'दिल्ली लक्ष्मी योजना' रक्षाबंधन पर होगी लॉन्च

Delhi Laxmi Yojana 2026: महिलाओं को हर महीने ₹2500 देगी सरकार, जानें पात्रता, लॉन्च डेट और आवेदन प्रक्रिया

दिल्ली सरकार की नई 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता मिलेगी। जानें पात्रता, लॉन्च डेट, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी शर्तें।

By : स्वदेश डेस्क
Delhi Laxmi Yojana 2026: महिलाओं को हर महीने ₹2500 देगी सरकार, जानें पात्रता, लॉन्च डेट और आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अपनी महत्वाकांक्षी 'महिला समृद्धि योजना' का नाम बदलकर 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' कर दिया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे ट्रांसफर की जाएगी। सरकार की तैयारी है कि इस योजना की औपचारिक शुरुआत रक्षाबंधन (28 अगस्त) के अवसर पर की जाए।

हर महीने मिलेगी 2,500 रुपये की सहायता

'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। सरकार का कहना है कि इस राशि से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

कौन-कौन महिलाएं होंगी पात्र?

योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ पात्रता शर्तें तय की हैं

  • आवेदिका की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच हो।
  • पिछले 10 वर्षों से दिल्ली की स्थायी निवासी हो।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये या उससे कम हो।
  • आवेदिका के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज न हो।

रक्षाबंधन पर हो सकती है लॉन्च

दिल्ली सरकार इस योजना को 28 अगस्त (रक्षाबंधन) के दिन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे महिलाओं के लिए त्योहार के विशेष उपहार के रूप में देखा जा रहा है। योजना शुरू होने के बाद लाखों महिलाओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

सरकार ने बताया है कि योजना के आवेदन की प्रक्रिया और आधिकारिक पोर्टल की जानकारी जल्द जारी की जाएगी। पात्र महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी और सत्यापन के बाद सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।

संबंधित सामग्री

दिल्ली में INDIA ब्लॉक और BJP के मार्च, राहुल गांधी के साथ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली में INDIA ब्लॉक और BJP के मार्च, राहुल गांधी के साथ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली में SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक का मार्च, वहीं 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर BJP भी निकाल रही पदयात्रा।

Nov 01, 2026
HC ने खारिज की याचिका: रेसकोर्स मस्जिद में फिलहाल नहीं पढ़ी जाएगी नमाज

HC ने खारिज की याचिका: रेसकोर्स मस्जिद में फिलहाल नहीं पढ़ी जाएगी नमाज

दिल्ली हाईकोर्ट ने रेसकोर्स मस्जिद में नमाज की अंतरिम इजाजत देने से इनकार किया। जानिए सुरक्षा कारणों, सरकारी पक्ष और मस्जिद से जुड़े मामले में आगे क्या होगा।

Oct 29, 2026
INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च से दिल्ली में फिर अलर्ट,6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद

INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च से दिल्ली में फिर अलर्ट,6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद

INDIA ब्लॉक के मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी। छह मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, ट्रैफिक डायवर्जन की आशंका और CJP ने प्रदर्शन की तारीख मांगी।

Oct 12, 2026
PM Modi Chintan Shivir: पीएम मोदी के चिंतन शिविर का दूसरा चरण शुरू, 67 मंत्री चार समूहों में करेंगे मंथन

PM Modi Chintan Shivir: पीएम मोदी के चिंतन शिविर का दूसरा चरण शुरू, 67 मंत्री चार समूहों में करेंगे मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद के चिंतन शिविर का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। दो दिन चलने वाले इस चरण में 67 मंत्री चार समूहों में मंथन करेंगे।

Sep 30, 2026
Delhi Satya Niketan Building Accident: मलबे से मिला एक और शव, मौत का आंकड़ा 7 पर पहुंचा

Delhi Satya Niketan Building Accident: मलबे से मिला एक और शव, मौत का आंकड़ा 7 पर पहुंचा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG इमारत ढहने से मौत का आंकड़ा 7 पहुंच गया। रेस्क्यू जारी है, जबकि मालिक के खिलाफ केस और 5 MCD अधिकारी निलंबित हुए।

Sep 07, 2026