CG SuShasan Tihar 2026 Campaign Begins

छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ शुरू, गांव-शहर में लगेंगे समाधान शिविर

छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ शुरू हो गया। 10 जून तक चलने वाले अभियान में जनता की शिकायतों के समाधान के लिए प्रदेशभर में शिविर लगाए जाएंगे।

By : स्वदेश डेस्क
छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ शुरू, गांव-शहर में लगेंगे समाधान शिविर

छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आज 1 मई से ‘सुशासन तिहार 2026’ अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान 10 जून तक पूरे प्रदेश में चलेगा। इसके तहत गांवों और शहरों में बड़े स्तर पर समाधान शिविर लगाए जाएंगे, जहां लोग सीधे अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतें और आवेदन रख सकेंगे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। सरकार का फोकस लंबित मामलों को जल्दी निपटाने और लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से राहत दिलाने पर है।

पहले चरण में लंबित मामलों पर फोकस

अभियान शुरू होने से पहले ही प्रशासन को 30 अप्रैल तक लंबित मामलों के निराकरण के निर्देश दिए गए थे। खास तौर पर इन मामलों को प्राथमिकता दी जा रही है.

  • नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन

  • मनरेगा मजदूरी भुगतान

  • हितग्राही योजनाओं के लंबित भुगतान

  • आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र

  • बिजली, ट्रांसफार्मर और पेयजल समस्याएं

इसके अलावा उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

14 जिलों में पहले दिन लगे समाधान शिविर

अभियान के पहले दिन प्रदेश के 14 जिलों में समाधान शिविर लगाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 20 पंचायतों के समूह बनाकर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर कैंप लगाए जा रहे हैं।इन शिविरों में मौके पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और जहां संभव होगा, वहीं तुरंत समाधान या लाभ भी दिया जाएगा।

एक महीने में आवेदन निपटाने का लक्ष्य

सरकार ने लक्ष्य तय किया है कि हर आवेदन का अधिकतम एक महीने के भीतर निराकरण किया जाए। साथ ही लोगों को उनके आवेदन की स्थिति की जानकारी भी दी जाएगी।अभियान में मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। वे शिविरों का निरीक्षण कर लोगों से सीधे संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री साय करेंगे औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद भी अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। वे विकास कार्यों की समीक्षा, समाधान शिविरों का निरीक्षण और हितग्राहियों से फीडबैक लेंगे।सरकार का दावा है कि यह अभियान प्रशासन को ज्यादा पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।

 

संबंधित सामग्री

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

शहडोल जिले के ब्यौहारी में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े माल वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में स्कूली बच्चे समेत करीब 30 लोग घायल हुए। वहीं, 10 की हालत गंभीर है।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026