सबसे स्वच्छ शहर में दूषित पानी की सप्लाई, 3 की मौत 150 से अधिक बीमार

सबसे स्वच्छ शहर में दूषित पानी की सप्लाई, 3 की मौत 150 से अधिक बीमार

देश के सबसे स्वच्छ शहर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से 3 की मौत 150 से अधिक लोग बीमार हैं।

By : स्वदेश डेस्क
सबसे स्वच्छ शहर में दूषित पानी की सप्लाई, 3 की मौत 150 से अधिक बीमार

इंदौरः मध्य प्रदेश के साथ देश के सबसे स्वच्छ शहर में शामिल इंदौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दूषित पानी के चलते भागीरथपुरा इलाके में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, दूषित पानी से बीमारी फैलने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, पिछले एक सप्ताह के अंदर इलाके में करीब 150 से अधिक लोग उल्टी,दस्त, मितली और पेट दर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित हो गए हैं। वहीं, 35 से अधिक लोगों की हालत गंभीर होने पर भर्ती कराना पड़ा है। इसी दौरान जहां कुछ लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई है।

सीएम ने स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश

इलाके से सोमवार के दिन अचानक बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की जानकारी सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे। इसमें सभी मरीजों का फ्री और समुचित इलाज करने की बात कही थी।

नगर निगम को बताया दोषी

दूषित पानी से 3 लोगों की मौतों के मामले में भोपाल युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित खत्री ने इंदौर नगर निगम को दोषी बताया है। खत्री अपने कार्यकर्ताओं के साथ हाथों में गंदे पानी बॉटल लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले पहुंचेष उन्होंने बंगले में घुसने की कोशिश की। नारेबाजी कर निगम अफसरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। साथ ही बंगले का घेराव कर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की।

दूषित पानी की वजह नहीं आई सामने

इलाके में दूषित पानी की सप्लाई को लेकर फिलहाल वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में चल रही खुदाई के दौरान ड्रेनेज लाइन में कहीं से रिसाव हुआ होगा। इसके चलते दूषित पानी की सप्लाई हो गई। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि पानी की टंकी में गंदगी पहुंचने से यह समस्या पैदा हुई है।

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर इंदौर में आज जिला स्तरीय समारोह होगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि होंगे और सुबह 10:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।

Nov 01, 2026
Indore Borewell Ban:  बारिश कमी से बड़ा फैसला;  इंदौर में नए बोरिंग कराने पर जेल,  मशीनें भी होंगी जब्त

Indore Borewell Ban: बारिश कमी से बड़ा फैसला; इंदौर में नए बोरिंग कराने पर जेल, मशीनें भी होंगी जब्त

इंदौर कलेक्टर ने पूरे जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर निजी बोरिंग पर रोक लगा दी है। अवैध खनन करने पर मशीनें जब्त होंगी और दो साल तक की जेल हो सकती है।b

Oct 27, 2026
Tiger Shroff Firing Case:  इंदौर में छिपा रहा टाइगर श्रॉफ फायरिंग का आरोपी, होटल नहीं अस्पताल बना ठिकाना

Tiger Shroff Firing Case: इंदौर में छिपा रहा टाइगर श्रॉफ फायरिंग का आरोपी, होटल नहीं अस्पताल बना ठिकाना

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के आरोपी प्रांजल ठाकरान को इंदौर से पकड़ा गया है। वह पुलिस से बचने के लिए पांच दिन भाई के अस्पताल में रुका था।<br/>

Oct 25, 2026
Millionaire constable: कॉन्स्टेबल फिरोज खान की संपत्ति 680000000 के पार, महिला मित्र के नाम भी करोड़ों की जमीन

Millionaire constable: कॉन्स्टेबल फिरोज खान की संपत्ति 680000000 के पार, महिला मित्र के नाम भी करोड़ों की जमीन

लोकायुक्त जांच में निलंबित आरक्षक फिरोज खान की 51 संपत्तियां सामने आईं, बाजार कीमत 68 करोड़ पार। देवास के राजोदा में महिला मित्र के नाम 2.30 करोड़ की जमीन मिली।

Oct 24, 2026