम गाड़ी के पिछले हिस्से में बने सीक्रेट चेंबर में छिपाकर रखी गई थी। रविवार रात हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने पिकअप में सवार दे लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र के डाबरापारा का है।

देर रात पुलिस के मिली थी सूचना

खुर्सीपार पुलिस को रात करीब 11 बजे एक सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके में वाहन जांच शुरू हुई। इसी दौरान सफेद रंग की बोलेरो मैक्स पिकअप CG 04 QU 5996 को रोका गया। गाड़ी रायपुर से नागपुर की तरफ जा रही थी। पुलिस ने देखा कि पिकअप का पिछला हिस्सा बदला हुआ है। उसे ऐसे बंद किया गया था कि अंदर रखा सामान बाहर से नजर ही न आए। बारीकी से तलाशी ली गई तो पिछले हिस्से में अलग अलग सीक्रेट चेंबर मिले। उन्हें खोलने पर नोटों के बंडल निकले। गिनती हुई तो कुल रकम 4 करोड़ रुपये निकली।

भनपुरी के जीडी ट्रांसपोर्ट से लोड हुआ था पैसा

शुरुआती जानकारी के अनुसार यह रकम रायपुर के भनपुरी में जीडी ट्रांसपोर्ट से पिकअप में लोड की गई थी। इसे नागपुर ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि पैसा किसी ट्रांसपोर्ट का है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रकम कहां से आई और नागपुर में किसके पास पहुंचनी थी। पुलिस को आशंका है कि यह हवाला का पैसा हो सकता है।

पिकअप में दो लोगों से पूछताछ

गाड़ी में भवेशभाई जीनाभाई डाभी और विष्णुदेव दुबे सवार थे। डाभी पिकअप चला रहा था। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पैसा आखिर किसका था।

आयकर विभाग भी करेगा जांच

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी पत्र लिखकर आयकर विभाग ( IT) की टीम को दे दी है। अब रकम के स्त्रोत और दस्तावेजों की जांच आयकर विभाग करेगा। पुलिस यह भी पता कर रही है कि पिकअप में सीक्रेट चेंबर कब और किसने बनवाया था। बरामद रकम से जुड़े कागजात कौन से हैं। इसकी भी पड़ताल हो रही है।
 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026