मोंथा तूफान का असर: भोपाल होकर जाने वाली एपी एसी संपर्क क्रांति निरस्त

मोंथा तूफान का असर: भोपाल होकर जाने वाली एपी एसी संपर्क क्रांति निरस्त

By : Swadesh Bhopal
मोंथा तूफान का असर: भोपाल होकर जाने वाली एपी एसी संपर्क क्रांति निरस्त

आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में आने वाले ‘मोंथा’ तूफान को देखते हुए रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर है। तूफान के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे विशाखापट्टनम से चलने वाली 20805 एपी एसी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन बुधवार, 29 अक्टूबर की रात 8 बजे भोपाल नहीं पहुंचेगी।

विशाखापट्टनम–नई दिल्ली ट्रेन रद्द

यह ट्रेन विशाखापट्टनम से चलकर विजयवाड़ा, वारंगल, नागपुर, भोपाल होते हुए नई दिल्ली जाती है। रेल प्रशासन के अनुसार, तूफान की गति लगभग 100 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है। यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया कि कुल 193 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें से दिल्ली दिशा की ओर जाने वाली यह एकमात्र ट्रेन है जिसे निरस्त किया गया है।

छठ पर्व पर यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें

छठ पर्व पर बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए छपरा–एलटीटी स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन बीना, रानी कमलापति और इटारसी होकर चलेगी।

05083 छपरा–एलटीटी स्पेशल

29 अक्टूबर को रात 20:00 बजे छपरा से रवाना होगी।

यह अगले दिन बीना 19:30 बजे, रानी कमलापति 22:20 बजे, और तीसरे दिन इटारसी 00:02 बजे पहुंचेगी।

इसके बाद एलटीटी (मुंबई) दोपहर 12:00 बजे पहुंचेगी।

05084 एलटीटी–छपरा स्पेशल

30 अक्टूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 14:00 बजे रवाना होगी।

यह अगले दिन इटारसी 03:15 बजे, रानी कमलापति 05:35 बजे, बीना 07:40 बजे पहुंचेगी और तीसरे दिन सुबह 04:45 बजे छपरा पहुंचेगी।

दानापुर स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाई गई

रानी कमलापति–दानापुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाकर 11 नवंबर तक कर दी गई है।

पमरे (पश्चिम-मध्य रेलवे) के पीआरओ नवल अग्रवाल ने बताया कि —01667 रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल 11 नवंबर तक चलेगी।01668 दानापुर–रानी कमलापति स्पेशल 12 नवंबर तक संचालित की जाएगी।

यात्रियों से अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन 139 से अवश्य जांच लें और सुरक्षित यात्रा करें।

संबंधित सामग्री

Arnab Cyclone Train Affected: अर्नब तूफान का असर, पुरी जोधपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें भोपाल देरी से पहुंचेंगी

Arnab Cyclone Train Affected: अर्नब तूफान का असर, पुरी जोधपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें भोपाल देरी से पहुंचेंगी

अर्नब तूफान के कारण आंध्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और ओडिशा से आने वाली ट्रेनें गुरुवार को भोपाल तीन घंटे तक देरी से पहुंच सकती हैं। यात्री एनटीईएस देखकर निकलें।

Oct 28, 2026
Body Camera To TC: ट्रेन में टीसी से बहस पड़ेगी भारी! भोपाल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक लगाएंगे बॉडी कैमरे

Body Camera To TC: ट्रेन में टीसी से बहस पड़ेगी भारी! भोपाल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक लगाएंगे बॉडी कैमरे

भोपाल रेल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक अब वर्दी पर बॉडी कैमरे लगाकर चेकिंग करेंगे। यात्री से विवाद होने पर पूरी बातचीत ऑडियो और वीडियो में रिकॉर्ड होगी।

Oct 15, 2026
Railway Changes: त्योहार से पहले बड़ी खबर: वलसाड दानापुर स्पेशल के फेरे बढ़े, मथुरा यार्ड के काम से ट्रेनों का रूट बदला

Railway Changes: त्योहार से पहले बड़ी खबर: वलसाड दानापुर स्पेशल के फेरे बढ़े, मथुरा यार्ड के काम से ट्रेनों का रूट बदला

वलसाड दानापुर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े हैं और चलथान बारडोली में नया ठहराव मिला है। वहीं मथुरा यार्ड के काम से भोपाल मंडल की कई ट्रेनों का रूट बदला और 17 गाड़ियां धीमी चलेंगी।

Oct 03, 2026
भोपाल स्टेशन नहीं आएगी मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस, निशातपुरा से होंगी डायवर्ट

भोपाल स्टेशन नहीं आएगी मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस, निशातपुरा से होंगी डायवर्ट

मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस अब भोपाल स्टेशन नहीं आएंगी। दोनों ट्रेनों का हाल्ट निशातपुरा कर दिया गया है और यहां से हिरदाराम नगर की ओर जाएंगी।

Sep 26, 2026
Train ka badla Route: झांसी नहीं जाएगी हैदराबाद-गोरखपुर ट्रेन, इटारसी-जबलपुर होकर बदले रूट से चलेगी

Train ka badla Route: झांसी नहीं जाएगी हैदराबाद-गोरखपुर ट्रेन, इटारसी-जबलपुर होकर बदले रूट से चलेगी

झांसी स्टेशन पर ट्रैक निर्माण के चलते 22075/22076 हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस का रूट बदलेगा। ट्रेन इटारसी-जबलपुर होकर चलेगी और सेवा निरस्त नहीं होगी।

Sep 08, 2026