बिजली बिल भुगतान को लेकर खुश खबरी, ऑनलाइन पेमेंट पर बढ़ी छूट, जानिए कितना होगा लाभ

बिजली बिल भुगतान को लेकर खुश खबरी, ऑनलाइन पेमेंट पर बढ़ी छूट, जानिए कितना होगा लाभ

By : स्वदेश डेस्क
बिजली बिल भुगतान को लेकर खुश खबरी, ऑनलाइन पेमेंट पर बढ़ी छूट, जानिए कितना होगा लाभ

भोपाल।  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग के आदेशानुसार अब निम्नदाब घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली का बिल ऑनलाइन जमा करने पर पहले से और अधिक छूट का लाभ दिया जा रहा है। इस संबंध में कंपनी ने मैदानी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं। 

कंपनी ने बताया है कि पूर्व में मार्च तक निम्नदाब घरेलू कनेक्शन के बिजली बिलों के ऑनलाइन भुगतान पर बिल राशि की 0.5 प्रतिशत छूट निर्धारित थी, जिसमें उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल भुगतान पर न्यूनतम पांच रुपये से अधिकतम 20 रुपये तक छूट दी जाती थी। अब अप्रैल से जारी नये निर्देशों के अनुसार कंपनी द्वारा निम्नदाब घरेलू उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान पर उनके कुल बकाया बिल पर अधिकतम छूट के लिए कोई सीमा बंधन नहीं है। नए निर्देशों के तहत उदाहरण स्वरूप पांच हजार के कैशलेस बिल भुगतान पर 25 रुपये, 50 हजार रुपये के भुगतान पर 250 रुपये एवं एक लाख के एलटी बिजली बिल कैशलेस भुगतान पर पांच सौ रुपये की छूट मिल सकेगी। कंपनी उच्चदाब उपभोक्ताओं को प्रति बिल कैशलेस भुगतान पर पहले की तरह एक सौ रुपये से एक हजार रुपये तक की छूट दे रही है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने उपभोक्ताओं से बिजली का बिल ऑनलाइन भुगतान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि उपभोक्ताओं को एमपी ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेन्टर, कंपनी पोर्टल पर (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, बीबीपीएस, कैश कार्ड एवं वॉलेट आदि) फोनपे, अमेजानपे, गूगल पे, पेटीएम एप एवं उपाय मोबाइल एप के माध्यम से बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।

संबंधित सामग्री

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

शहडोल जिले के ब्यौहारी में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े माल वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में स्कूली बच्चे समेत करीब 30 लोग घायल हुए। वहीं, 10 की हालत गंभीर है।

Nov 04, 2026
रामायण' का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर कपूर और यश पर भारी पड़ा इस एक्टर का अभिनय; फिल्म में निकली ये कमी

रामायण' का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर कपूर और यश पर भारी पड़ा इस एक्टर का अभिनय; फिल्म में निकली ये कमी

रणबीर कपूर और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म का पहला रिव्यू सामने आने की चर्चा है।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026