15वें वित्त की राशि पर सरपंचों का विरोध

डोंगरगढ़ में 15वें वित्त की राशि अटकी तो सरपंचों ने जड़ा ताला, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में 15वें वित्त आयोग की राशि 11 महीने से लंबित होने पर सरपंचों ने जनपद कार्यालय में ताला जड़कर विरोध जताया।

By : संजय मिश्रा
डोंगरगढ़ में 15वें वित्त की राशि अटकी तो सरपंचों ने जड़ा ताला, मचा हड़कंप

Raipur

रायपुरः छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में 15वें वित्त आयोग की राशि जारी न होने से नाराज सरपंचों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। लंबे समय से भुगतान लंबित होने के विरोध में सरपंचों ने जनपद पंचायत कार्यालय के बाहर धरना दिया और मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। अचानक हुए इस कदम से दफ्तर में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी अंदर ही फंसे रह गए, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।

11 महीनों से राशि लंबित, विकास कार्य ठप

सरपंचों का कहना है कि पिछले करीब 11 महीनों से 15वें वित्त आयोग की राशि जारी नहीं की गई है। इसके चलते ग्राम पंचायतों में विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। निर्माण और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई काम अधर में लटके हुए हैं। साथ ही सरपंचों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया गया कि इससे पहले सरपंचों ने तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर भुगतान की मांग की थी, लेकिन समाधान नहीं निकला।

पहले चेतावनी, फिर ताला बंदी

सरपंचों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि तीन दिनों के भीतर समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो वे जनपद कार्यालय में ताला लगाकर विरोध करेंगे। तय समयसीमा में कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने सोमवार को अपनी चेतावनी को अमल में लाते हुए कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और धरना शुरू कर दिया।

ताला लगाए जाने की सूचना मिलते ही जनपद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौके पर पहुंचीं और ताला खुलवाने की पहल की। इसके बाद एसडीएम भी कार्यालय पहुंचे और सरपंचों से बातचीत की।

आश्वासन के बाद खुला ताला

एसडीएम ने सरपंचों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया और कार्यालय का ताला खोल दिया गया।

धरने के दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष कैलाश ऊके, कमलेश वर्मा, नीता आनंद टेम्बुरकर, ओमप्रकाश लिल्हारे, लोचन वर्मा, चमेली, लोकेश साहू, संजय ऊके, भूमिका सिन्हा, प्रीति साहू, कविता, नंदकिशोर कंवर, मदन देवांगन, तोरण बाई सहित अन्य सरपंच मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

महादेव सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। सीबीआई उसे आज रायपुर लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जानिए जूस दुकान से 5000 करोड़ तक साम्राज्य बनाने की कहानी।

Nov 03, 2026
Saurabh Chandrakar Hideout: फर्जी पासपोर्ट पर छिपा था महादेव ऐप का किंगपिंग; इन देश के नाम से बना था डॉक्यूमेंट

Saurabh Chandrakar Hideout: फर्जी पासपोर्ट पर छिपा था महादेव ऐप का किंगपिंग; इन देश के नाम से बना था डॉक्यूमेंट

महादेव ऐप के सौरभ चंद्राकर के पास से इंडोनेशिया में बना फ्रजी पासपोर्ट मिला है। इसी पासपोर्ट की वजह से जुलाई में वह ओमान में हिरासत में लिया गया था। सीबीआई जांच में और खुलासे होना बाकी है।

Nov 02, 2026
Chhattisgarh Foundation Story: &quotमैं छत्तीसगढ़ हूँ...&quot, सदियों के राजवंश और 1 नवंबर 2000 की नई पहचान की कहानी

Chhattisgarh Foundation Story: &quotमैं छत्तीसगढ़ हूँ...&quot, सदियों के राजवंश और 1 नवंबर 2000 की नई पहचान की कहानी

1 नवंबर 2000 को बना छत्तीसगढ़ सिर्फ धान का कटोरा नहीं है। दक्षिण कोसल से राज्य बनने तक राजवंशों,संघर्ष, मंदिरों और खनिज संपदा की पूरी कहानी पढ़िए।<br/>

Nov 01, 2026