'मां तुझे प्रणाम' योजना दोबारा शुरू, सीएम ने कहा- 'मेरा संकल्प बेटियां सशक्त हो'

'मां तुझे प्रणाम' योजना दोबारा शुरू, सीएम ने कहा- 'मेरा संकल्प बेटियां सशक्त हो'

मेरी लाडली लक्ष्मी बेटियां डॉक्टर, इंजीनियर, अफसर, पायलट बनें, हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करें

By : स्वदेश डेस्क
'मां तुझे प्रणाम' योजना दोबारा शुरू, सीएम ने कहा- 'मेरा संकल्प बेटियां सशक्त हो'

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन से 'मां तुझे प्रणाम' योजना का पुन: शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने लाडली लक्ष्मी बेटियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2007 में हमने लाडली लक्ष्मी बेटी योजना प्रारंभ की, ताकि समाज का दृष्टिकोण बदले। इसलिए हमने योजना बनाई कि मध्यप्रदेश की धरती पर बेटी जन्म ले, तो वह लखपति हो। बेटी के जन्म के साथ ही हमने उसके नाम से बचत पत्र खरीदना प्रारंभ किया। मेरा संकल्प है कि मेरी बेटियां सशक्त होकर आगे बढ़ें। 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैंने लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की, जिससे 43 लाख बेटियां लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरी बेटियों, तुम्हारा भविष्य बेहतर हो और माता-पिता को गर्व हो कि बेटी हो तो ऐसी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरी लाडली लक्ष्मी बेटियां डॉक्टर, इंजीनियर, अफसर, पायलट बनें, हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करें। आज मैं भगवान से यह प्रार्थना करता हूं कि मेरी बेटियों पर कृपा और आशीर्वाद की वर्षा करना। इनके पैरों में कभी कांटा भी ना चुभे। इनकी आंखों में कभी आंसू भी ना आये। मेरी बेटियों, आपकी रुचि जिस क्षेत्र में है, उस क्षेत्र में आगे बढ़ो। जीवन में लक्ष्य निर्धारित करें, आत्मविश्वास से आगे बढ़ते रहें। मेरी लाडली लक्ष्मी बेटियों, हमेशा याद रखना कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है।

अपने गांव की माटी का तिलक लगायें - 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार पहली बार में सफलता नहीं मिलती है, तो उसकी प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करते रहना होगा। मां तुझे प्रणाम योजना में सीमाओं पर खड़े जवानों से आप बेटियां मिलेंगी और चर्चा करेंगी, तो आपके भीतर भी मातृभूमि के प्रति सेवा का भाव जागृत होगा। आप उन्हें अपने गांव की माटी का तिलक लगायें और अपना तिलक वहां की पवित्र माटी से करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली लक्ष्मी बेटियों, आपको मां तुझे प्रणाम की इस यात्रा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! हंसती रहो, मुस्कुराती रहो, हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करो, बेटियों तुम्हें प्यार और आशीर्वाद।

संबंधित सामग्री

MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता और दल-बदल याचिका को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत ने अहम निर्देश दिया है।

Nov 04, 2026
Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

देवास में अवैध शराब की तस्करी रोकने के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले थाना प्रभारी दिलीप पूरी के बलिदान के बाद प्रदेश की मोहन सरकार सख्त हो गई है।

Nov 04, 2026
भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026