Women IAS power Collectors in 12 Districts

Women IAS in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार का महिला नेतृत्व पर भरोसा, 12 जिलों की कमान महिला IAS के हाथ

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में से 12 की कमान महिला अधिकारियों के हाथ में है। कलेक्टर के रूप में यह महिला नेतृत्व की एक मजबूत मिसाल है। योजनाओं को लागू करने में कलेक्टर की अहम भूमिका होती है।

By : संजय चतुर्वेदी
Women IAS in Chhattisgarh:  छत्तीसगढ़ सरकार का महिला नेतृत्व पर भरोसा, 12 जिलों की कमान महिला IAS के हाथ

Chhattisgarh Women collectors news

अमित चौहान, रायपुर। छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर ‘मातृशक्ति’ अब केवल आदर का प्रतीक नहीं, बल्कि अब सुशासन और प्रशासनिक तंत्र की मुख्य धुरी बन चुकी हैं. छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक ढांचे में एक नया दौर देखने को मिल रहा है. हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद यह साफ हो गया है कि प्रदेश में महिलाओं की भूमिका केवल नीतियों तक सीमित नहीं, बल्कि योजनाओं को जमीन पर उतारने की कमान भी उन्हीं के हाथों में है. राज्य के 33 जिलों में से 12 जिलों की कमान अब महिला आईएएस अधिकारियों के हाथों में है।

महिला अधिकारियों को कलेक्टर जैसे महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपना प्रशासनिक क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। यह बदलाव इस बात का भी संकेत है कि प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपते समय अधिकारियों की क्षमता, अनुभव, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता को प्राथमिकता दी जा रही है।

12 जिलों में महिला कलेक्टर

वर्तमान में प्रदेश के 12 जिलों में महिला IAS अधिकारी कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इनमें कोंडागांव की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, बेमेतरा की प्रतिष्ठा ममगई, नारायणपुर की नम्रता जैन, बालोद की दिव्या मिश्रा, सूरजपुर की रेना जमील, सक्ती की जयश्री जैन, कबीरधाम की तुलिका प्रजापति और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की तनुजा सलाम शामिल हैं। इसी तरह सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पद्मिनी भोई साहू, बलरामपुर-रामानुजगंज में चंदन संजय त्रिपाठी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में संतंन देवी जांगड़े और कोरिया में रोक्तिमा यादव जिला प्रशासन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

नेतृत्व में बढ़ती भागीदारी

जिला प्रशासन में महिलाओं की यह भागीदारी केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रदेश में बदलती प्रशासनिक कार्यसंस्कृति की तस्वीर भी प्रस्तुत करती है। कलेक्टर के रूप में महिला अधिकारियों को कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण निर्णय लेने होते हैं।

युवा महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक संदेश 

प्रदेश के 12 जिलों में महिला IAS अधिकारियों की मौजूदगी से प्रशासनिक व्यवस्था में महिला नेतृत्व को मजबूती मिली है। इसके साथ ही युवा महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक संदेश जा रहा है। यह बदलाव बताता है कि महिलाएं प्रशासनिक क्षेत्र में जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ विकास की दिशा तय करने में भी प्रभावी भूमिका निभा रही हैं।

नारी सशक्तिकरण की मिसाल

सरकार की ओर से महिलाओं को महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व दिया जाना नारी शक्ति पर विश्वास और समान अवसर की भावना को मजबूत करता है। छत्तीसगढ़ में 12 जिलों की कमान महिला IAS अधिकारियों के हाथों में होना प्रदेश के लिए महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण की एक सकारात्मक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

संबंधित सामग्री

Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा केस में 15 करोड़ की रिश्वत का आरोप; दुबई भागने की तैयारी कर रहा वकील गिरफ्तार

Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा केस में 15 करोड़ की रिश्वत का आरोप; दुबई भागने की तैयारी कर रहा वकील गिरफ्तार

महादेव ऑनलाइनल सट्टा एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। उसे मुंबई एयरपोर्ट से विदेश भागने की तैयारी में था।

Nov 23, 2026
CM Saini News: गुरुग्राम में पंचायती राज सम्मेलन: सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय खुद बनाएं आय के नए स्रोत

CM Saini News: गुरुग्राम में पंचायती राज सम्मेलन: सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय खुद बनाएं आय के नए स्रोत

गुरुग्राम में राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ कर सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय आय के नए स्रोत बनाएं। पानी के बिल पर मिलेगी मैचिंग ग्रांट।

Nov 23, 2026
समरसता संकल्प यात्रा: 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, 8 जिलों से गुजरेगी यात्रा

समरसता संकल्प यात्रा: 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, 8 जिलों से गुजरेगी यात्रा

रविदास जयंती वर्ष की समरसता संकल्प यात्रा हरियाणा में 25, 26, 28 नवंबर को निकलेगी। 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, मंत्री गंगवा ने बताया।

Nov 23, 2026
Tribal Leader Injured: फिसलकर घायल हुए पूर्व सांसद नंदकुमार साय, हेलीकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर पहुंचे CM साय

Tribal Leader Injured: फिसलकर घायल हुए पूर्व सांसद नंदकुमार साय, हेलीकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर पहुंचे CM साय

मशहूर आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय फिसलकर घायल हो गए। सीएम विष्णुदेव साय उन्हें अपने साथ जशपुर से हेलीकॉप्टर में रायपुर लाए।

Nov 23, 2026
हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम सैनी बोले, 2.91 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, अप्रैल में गुरुग्राम में होगा समिट

हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम सैनी बोले, 2.91 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, अप्रैल में गुरुग्राम में होगा समिट

भारत मंडपम में हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम नायब सैनी ने कहा, निवेश सर्वोच्च प्राथमिकता। 2.91 लाख करोड़ के 205 प्रस्ताव मिले, अप्रैल 2027 में समिट।

Nov 23, 2026