CG Weather Alert Heavy Rain Thunderstorm

Chhattisgarh Ka Mausam Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी, वज्रपात और तेज बारिश का अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी के डिप्रेशन के असर से छत्तीसगढ़ में 23-24 सितंबर को भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं।

By : संजय चतुर्वेदी
Chhattisgarh Ka Mausam Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी, वज्रपात और तेज बारिश का अलर्ट जारी

CHhattisgarh Weather News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अब डीप डिप्रेशन में तब्दील होने की ओर बढ़ रहा है, जिसके असर से प्रदेश में अगले दो दिन बारिश की रफ्तार तेज हो सकती है। मौसम विभाग ने 23 और 24 सितंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, वहीं एक दो जगहों पर अत्यंत भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है। इस दौरान गरज चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात होने की भी चेतावनी दी गई है।

कहां पहुंचा डिप्रेशन, किस दिशा में बढ़ रहा

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे यह डिप्रेशन पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 17.9 डिग्री उत्तर अक्षांश और 85.8 डिग्री पूर्व देशांतर के पास मौजूद था। इसकी स्थिति गोपालपुर से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण दक्षिण पूर्व में बताई गई। यह सिस्टम पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है और अगले बारह घंटों में इसके और मजबूत होकर डीप डिप्रेशन का रूप लेने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह 23 सितंबर की रात तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के बीच से गुजर सकता है, जिसके चलते प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी।

रायपुर में बादल छाए, बारिश की उम्मीद बुधवार को

राजधानी रायपुर में मंगलवार को दिनभर आसमान बादलों से घिरा रहा, हालांकि बारिश नहीं हुई। शहर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 0.6 और 1.9 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रायपुर में एक दो बार गरज चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।

बीते चौबीस घंटे में कहां कितनी बारिश हुई

पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कवर्धा में चार सेंटीमीटर, वहीं राजपुर और कोटा में तीस तीस सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा चांदो, भैयाथान, मरवाही और दरी में दो दो मिलीमीटर बारिश हुई। जांजगीर, गादीरास, लोरमी, कोरबा और अजगरबहार में दस दस मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। तापमान के लिहाज से राजनांदगांव प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां साढ़े तैंतीस डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जबकि पेण्ड्रारोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में इस सीजन की कुल बारिश सामान्य से छह प्रतिशत कम रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026