IAS संतोष वर्मा पर घिरा विवाद: बर्खास्तगी की मांग में अब ‘पोस्टकार्ड आंदोलन’

IAS संतोष वर्मा पर घिरा विवाद: बर्खास्तगी की मांग में अब ‘पोस्टकार्ड आंदोलन’

By : Swadesh Bhopal
IAS संतोष वर्मा पर घिरा विवाद: बर्खास्तगी की मांग में अब ‘पोस्टकार्ड आंदोलन’

कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर आईएएस अवार्ड लेने वाले अधिकारी संतोष वर्मा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रदेश के विभिन्न जिलों से पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। बेटियों पर बदजुबानी के बाद देशभर में हो रहे विरोध के बीच यह पहल मप्र कर्मचारी मंच के तत्वाधान में आगामी 8 दिसंबर से शुरू की जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे के अनुसार, वर्मा ने कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत करके कार्मिक मंत्रालय से आईएएस अवार्ड हासिल किया है। इसके बावजूद, पुलिस जांच रिपोर्ट के आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग ने न तो उन्हें बर्खास्त करने और न ही पदावनति करने की आवश्यकता समझी। वहीं दूसरी ओर, उन्हें महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थापना देकर खुलेआम भ्रष्टाचार की छूट भी दी गई।

बेटियों को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद भी वह अपने पद पर बने हुए हैं। इस प्रशासनिक अराजकता को देखते हुए राज्य के अधिकारी-कर्मचारी भी आहत हैं। जिले–जिले से पोस्टकार्ड भेजकर मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाते हुए कार्रवाई की मांग की जाएगी।

सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ

आईएएस संतोष वर्मा की करतूत सामने आने के बाद भी सरकार के सकारात्मक रूख का अभाव देखकर अधिकारी-कर्मचारी हतप्रभ हैं। विरोध स्वरूप मंत्रालय परिसर में “सद्बुद्धि यज्ञ” कराने का प्रस्ताव है। इसमें मंत्रालय, विंध्याचल और सतपुड़ा भवनों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका अहम रहेगी।

तिथि निर्धारण को लेकर विचार-विमर्श जारी है। इस दौरान गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरित मानस के सुंदरकांड का पाठ भी किया जाएगा।

मुख्य मांगें

फर्जी दस्तावेजों पर एफआईआर दर्ज की जाए।

पदावनति और निलंबन की कार्रवाई की जाए।

सरकार केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय से बर्खास्तगी की सिफारिश करे।

इस अवधि में लिये गए वेतन–भत्तों की रिकवरी कराई जाए।

कार्रवाई होती तो चार साल पहले पदावनत हो जाते वर्मा

आईएएस वर्मा ने भले ही 2010 में दस्तावेजों में हेराफेरी कर शासन को गुमराह करते हुए पदोन्नति ले ली थी, लेकिन इंदौर के जज बृजेंद्र सिंह रावत द्वारा 2021 में दर्ज कराई गई एफआईआर और उसके बाद हुई पुलिस जांच में इनकी ओर से किए गए फर्जीवाड़े की पुष्टि हो गई थी।सामान्य प्रशासन विभाग को भी इसकी जानकारी भेजी गई थी। यदि जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई से नहीं बचते, तो वर्मा चार साल पहले ही पदावनत हो जाते और धोखाधड़ी के आरोप में जेल भी जा सकते थे।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

भोपाल के पश्चिमी बायपास रोड के निर्माण में रोज 4500 किलोलीटर पानी लगेगा। पर्यावरणविद् डॉ सुभाष पांडेय ने 29 गांवों में गंभीर पेयजल संकट की आशंका जताई है।<br/>

Oct 30, 2026
खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

पश्चिम मध्य रेलवे के खंडवा से बीना रेल खंड में 288 करोड़ रुपये की लागत से 530 किमी लंबी फेंसिंग लगेगी। रातापानी अभयारण्य वाले बुधनी बरखेड़ा हिस्से में सबसे पहले काम होगा।

Oct 30, 2026