CG Weather Update Monsoon Exit Rain Alert

Chhattisgarh Weather:छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, अगले पांच दिन गरज चमक और तेज हवा का अलर्ट

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई हो चुकी है। हालांकि अगले पांच दिन कुछ जगहों पर गरज चमक, बिजली और तेज हवा का अलर्ट है। रायपुर का तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

By : संजय चतुर्वेदी
Chhattisgarh Weather:छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, अगले पांच दिन गरज चमक और तेज हवा का अलर्ट

Chhattisgarh Weather

रायपुर। मौसम विभाग की मानें तो  12 अक्टूबर को दक्षिण पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ से पूरी तरह विदा ले ली है। बारिश का मौसम भले खत्म हो गया है। लेकिन आसमान अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने अगले पांच दिनों में प्रदेश के एक दो हिस्सों में बादल गरजने, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका जताई है।

अगले 24 घंटे का हाल

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटे में कुछ जगहों पर बहुत हल्की या हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में 13 अक्टूबर को आसमान ज्यादातर साफ रहेगा। यहां दिन का तापमान करीब 33 डिग्री और रात का तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

रायपुर में पारा सामान्य से ऊपर

सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का पारा सामान्य से 0.6 डिग्री और रात का पारा 1.2 डिग्री ऊपर दर्ज हुआ। यानी शाम ढलने के बाद भी राहत कम ही मिली। प्रदेश में सबसे ठंडी रात अंबिकापुर की रही, जहां न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा रहा और बड़े केंद्रों पर बारिश दर्ज नहीं हुई।

बंगाल की खाड़ी से बना सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उत्तरी ओडिशा, झारखंड और दक्षिण पश्चिम बिहार होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। यह समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाके में 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है। इन्हीं वजह से मानसून जाने के बाद भी छत्तीसगढ़ में कहीं कहीं बारिश और गरज चमक का दौर बन सकता है।

बिजली गिरे तो क्या करें

आसमान में बिजली कड़के तो खुले मैदान में न रुकें और पेड़ के नीचे तो बिल्कुल न खड़े हों। पक्के मकान या मजबूत छत वाली जगह में रुकना सबसे सुरक्षित है। किसान भाई मौसम पर नजर रखें और खेत में काम करते समय खास एहतियात बरतें। बादल घिरते दिखें तो काम रोककर सुरक्षित ठिकाने पर पहुंच जाएं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026