Fatehpur Cylinder Blast Four Dead

फतेहपुर में सिलिंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान जमींदोज, चार की मौत, तीन घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

फतेहपुर में सूरज गुप्ता के मकान में सिलिंडर फटने से दो मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में चार लोगों की मौत हुई और तीन घायल हैं। सीएम योगी ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

By : संजय चतुर्वेदी
फतेहपुर में सिलिंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान जमींदोज, चार की मौत, तीन घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

fatehpur Accident Case Updates

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर  जिले में सोमवार शाम गैस सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान पूरी तरह मलबे में बदल गया। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोगों को भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ। पुलिस, फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

खाना बनाते वक्त हुआ धमाका

बताया गया है कि हादसा सूरज गुप्ता के मकान में उस समय हुआ, जब घर में खाना बन रहा था। अचानक सिलिंडर फट गया और दो मंजिला इमारत ढह गई। धमाके का असर आसपास के घरों तक पहुंचा। पड़ोस के दो मकानों में दरारें आ गई हैं। सीएमओ उदय भान सिंह ने बताया कि हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

एसपी ने बताया अब तक का हाल

एसपी अभिमन्यु मांगलिक के मुताबिक शाम करीब 5:30 बजे पुलिस को सिलिंडर फटने और लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिली। लोकल पीआरवी और थाने की टीम तुरंत पहुंची। पुलिस ने अब तक मलबे से सात लोगों को बाहर निकाला है। इनमें से चार की मौत हो चुकी है, जबकि तीन घायल हैं। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है। दो घायलों को ज्यादा चोट नहीं आई है और इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

पड़ोसी घरों पर असर, रात में चलेगा रेस्क्यू

एसपी ने बताया कि धमाके से आसपास के घरों की बीम में दरारें आई हैं, हालांकि वहां रहने वालों को कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया है। मलबे के भीतर किसी के होने की सूचना मिलते ही टीम कार्रवाई शुरू करेगी। घटनास्थल पर बड़ी लाइटें लगवाई गई हैं और रात में मलबा हटाने का काम होगा। इस दौरान यह भी जांच की जाएगी कि कोई और व्यक्ति दबा तो नहीं रह गया। सिलिंडर ब्लास्ट के कारणों की जांच भी की जा रही है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026