ED Raids Rahul makkar in Mahadev Betting Case

Mahadev Satta Case में ED की रेड: दुबई में सौरभ की शादी कराने वाले कैटरर के ठिकानों पर छापा

महादेव सट्टा केस में ED ने दिल्ली के कैटरर राहुल मक्कर और कारोबारी शेली ग्रोवर के ठिकानों पर छापा मारा। रायपुर, भिलाई और धमतरी में भी एक साथ कार्रवाई हुई।

By : संजय चतुर्वेदी
Mahadev Satta Case में ED की रेड: दुबई में सौरभ की शादी कराने वाले कैटरर के ठिकानों पर छापा

ed raid on caterers went saurabh wedding dubai

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने दिल्ली के लग्जरी कैटरर राहुल मक्कर, रियल एस्टेट करोबारी शेली ग्रोवर और उनके बेटे माधव ग्रोवर से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। राहुल मक्कर वही कैटरर हैं, जिन्होंने सौरभ चंद्राकर की दुबई वाली शाही शादी में खाने का इंतजाम संभाला था।

ईडी को शक है कि महादेव सट्टे से कमाए गए करोड़ों रुपये इन लोगों तक पहुंचे। आशंका है कि यह पैसा दुबई के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स और भारत के हॉस्पिटैलिटी कारोबार में लगाया गया। पिता और बेटे की 9 कंपनियाँ भी जांच के घेरे में हैं। यह कार्रवाई सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर की गई है।

रायपुर, भिलाई और धमतरी में भी दबिश

शुक्रवार सुबह ED ने छत्तीसगढ़ में रायपुर, भिलाई और धमतरी में एक साथ छापे मारे गए। रायपुर में जेल विभाग के वित्त सहायक राजेंद्र सिंह के ठिकानों पर टीम पहुंचीं। हालांकि ईडी ने अब तक यह साफ नहीं किया है कि यह कार्रवाई किस केस से जुड़ी है।

दिल्ली में कहां-कहां पड़े छापे

ई़डी की टीमों ने दिल्ली के पॉश जोरबाग इलाके में शेली ग्रोवर के दो मकानों की तलाशी ली। ये मकान नंबर 149 और 152 हैं। खान मार्केट में उनके कमर्शियल ऑफिस की भी जांच हुई। राहुल मक्कर से जुड़े रिवेरा हाउस और उनके कई वेडिंग वेन्यू पर भी छापे पड़े। टीम ने वहां से वित्तीय रिकॉर्ड, कंपनियों के दस्तावेज और प्रॉपर्टी के कागजात खंगालने शुरू किए हैं।

सौरभ की शादी से जुड़े कारोबारी तार

मक्कर दिल्ली की एक लग्जरी कैटरिंग कंपनी के फाउंडर हैं। उनकी कंपनी भारत के साथ दुबई और बाली में भी काम करती है। ईडी के मुताबिक 2023 में यूएई में हुई सौरभ चंद्राकर की शादी में कैटरिंग इसी कंपनी ने की थी। एजेंसी मक्कर और विकास छापरिया के कारोबारी और वित्तीय रिश्तों की भी पड़ताल कर रही है। छापरिया का सौरभ के करीबी सहयोगियों में बताया जाता है। वह सट्टे के पैसों का फाइनेंस मैनेजमेंट देखता था।

दुबई में पिता और बेटे की रियल स्टेट कंपनी

प्रवर्तन निदेशालय शेली ग्रोवर और माधव ग्रोवर के कारोबारी नेटवर्क को भी खंगाल रही है। दोनों दुबई में एम्पायर इंफ्राटेक रियल एस्टेट  ब्रोकरेज LLC चलाते हैं। शेली इसके संस्थापक सीईओ हैं और उन्हें दुबई के रियल एस्टेट कारोबार में 10 साल से ज्यादा का अनुभव बताया गया है। भारते में वे रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और एंटरटेनमेंट सेक्टर की 9 कंपनियों में डायरेक्टर हैं। अधिकारियों के मुताबिक ग्रोवर परिवार के भारत और दुबई के कारोबारी नेटवर्क से जुड़े दस्तावेजों की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का वांटेड विकास अग्रवाल UAE से भारत लाया गया, करोड़ों के खेल का आरोप

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का वांटेड विकास अग्रवाल UAE से भारत लाया गया, करोड़ों के खेल का आरोप

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में वांटेड विकास अग्रवाल को CBI UAE से भारत लाई। उसे सिंडिकेट का खजांची बताया गया है। 1280 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप है, जल्द छत्तीसगढ़ लाया जाएगा।

Nov 27, 2026
BJP Two Day Workshop: भाजपा का दो दिन का वर्कशॉप शुरू, उद्घाटन सत्र में पहुंचे पीएम मोदी

BJP Two Day Workshop: भाजपा का दो दिन का वर्कशॉप शुरू, उद्घाटन सत्र में पहुंचे पीएम मोदी

दिल्ली के पूसा में भाजपा का दो दिन का वर्कशॉप शुरू हुआ। पीएम मोदी उद्घाटन सत्र में पहुंचे। राष्ट्रीय पदाधिकारी और राज्यों के प्रभारी संगठन मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

Nov 27, 2026
Code of Conduct: छत्तीसगढ़ में दिसंबर के पहले हफ्ते लग सकती है आचार संहिता, 4 निगमों में होने है चुनाव

Code of Conduct: छत्तीसगढ़ में दिसंबर के पहले हफ्ते लग सकती है आचार संहिता, 4 निगमों में होने है चुनाव

छत्तीसगढ़ में 2 या 3 दिसंबर को चुनाव की तारीखों का ऐलान और आचार संहिता लागू हो सकती है। बिरगांव, भिलाई समेत 4 निगमों में वोट पड़ेंगे। 30 नवंबर को अंतिम वोटर लिस्ट आएगी।

Nov 27, 2026
Share Bazar Crash: सेंसेक्स 989 अंक गिरकर 83,339 पर बंद, निफ्टी भी 277 अंक लुढ़का, अचानक गिरावट की वजह क्या?

Share Bazar Crash: सेंसेक्स 989 अंक गिरकर 83,339 पर बंद, निफ्टी भी 277 अंक लुढ़का, अचानक गिरावट की वजह क्या?

शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 989 अंक टूटकर 83339 और निफ्टी 277 अंक गिरकर 25607 पर बंद हुआ। ट्रेड डील, कच्चे तेल और ब्याज दर की चिंता ने बाजार को कमजोर किया।<br/>

Nov 27, 2026
UP 28 IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस; 28 IPS अधिकारियों के तबादले

UP 28 IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस; 28 IPS अधिकारियों के तबादले

यूपी सरकार ने प्रशासनिक कसावट लाने के लिए 28 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें चार साल से जमें अफसर शामिल हैं। वहीं, कई जिलों के एसएसपी भी बदले।

Nov 27, 2026